Rahu Gochar 2025: साल 2026 तक इन राशियों पर मेहरबान रहेंगे राहु, करियर में मिलेगी तरक्की

Rahu Gochar 2025: ज्योतिष शास्त्र में राहु को छाया ग्रह माना जाता है। यह ग्रह मुख्य रूप से अपने अशुभ प्रभाव के लिए जाना जाता है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार अगर किसी व्यक्ति पर राहु का प्रभाव पड़ता है तो उसकी परेशानियां बढ़ती रहती हैं। इसके अलावा उसे मानसिक तनाव और आर्थिक नुकसान का भी सामना करना पड़ता है। हालांकि राहु का शुभ प्रभाव होने पर व्यक्ति को सभी कामों में सफलता और मनचाहा फल भी मिलता है। दरअसल, राहु एक राशि में करीब 18 महीने तक रहता है। ऐसे में जब भी वह राशि बदलता है तो कुछ लोगों पर मेहरबान रहता है। वहीं, 18 महीने बाद 18 मई 2025 को राहु कुंभ राशि में प्रवेश कर चुके हैं। वे 2026 तक इसी राशि में रहने वाले हैं। ऐसे में राहु ग्रह के गोचर से कुछ राशियों को वर्ष 2026 तक शुभ परिणाम मिलने के आसार हैं। आइए जानते हैं उनके नाम।

वृषभ
वृषभ राशि वालों के लिए यह समय शुभ रहेगा। आपके व्यापार में रुके हुए काम पूरे होंगे। परिवार का सहयोग और समर्थन बना रहेगा। अविवाहित लोग अपनों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। व्यापार में साझेदारी से आपको लाभ होगा। नौकरी या व्यापार में अनुकूल परिवर्तन भी संभव है। इस दौरान आपको धन लाभ के कई अवसर मिलेंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा संभव है। किसी पुराने मामले में फैसला आपके पक्ष में आ सकता है।

मिथुन
इस राशि के लोग अगर नौकरी की तलाश में हैं तो कोई अच्छी खबर मिलने के आसार हैं। व्यापार में तरक्की के साथ-साथ आय के नए स्रोत भी बनेंगे। परीक्षा के परिणाम अच्छे आ सकते हैं। अचल संपत्ति, वाहन या घरेलू सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत की सराहना होगी। इस दौरान दुकानदारों के रुके हुए काम भी धीरे-धीरे पूरे होने लगेंगे। सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकते हैं।

कन्या

कन्या राशि वालों के लिए व्यापार में विस्तार के अच्छे अवसर मिलेंगे। संतान की सफलता से मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से जुड़े संपर्क भविष्य में लाभकारी सिद्ध हो सकते हैं। सिंगल लोगों के जीवन में कोई खास व्यक्ति आएगा। विद्यार्थियों के लिए भी यह समय काफी फलदायी रहेगा। धार्मिक और सामाजिक गतिविधियों में आपका मन लगेगा। प्रभावशाली लोगों से मिलने का अवसर मिलेगा। आपका आत्मविश्वास बरकरार रहेगा।

Leave a Comment