https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

शनिवार को बाल धोना चाहिए कि नहीं, शनिवार को बाल क्यों नहीं धोना चाहिए

शनिवार को बाल धोना चाहिए कि नहीं – हिंदू धर्म में नाखून काटने, बाल धोने जैसे कार्य करने के लिए कुछ शुभ और अशुभ दिनों का उल्लेख किया गया है। विवाहित महिलाओं के मामले में नियम अलग है। अविवाहित लड़कियों और विवाहित महिलाओं के लिए बाल धोने के अलग-अलग शुभ दिन होते हैं। माना जाता है कि जो स्त्री ज्योतिष शास्त्र में बताए गए इन नियमों से अपने बालों को धोती है, उसकी सुंदरता तो बढ़ती ही है, साथ ही घर की आर्थिक स्थिति में भी सुधार होता है। इसके विपरीत अगर गलत दिन बाल धोए जाएं तो जीवन में नकारात्मकता बढ़ सकती है। तो आइये जानते है इसके बारे में –

शनिवार को बाल धोना चाहिए कि नहीं (Shanivar Ko Baal Dhona Chahiye Ki Nahi)

शनिवार को बाल नहीं धोना चाहिए। हिन्दू धर्म में शनिवार के दिन बाल धोना किसी के लिए भी शुभ नहीं माना गया है। खासकर विवाहित महिलाओं को इस दिन सिर नहीं धोना चाहिए। मान्यता के अनुसार ऐसा करने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं।

शनिवार को बाल क्यों नहीं धोना चाहिए (Shanivar Ko Baal Kyo Nhi Dhona Chahiye)

शनिवार को बाल धोने से घर में धन की समस्या आती है। और परिवार के सदस्यों की उम्र भी कम होती है। मान्यता के अनुसार शनिवार को बाल धोने से शनिदेव नाराज हो जाते हैं। इसलिए शनिवार को बाल नहीं धोना चाहिए।

- Advertisement -

इसके अलावा विवाहित महिलाओं को मंगलवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए क्योंकि इससे उनके पति के जीवन पर बुरा प्रभाव पड़ता है। हालांकि, अविवाहित लड़कियों के लिए इस दिन बाल धोने की मनाही नहीं है।

सोमवार को बाल धोना चाहिए कि नहीं (Somwar Ko Baal Dhona Chahiye Ki Nahi)

हिन्दू शास्त्रों में मान्यता है कि सोमवार के दिन विवाहित महिलाओं को बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से विवाहित स्त्री के परिवार की उन्नति में बाधा आ सकती है। कुंवारी लड़कियां इस दिन बाल धो सकती हैं।

मंगलवार को बाल धोना चाहिए कि नहीं (Mangalwar Ko Baal Dhona Chahiye Ki Nahi)

- Advertisement -

धार्मिक शास्त्रों के अनुसार विवाहित महिलाओं को मंगलवार के दिन भी सिर धोने की मनाही है। मान्यता है कि मंगलवार के दिन विवाहित महिलाओं द्वारा बाल धोने से घर में नकारात्मकता बढ़ती है। इसके अलावा कुंवारी कन्याओं को भी मंगलवार के दिन बाल नहीं धोने चाहिए।

बुधवार को बाल धोना चाहिए कि नहीं (Budhvar Ko Baal Dhona Chahiye Ki Nahi)

बुधवार का दिन विवाहित महिलाओं, अविवाहित लड़कियों और पुरुषों के बाल धोने के लिए सबसे उपयुक्त दिन माना जाता है। मान्यता है कि इस दिन सिर धोने से घर में धन और समृद्धि बढ़ती है। साथ ही व्यापार में भी वृद्धि होती है।

गुरुवार को बाल धोना चाहिए कि नहीं (Guruvar Ko Baal Dhona Chahiye Ki Nahi)

मान्यता है कि गुरुवार के दिन किसी को भी बाल नहीं धोने चाहिए। मान्यता है कि इस दिन बाल धोने से उम्र कम होती है। आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ेगा और धन हानि होने की भी संभावनाएं हैं।

शुक्रवार को बाल धोना चाहिए कि नहीं (Shukravar Ko Baal Dhona Chahiye Ki Nahi)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शुक्रवार के दिन बाल धोना सबसे शुभ माना जाता है। मान्यता है कि शुक्रवार के दिन बाल धोने से मां लक्ष्मी और शुक्र देव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा धन प्राप्ति के योग बढ़ सकते हैं।

रविवार को बाल धोना चाहिए कि नहीं (Ravivar Ko Baal Dhona Chahiye Ki Nahi)

रविवार का दिन बाल धोने के लिए उपयुक्त है, लेकिन विवाहित महिलाओं को इस दिन बाल धोने से बचना चाहिए, अविवाहित लड़कियां और पुरुष इस दिन बाल धो सकते हैं।

FAQs For Hair Rules In Hindi

विवाहित महिलाओ को किस दिन बाल धोना चाहिए?
विवाहित महिलाओ के लिए बुधवार और शुक्रवार के दिन बाल धोना उपयुक्त माना जाता है।

कुंवारी लड़कियों को किस दिन बाल धोना चाहिए?
कुंवारी लड़किया सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और रविवार को बाल धो सकती है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको शनिवार को बाल धोना चाहिए कि नहीं, शनिवार को बाल क्यों नहीं धोना चाहिए के साथ किस दिन बाल धोना चाहिए और किस दिन नहीं। इसके बारे में भी जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख शनिवार को बाल धोना चाहिए कि नहीं, शनिवार को बाल क्यों नहीं धोना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page