https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

राशन कार्ड कैसे चेक करे 2024 – Ration Card Kaise Check Kare 2024

Ration Card Online Kaise Check Kare: पहले हम यह नहीं जान पाते थे कि हमारे गांव या ग्राम पंचायत में किसका राशन कार्ड बना है या नहीं। लेकिन अब खाद्य विभाग ने राशन कार्डधारियों की जानकारी ऑनलाइन उपलब्ध करा दी है। जिससे आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से सिर्फ कुछ ही मिनट में ऑनलाइन राशन कार्ड चेक कर सकेंगे।

राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने की सुविधा खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध है। आपको अपने राज्य के खाद्य पोर्टल पर जाना होगा और राशन कार्ड की जांच की ऑनलाइन प्रक्रिया का ठीक से पालन करना होगा। लेकिन ज्यादातर लोगों को इस ऑनलाइन प्रक्रिया के बारे में पता नहीं होता है। इसलिए यहां हम आपको बेहद आसान तरीके से स्टेप बाय स्टेप बताने जा रहे हैं।

तो आइये शुरू करते है और जानते है कि राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे चेक करें (Ration Card Online Kaise Check Kare) –

- Advertisement -

राशन कार्ड कैसे चेक करे (Ration Card Kaise Check Kare)

राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए सबसे पहले खाद्य विभाग की वेबसाइट Nfsa.Gov.In खोलें। अब राशन कार्ड सेवा का चयन करें। इसके बाद अपने राज्य का नाम चुनें। अब अपने जिले, तहसील और ग्राम पंचायत के नाम का चयन करें। फिर अपने राशन की दुकान का नाम चुनें। अब उस राशन दुकान के सभी राशन कार्ड धारकों का विवरण खुल जाएगा। यहां आप राशन कार्ड चेक कर सकते हैं।

- Advertisement -

अब आपको राशन कार्ड चेक करने की पूरी जानकारी स्टेप-बाय-स्टेप दी जारी है। इसे ध्यान से पढ़ें –

राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने के लिए खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके लिए गूगल सर्च बॉक्स में Nfsa.Gov.In टाइप कर सर्च करें या यहां दिए गए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करे – Https://Nfsa.Gov.In/Default.Aspx

खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट खोलने के बाद स्क्रीन पर राशन कार्ड से संबंधित विभिन्न रिपोर्ट देखने का विकल्प दिखाई देगा। हमें राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करना है इसलिए यहां मेनू में Ration Cards विकल्प पर क्लिक करे।

इसके बाद Ration Cards Details On State Portals विकल्प पर क्लिक करे।

अब आपको भारत के सभी राज्यों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। इसमें से आपको अपने राज्य का नाम ढूँढना करना है। लिस्ट में अपने राज्य का नाम आने के बाद उस पर क्लिक करना है।

राज्य का नाम चुनने के बाद आपके राज्य के सभी जिलों की सूची आपकी स्क्रीन में खुल जाएगी। यहां आपको उस जिले का नाम ढूंढना है जिसमें आप रहते हैं और उसे सेलेक्ट करना है।

अपने जिले का नाम सेलेक्ट करने के बाद उसके अंतर्गत आने वाले सभी राशन कार्ड क्षेत्र का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहां आपको उस क्षेत्र का नाम ढूंढना है जिसके अंतर्गत आप आते हैं और उस पर क्लिक करे।

राशन कार्ड के क्षेत्र का चयन करने के बाद उस क्षेत्र में संचालित सभी सरकारी राशन की दुकानों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगा। यहां आपको अपने राशन की दुकान का नाम ढूंढना है और उस पर क्लिक करना है।

जैसे ही आप अपनी राशन की दुकान का नाम सेलेक्ट करेंगे स्क्रीन पर राशन कार्ड धारकों का विवरण खुल जाएगा। यहां राशन कार्ड धारक का नाम, पिता/पति का नाम और पता दिखाई देगा। आप इस राशन कार्ड की नई लिस्ट में अपना नाम चेक कर सकते हैं।

FAQs

राशन कार्ड कैसे चेक करें?
अगर आप राशन कार्ड चेक करना चाहते हैं तो आपको खाद्य विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। इसके बाद आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट करना है। फिर अपने जिले का नाम, तहसील का नाम और ग्राम पंचायत का नाम चुनें। अब राशन कार्ड के प्रकार में अपना राशन कार्ड चुनें। अब स्क्रीन में राशन कार्ड की सूची खुल जाएगी। यहां आप अपना राशन कार्ड चेक कर सकते हैं।

राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने की वेबसाइट कौन सी है?
राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने की वेबसाइट है- Nfsa.Gov.In इस वेबसाइट पर सभी राज्यों के राशन कार्ड चेक किए जा सकते हैं। इसके अलावा, राज्यवार आधिकारिक वेबसाइट भी उपलब्ध है। आप अपने राज्य के खाद्य विभाग की वेबसाइट पर भी अपना राशन कार्ड चेक कर सकते हैं।

राशन कार्ड में नाम नहीं है क्या करें?
राशन कार्ड चेक करने पर आपका नाम नहीं है तो शायद आपका नाम सूची में नहीं आया है या आपका नाम सूची से कट गया है। आपको दोबारा आवेदन करना होगा। या आप पात्रता संबंधी सभी दस्तावेज खाद्य विभाग में जमा करें। आपका नाम फिर से लिस्ट में आ जाएगा।

यह भी पढ़ें – एबीएस क्या है? एबीएस वाली गाड़ी लेनी चाहिए या नहीं

निष्कर्ष

राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे चेक करें की पूरी जानकारी हमने आपको बता दी है । आप घर बैठे अपने मोबाइल या कंप्यूटर के माध्यम से अपना राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कर सकते है।

अगर आपको कोई समस्या आ रही है है या राशन कार्ड से संबंधित कोई सवाल है तो आप नीचे कमेंट बॉक्स में पूछ सकते हैं। हम आपको बहुत जल्द जवाब देंगे।

राशन कार्ड ऑनलाइन चेक करने की जानकारी सभी लोगों के लिए बहुत जरूरी होती है। इसलिए इस लेख राशन कार्ड ऑनलाइन चेक कैसे करते है को सभी के साथ शेयर जरूर करे।

इस लेख राशन कार्ड कैसे चेक करे के अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page