रात को सोते समय किस भगवान का नाम लेना चाहिए और रात को सोते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए

रात को सोते समय किस भगवान का नाम लेना चाहिए – हमारे धर्म शास्त्रों और पुराणों में पूजा-पाठ और दिनचर्या से जुड़े कुछ ऐसे नियम बताए गए हैं, जिनका पालन करना हर व्यक्ति के लिए जरूरी माना गया है। सुबह उठने से लेकर रात को सोने तक कुछ खास नियम शास्त्रों में बताए गए हैं, जिनका पालन करने से न सिर्फ हमारे जीवन में सुख-समृद्धि आती है, बल्कि हमें पूजा का भी उचित फल मिलता है। इसी क्रम में आज हम आपको बताने जा रहे हैं सोते समय किस भगवान का नाम लेना चाहिए, सोते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए –

भगवान की पूजा और उनके नाम का जाप करने से जीवन से परेशानियां खत्म हो सकती हैं और बुरी शक्तियों से बचा जा सकता है। हिंदू धर्म के कई देवी-देवता हैं, जिनकी प्रतिदिन आराधना की जाती है , घरों और मंदिरों में उनकी पूजा की जाती है। हिंदू धर्म दुनिया का सबसे पुराना धर्म है जिसमें मूर्तियों की पूजा की जाती है और प्रकृति में मौजूद हर चीज जैसे की नदी, पेड़ – पौधों की भी पूजा की जाती है।

रात को सोते समय किस भगवान का नाम लेना चाहिए (Raat Ko Sote Samay Kis Bhagwan Ka Naam Lena Chahiye)

जब कोई व्यक्ति दिन भर की भागदौड़ के बाद रात को सोता है तब अगर वह भगवान का नाम लेता है तो अगला दिन उसके लिए शुभ हो सकता है। हिन्दू धर्म के किसी भी शास्त्र में रात को सोते समय किस भगवान का नाम लेना चाहिए, इसका वर्णन नहीं है। इसलिए अगर आप सोने से पहले भगवान का नाम लेना चाहते हैं तो अपने ईष्ट देव का नाम ले सकते हैं।

इष्ट देव ही वह भगवान हैं जिन पर व्यक्ति सबसे अधिक विश्वास करता है। सबके इष्ट देव अलग-अलग हो सकते हैं। उदाहरण के लिए, कुछ श्री कृष्ण में अधिक विश्वास करते हैं, कुछ भगवान राम में और कुछ शिव में। इसके अलावा कई भगवन लोगों के इष्ट देव हो सकते हैं। अगर आप रात को सोते समय किसी भगवान का नाम लेना चाहते हैं तो अपने इष्ट देवता का नाम लेना आपके लिए फायदेमंद हो सकता है।

रात को सोते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए (Raat Ko Sote Samay Kaun Sa Mantra Ka Jaap Chahiye)

अगर आपको रात को सोते समय अक्सर बुरे सपने आते हैं या रात के बीच में उठ जाते हैं तो सोने से पहले ”ऊं सा ता ना मा” नामक इस आध्यात्मिक मंत्र का जाप जरूर करें। हर रात इस मंत्र का जाप करें। ऐसा करने से यह दिमाग के अंदर जाकर नसों को आराम देता है और अच्छी नींद आती है।

अच्छी नींद और काम के तनाव को कम करने के लिए “हर हर मुकुन्दे” मंत्र का जाप करें। यह मंत्र मन को शांत करने और नींद लाने में मदद करता है। इस मंत्र के जाप से भय दूर हो जाता है।

भगवान श्री गजानंद महाराज को विधानहर्ता कहा जाता है इसलिए रात को सोने से पूर्व गणेश मंत्र “ऊं गन गणपतये नम:” का जप करें। रात को सोते समय सभी प्रकार की समस्याओं को दूर करने के लिए यह “ऊं गन गणपतये नम:” सबसे अच्छा मंत्र है।

रात्रि में बुरे स्वप्न और बेचैनी हो तो हनुमान जी के ‘शाबर मंत्र’ का जाप करें, इससे भूत-प्रेत का भय और अनिद्रा की समस्या दूर होती है।

FAQs

सोते समय क्या मंत्र बोलकर सोना चाहिए?
सोते समय ”ऊं सा ता ना मा” “हर हर मुकुन्दे” आदि मंत्र का जाप करना चाहिए।

कौन से भगवान का नाम सुबह उठते ही लेना चाहिए?
अपने इष्ट देव का नाम सुबह उठते ही लेना चाहिए।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको रात को सोते समय किस भगवान का नाम लेना चाहिए, रात को सोते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख रात को सोते समय किस भगवान का नाम लेना चाहिए, रात को सोते समय किस मंत्र का जाप करना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page