Shani Gochar 2025 – जुलाई में शनिदेव वक्री होने जा रहे हैं। जिसका असर सभी राशियों के जातकों पर देखने को मिलेगा। लेकिन 3 राशियां ऐसी हैं जिनकी किस्मत इस दौरान चमक सकती है। साथ ही धन-संपत्ति में अपार वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी राशि के लोग हैं ये…
कुंभ राशि
शनिदेव की वक्री चाल सकारात्मक साबित हो सकती है, शनिदेव आपकी गोचर कुंडली से धनभाव पर वक्री होने जा रहे हैं। साथ ही वे आपकी राशि से लग्न भाव के स्वामी भी हैं। इसलिए इस समय आप अधिक मेहनत कर पाएंगे। साथ ही यह समय आपकी मेहनत और लगन को पहचान मिलने का भी है। नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अगर आप लेखन, पत्रकारिता या अध्यापन से जुड़े हैं तो यह समय आपके लिए सुनहरे अवसर लेकर आएगा। आपकी संचार कौशल और बुद्धिमत्ता की हर जगह चर्चा होगी। साथ ही इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में भी सुधार आएगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी और लोग आपके काम की तारीफ करेंगे।
मिथुन राशि
शनि देव की वक्री चाल मिथुन राशि के जातकों के लिए करियर और व्यापार के लिहाज से सकारात्मक साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी गोचर कुंडली से दशम भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको कार्य और व्यापार में विशेष उन्नति मिल सकती है। साथ ही जो लोग बेरोजगार हैं उन्हें नौकरी मिल सकती है। वहीं व्यापारियों को इस अवसर का लाभ उठाने से नहीं चूकना चाहिए। अगर आप किसी सरकारी टेंडर के लिए प्रयास कर रहे हैं तो उसमें आपको सफलता मिल सकती है। सरकार और प्रशासन में कार्यरत लोगों के लिए यह समय अनुकूल रहेगा। साथ ही पिता का पूरा सहयोग आपको मिलेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है।
मीन राशि
शनि देव की वक्री चाल आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकती है। क्योंकि शनि देव आपकी राशि से सुख और संपत्ति के भाव में वक्री होने जा रहे हैं। इसलिए इस समय आपको सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी मिल सकती है, आपको वाहन और संपत्ति का सुख मिल सकता है। साथ ही आपको पैतृक संपत्ति का सुख भी मिल सकता है। मित्रों और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जिससे आपके काम आसान हो जाएंगे।अगर आपका काम-धंधा रियल एस्टेट, तेल, लोहा और खनिज से जुड़ा है तो अच्छा मुनाफा हो सकता है। बड़े लक्ष्य हासिल करने और नई योजनाएं बनाने के लिए यह बेहतरीन समय है।