https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला जीवित इंसान कौन है (Sabse Tej Dodne Wala Jivit Insan Kaun Hai)

सबसे तेज दौड़ने वाला जीवित इंसान कौन है – दौड़ना एक प्रकार की क्रिया है जिसके द्वारा कोई भी मनुष्य, पशु या पक्षी तेजी से एक स्थान से दूसरे स्थान पर जा सकता है। यह केवल एक क्रिया तक सीमित नहीं है बल्कि यह एक प्रतियोगिता भी है। यह ओलंपिक और अन्य खेल प्रतियोगिताओं के तहत भी आयोजित किया जाता है। जो व्यक्ति सबसे तेज दौड़ता है और किसी पूर्व निर्धारित स्थान पर सर्वप्रथम पहुंचता है, उसे विजेता कहते है। अगर धरती पर रहने वाले सभी जीवों की बात करें तो सबसे तेज चीता दौड़ता है जिसकी रफ्तार 128 किलोमीटर प्रति घंटा तक होती है। लेकिन इंसानों में सबसे तेज दौड़ने वाला कौन है, आइये इसके बारे में जानते है –

दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला जीवित इंसान कौन है (Sabse Tej Dodne Wala Jivit Insan Kaun Hai)

उसैन बोल्ट (Usain Bolt) दुनिया के सबसे तेज दौड़ने वाले इंसान हैं। उसैन बोल्ट जमैका के रहने वाले हैं और उनका जन्म 1986, 21 अगस्त को हुआ था। उसैन बोल्ट अब तक का सबसे महान धावक माना गया है। उसेन बोल्ट आठ बार के ओलंपिक स्वर्ण पदक विजेता (ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट) होने के साथ-साथ सौ मीटर विश्व रिकॉर्ड धारक भी हैं। साथ ही, वह सबसे तेज दौड़ने वाले जीवित इंसान है।

उसैन बोल्ट के रिकॉर्ड्स (Usain Bolt Records In Hindi)

उसैन बोल्ट ने साल 2009 में 9.58 सेकंड में 100 मीटर दौड़कर विश्व रिकॉर्ड बनाया था। बेल्जियम के वैज्ञानिकों ने 2011 में सितंबर में आयोजित 100 मीटर की दौड़ के विभिन्न चरणों के दौरान बोल्ट के प्रदर्शन को मापने हेतु लेजर का प्रयोग किया। और उन्होंने पाया कि बोल्ट दौड़ में 67.13 मीटर की दूरी पर 43.99 किलोमीटर प्रति घंटे (27.33 मील प्रति घंटे) की शीर्ष गति तक पहुंच गए। 9.76 सेकेंड के समय में दौड़ पूरी की। इसके अलावा 200 मीटर दौड़ और 400 मीटर दौड़ में क्रमशः 19.19 सेकेंड और 45.28 सेकंड का विश्व रिकॉर्ड उसैन बोल्ट के नाम है। बोल्ट का कहना है कि जब वह दौड़ रहे होते हैं तो वे “प्रवाह” का अनुभव करते है।

उसैन बोल्ट के बारे में कुछ अन्य रोचक बातें (Interesting Facts About Usain Bolt In Hindi)

  • उसैन बोल्ट की हाइट करीब 6 फीट 5 इंच है।
  • वह सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एथलीट हैं। उनकी मासिक कमाई 21 मिलियन डॉलर है।
  • बोल्ट 8 बार के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट और 11 बार के वर्ल्ड गोल्फ चैंपियन बन चुके हैं।
  • अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया था कि अगर वो रनर नहीं होते तो तेज गेंदबाज होते।
  • उन्होंने आखिरी बार 11 अगस्त 2017 को लंदन चैंपियनशिप में 4×100 मीटर रिले रेस में भाग लिया था। लेकिन दुख की बात यह है कि वह अपने करियर की आखिरी रेस नहीं जीत सके। उन्होंने तीसरा स्थान हासिल किया और कांस्य पदक जीता।
  • उसैन बोल्ट एयरबस के जीरो जी प्लेन में जीरो ग्रेविटी (Zero Gravity) मतलब की शून्य गुरुत्वाकर्षण की रेस भी जीत चुके हैं।

तेज दौड़ने के लिए व्यायाम करें (Exercise To Run Faster In Hindi)

- Advertisement -

आजकल लाइफस्टाइल और खान-पान ऐसा हो गया है कि व्यक्ति के शरीर में कोई न कोई समस्या बनी रहती है, ऐसे में अगर आप स्वस्थ रहना चाहते हैं और शरीर को बीमारियों से दूर रखना चाहते हैं तो रोजाना दौड़ना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। शरीर को स्वस्थ रखने के लिए रोजाना एक्सरसाइज और फिजिकल एक्टिविटी की बेहद जरूरत होती है। बीमारियों को शरीर से दूर रखना चाहते हैं और मोटापा, डायबिटीज, दिल से जुड़ी बीमारियों को दूर करने के लिए दौड़ना एक बेहतर विकल्प साबित हो सकता है। वहीं अगर गठिया, हड्डियों से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं तो मॉर्निंग वॉक भी आपके लिए बेहतर है। रोजाना दौड़ना उम्र बढ़ोतरी में मदद करता है, वहीं दिनचर्या को बेहतर बनाने में भी मदद करता है। हर दिन 20 से 30 मिनट दौड़ना संपूर्ण स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होता है। विशेषज्ञ नियमित रूप से दौड़ने वाले वालों के लिए अच्छे दौड़ने वाले जूतों और सही दौड़ने की तकनीक को समझना महत्वपूर्ण मानते हैं।

तेज दौड़ने के लिए वार्म अप रनिंग एक्सरसाइज सबसे अच्छी एक्सरसाइज है और यह जरूरी भी है। शुरुआत में इस एक्सरसाइज को कम मात्रा में करें फिर धीरे-धीरे समय रहते बढ़ाते रहें। पहले 2 मिनट, फिर 20 मिनट तक। इसके बाद बारी-बारी से एक घुटने को जमीन पर टिकाए व 90 डिग्री के कोण पर दूसरे घुटने को रखकर इस क्रिया को दोहराएं। 20 बैठक लें, फिर अपने पैरों की स्ट्रेचिंग करें। ऐसा करने से आप तेजी से दौड़ पाएंगे। तेज दौड़ने के लिए आपको फ़ूड पर भी ध्यान देना होगा, आप मल्टीग्रेन ब्रेड, पोहा, उपमा, अंडे, चिकन, ओट्स, दही, टोफू, पनीर, स्प्राउट्स को खाने में शामिल कर सकते हैं।

FAQs For Dodne Wala Insan Kaun Hai

- Advertisement -

विश्व का सबसे तेज दौड़ने वाला जीवित इंसान कौन है?
विश्व का सबसे तेज दौड़ने वाला रनर या धावक उसैन बोल्ट है।

विश्व का सबसे तेज रेसर कौन है?
उसैन बोल्ट विश्व के सबसे तेज रेसर है।

दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला जीव कौन सा है?
दुनिया में सबसे तेज दौड़ने वाला जीव चिता है।

गूगल सबसे तेज कौन दौड़ता है?
उसैन बोल्ट सबसे तेज दौड़ते है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको सबसे तेज दौड़ने वाला जीवित इंसान कौन है (Sabse Tej Dodne Wala Jivit Insan Kaun Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको क्या लेख सबसे तेज दौड़ने वाला जीवित इंसान कौन है अच्छा लगा है तो अपनों के साथ सोशल मीडिया पर भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page