श्राद्ध में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए, पितृ पक्ष में क्या नहीं खाना चाहिए

श्राद्ध में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए – पितृ पक्ष के दौरान श्राद्ध कर्म करने से पितर प्रसन्न होते हैं। पितरों की प्रसन्नता से उन्नति होती है। इसलिए पितृ पक्ष के दौरान कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है।

पितृ पक्ष भाद्रपद मास की पूर्णिमा से लेकर आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तक माना जाता है। जिसमें पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा पाठ और श्राद्ध कर्म किये जाते हैं। ऐसा माना जाता है कि पितरों की प्रसन्नता बहुत जरूरी है और उनकी प्रसन्नता से जीवन में उन्नति होती है।

पितृ पक्ष के दौरान होने वाले श्राद्ध कर्म के कारण कुछ चीजों को खाने की मनाही होती है। इन चीजों को खाने से पितर नाराज हो जाते हैं।

इसलिए आज के इस लेख में हम आपको श्राद्ध में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए, पितृ पक्ष में क्या नहीं खाना चाहिए के बारे में जानकारी देने वाले है।

श्राद्ध में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए (Shradh Me Kaun Si Sabji Nahi Khani Chahiye)

पितृ पक्ष के दौरान खीरा, करेला, सरसों का साग, अरबी, चुकंदर, शलजम, गाजर, मूली, सूरन और जमीन के नीचे उगने वाली सब्जियां खाना वर्जित है। इसलिए इस दौरान ये सब्जी नहीं खानी चाहिए। इन सब्जियों को न तो स्वयं खाना चाहिए और न ही किसी ब्राह्मण को खिलाना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से पितरों की नाराजगी का सामना करना पड़ता है।

पितृ पक्ष में क्या नहीं खाना चाहिए (Pitra Paksha Me Kya Nahi Khana Chahiye)

पितृ पक्ष के दौरान चने का सत्तू, मिठाई या दाल से बने अन्य खाद्य पदार्थ खाना वर्जित है। इसके साथ ही पितृ पक्ष में कच्ची चीजें खाना भी वर्जित है।

पितृ पक्ष के दौरान चने के साथ-साथ मसूर और उड़द जैसी अन्य दालों को भी खाने से मना किया जाता है।

पितृ पक्ष के दौरान जीरा, राई, सरसों के बीज जैसे मसाले खाना वर्जित है। साथ ही काला नमक भी नहीं खाना चाहिए।

पितृ पक्ष के दौरान लहसुन और प्याज का सेवन वर्जित है, इन्हे तामसिक माना जाता है। पितृ पक्ष के दौरान पूरी सादगी से रहना चाहिए। भोजन भी सदैव करते रहना चाहिए। इन दिनों में लहसुन और प्याज से पूरी तरह परहेज करना चाहिए।

पितृ पक्ष के दौरान चने की दाल, चने का सत्तू, चने की मिठाई और चने से बने खाद्य पदार्थों का सेवन वर्जित है। इस दौरान कुछ भी कच्चा नहीं खाना चाहिए। इस समय पका हुआ भोजन ही करना चाहिए।

पितृ पक्ष के दौरान मांसाहार भी वर्जित माना गया है। इसके साथ ही शराब या किसी अन्य प्रकार के नशे से भी दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको श्राद्ध में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए, पितृ पक्ष में क्या नहीं खाना चाहिए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख श्राद्ध में कौन सी सब्जी नहीं खानी चाहिए (Shradh Me Kaun Si Sabji Nahi Khani Chahiye) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page