Saptahik Love Rashifal 18 to 24 August 2025 – यह सप्ताह बेहद रोमांटिक रहने वाला है। सप्ताह के मध्य से आप प्रेम के मामलों में केवल दिल की सुनेंगे। आप किसी की परवाह किए बिना प्रेम में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं।
साप्ताहिक लव राशिफल 18 से 24 अगस्त 2025 – Weekly Love Horoscope 18 to 24 August 2025 – Saptahik Love Rashifal 18 to 24 August 2025
मेष साप्ताहिक लव राशिफल
अगस्त के इस सप्ताह में मेष राशि से चतुर्थ भाव में शुक्र और बुध की युति के कारण मेष राशि के जातक रोमांटिक बनेंगे और उनका प्रेम धीरे-धीरे बढ़ता रहेगा। आर्थिक लाभ और भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि से उन्हें खुशी भी मिलेगी, साथ ही आपसी प्रेम, सहयोग बढ़ेगा, सप्ताह के अंत में संयम बनाए रखें तो अच्छा होगा।
वृषभ साप्ताहिक लव राशिफल
वृषभ राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद रोमांटिक रहने वाला है। सप्ताह के मध्य से आप प्रेम के मामलों में केवल दिल की सुनेंगे। आप किसी की परवाह किए बिना प्रेम में कोई बड़ा फैसला ले सकते हैं। इस सप्ताह आपको सुख के कुछ साधन मिलने वाले हैं। आप अपने लिए कोई शौक की वस्तु भी खरीद सकते हैं। पारिवारिक जीवन में क्रोध पर नियंत्रण रखना होगा। महिला मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा।
मिथुन साप्ताहिक लव राशिफल
मिथुन राशि वालों के लिए यह सप्ताह पारिवारिक दृष्टि से मिला-जुला रहेगा। आप व्यस्त रहेंगे। पारिवारिक कारणों से आपको इस सप्ताह यात्राएँ भी करनी पड़ सकती हैं। सप्ताह का मध्य आपके लिए बेहतर रहेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि रहेगी। जीवनसाथी के साथ घूमने-फिरने की योजना बना सकते हैं। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से मिलने का मौका मिलेगा।
कर्क साप्ताहिक लव राशिफल
कर्क राशि वालों के लिए यह सप्ताह बेहद रोमांटिक रहेगा। सप्ताह की शुरुआत में पारिवारिक कारणों से कुछ उलझनें रहेंगी, लेकिन सप्ताह के मध्य से आपके बीच प्रेम और आपसी तालमेल बढ़ेगा। आपका मन प्रेम के हसीन सपनों में खोया रहेगा। सितारे कहते हैं कि आपके मन में सुख-सुविधाओं की चाहत बढ़ने से आपके खर्चे बढ़ेंगे। आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के लिए कोई उपहार भी खरीद सकते हैं। विवाह योग्य जातकों की विवाह संबंधी बातचीत आगे बढ़ेगी। अगर आपके रिश्ते में तनाव चल रहा है, तो वह भी इस सप्ताह समाप्त हो सकता है। कुछ नए रिश्ते बनने के भी योग हैं।
सिंह साप्ताहिक लव राशिफल
सिंह राशि के जातक इस सप्ताह प्रेम में साहसिक निर्णय ले पाएंगे। प्रेम संबंधों में सुखद अनुभव प्राप्त होंगे। आपसी प्रेम बढ़ेगा। सप्ताह के उत्तरार्ध में व्यावहारिक रूप से लिए गए निर्णय आपके प्रेम संबंधों में सुख-समृद्धि के योग बनाएंगे। यदि आप अभी तक अपने परिवार से अपने रिश्ते के बारे में बात नहीं कर पाए हैं, तो इस सप्ताह आप साहसिक निर्णय ले पाएँगे। इस सप्ताह आप अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ कहीं घूमने जाने की योजना बना सकते हैं।
कन्या साप्ताहिक लव राशिफल
किसी से सच्चा प्यार करते हैं, तो इस संभव है कि आपको कोई ऐसी बात पता चले जिससे दिल पूरी तरह टूट जाए। इस वजह से आप अकेले समय बिताना चाहेंगे। इस सप्ताह संभावना है कि आपके माता या पिता आपके जीवनसाथी को खूब डाँटेंगे। इस वजह से आपको अपने जीवनसाथी के आक्रामक स्वभाव का सामना करना पड़ सकता है।
तुला साप्ताहिक लव राशिफल
तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह प्रेम और पारिवारिक मामलों में सुखद रहेगा। राशि स्वामी बुध के कर्क राशि में गोचर से आप रोमांटिक रहेंगे। आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका के साथ सुखद पल बिताने का मौका मिलेगा। बीमार चल रहे लोगों के स्वास्थ्य में भी सुधार आएगा। किसी महिला के सहयोग से जीवन में शांति आएगी और प्रेम जीवन में खुशियाँ दस्तक देंगी। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं, सुख के साधन प्राप्त होंगे।
वृश्चिक साप्ताहिक लव राशिफल
वृश्चिक राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह उत्साहवर्धक रहेगा। आपके प्रेम संबंध और मजबूत होंगे और यदि आपके बीच किसी प्रकार का तनाव चल रहा है, तो वह भी दूर हो जाएगा। परिवार में किसी मित्र या अतिथि के आगमन से आप प्रसन्न रहेंगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रेम जीवन में एक नई शुरुआत हो सकती है। जीवन में प्रेम और शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से भी आपको सुख और आनंद की प्राप्ति होगी।
धनु साप्ताहिक लव राशिफल
धनु राशि वालों के लिए प्रेम जीवन के लिहाज से यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। आपके प्रेम जीवन में प्रेम और सामंजस्य बना रहेगा। लेकिन सप्ताह के उत्तरार्ध में आपके बीच मतभेद और तनाव की संभावना है। कुछ पारिवारिक कारणों से आप उलझन महसूस कर सकते हैं। इस सप्ताह आपके ख़र्चों में भी वृद्धि होने वाली है। महिलाओं को मायके से सहयोग मिलेगा।
मकर साप्ताहिक लव राशिफल
मकर राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह अनुकूल रहेगा। प्रेम जीवन में आपको अपने प्रेमी के साथ समय बिताने का मौका मिलेगा। इस सप्ताह आपके परिवार में सुख-समृद्धि का आगमन होगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ मनोरंजक समय बिताएँगे। सप्ताह के उत्तरार्ध में प्रेम जीवन में प्रेमी के साथ रोमांटिक डेट का प्लान बनेगा। किसी बुजुर्ग व्यक्ति का सहयोग मिलेगा।
कुंभ साप्ताहिक लव राशिफल
कुंभ राशि वालों के लिए अगस्त का यह सप्ताह मिला-जुला रहेगा। इस सप्ताह आपका प्रेमी आपसे कुछ मांग सकता है। आप किसी बात को लेकर तनावग्रस्त भी रहेंगे। सप्ताह का उत्तरार्ध पहले भाग की तुलना में सुखद और रोमांटिक रहेगा। आपको किसी मित्र का सहयोग मिलेगा। आपके परिचितों का दायरा बढ़ेगा। आपको अपने बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। किसी शुभ कार्य में शामिल होने का मौका मिल सकता है।
मीन साप्ताहिक लव राशिफल
मीन राशि वालों के लिए यह सप्ताह सामान्य रूप से अनुकूल रहेगा। किसी बात को लेकर आपके रिश्ते में तनाव आ सकता है, ऐसे में आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। सप्ताह की शुरुआत में थोड़ी उलझन रहेगी। लेकिन सप्ताह के मध्य से रिश्ते में सुधार आएगा और आपके बीच के सभी गिले-शिकवे दूर हो जाएँगे। किसी धार्मिक स्थल पर जाने का मौका मिलेगा, आपको अपने प्रेमी/प्रेमिका से कोई सरप्राइज भी मिल सकता है। ।