Shukra Gochar 2025: शुक्र का मेष राशि में गोचर, जून में इन 5 राशियों को खूब होगी कमाई, सुख-सुविधा के भी मिलेंगे अपार साधन

Shukra Gochar 2025 – शुक्र का मेष राशि में गोचर: इस महीने के आखिर में शुक्र का गोचर मेष राशि में होने जा रहा है। शुक्र 23 दिन तक एक राशि में रहते हैं और फिलहाल अपनी उच्च राशि मीन में विराजमान हैं। वे 31 मई को सुबह 11 बजकर 32 मिनट पर मेष राशि में गोचर करेंगे। वैदिक ज्योतिष में शुभ ग्रह माने जाने वाले शुक्र को सुख, सौंदर्य, भोग-विलास और विलासिता का ग्रह माना जाता है। शुभ स्थान पर बैठा शुक्र व्यक्ति को धन-समृद्धि प्रदान करता है और अधिक से अधिक लाभ देता है। दांपत्य जीवन में सुख-शांति बनाए रखता है। व्यक्ति के प्रेम जीवन में रोमांस बना रहता है और विपरीत लिंग के लोगों को अपनी ओर आकर्षित करता है। ऐसे में शुक्र का गोचर ज्योतिष में काफी मायने रखता है, क्योंकि इसका हर राशि पर कुछ न कुछ प्रभाव जरूर पड़ता है। ऐसे में आइए जानते हैं शुक्र के मेष राशि में गोचर से मिथुन और कर्क राशि की किन 5 राशियों को धन का लाभ मिलेगा और प्रेम जीवन में रोमांस बना रहेगा। साथ ही जानिए शुक्र गोचर के उपाय।

मिथुन राशि

शुक्र के गोचर से मिथुन राशि के जातकों को कई मोर्चों पर लाभ मिलने वाला है। शुक्र मिथुन राशि के 11वें भाव में गोचर करेगा, जिससे आपको मनचाहा लाभ मिलने की संभावना है। व्यापार में शुभ अवसर प्राप्त होंगे, जिससे लाभ होगा। जोखिम लेने वालों पर शुक्र की अनुकूल दृष्टि रहेगी। आपको अच्छा लाभ मिल सकता है। आप न केवल धन कमाएंगे बल्कि उसे बचाने में भी सफल होंगे। संतान की ओर से शुभ समाचार मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ संबंधों में प्रेम रहेगा।

कर्क राशि

सुख-सुविधाओं में वृद्धि करेगा, और जीवन में संतुलन बनाएगा। कर्क राशि वालों को नौकरी में बदलाव के अच्छे अवसर मिल सकते हैं। इसके साथ ही आपकी कमाई और खर्च में संतुलन बना रहेगा। इस दौरान आपको अच्छा लाभ मिलेगा। मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियां रहेंगी। प्रेम जीवन में साथी का पूरा सहयोग मिलेगा।

सिंह राशि

सिंह राशि शुक्र के गोचर से सिंह राशि के जातकों को उम्मीद से अधिक लाभ के अवसर मिलेंगे। सिंह राशि में शुक्र का दशम भाव में प्रवेश भी होगा। ऐसे में जून में सिंह राशि को नौकरी, व्यापार में लाभ के अवसर प्राप्त होंगे, धन प्राप्ति के आपके प्रयास सफल होंगे। व्यापार में बेहतर लाभ देने वाले सौदे आपको मिल सकते हैं। साथ ही आप धन की बचत भी कर पाएंगे। परिवार के सदस्यों के बीच तालमेल बेहतर होगा। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।

तुला राशि

शुक्र के गोचर से तुला राशि के जातकों को नए संपर्क स्थापित करने में मदद मिलेगी। शुक्र तुला राशि के सप्तम भाव में गोचर करेगा। ऐसे में तुला राशि के जातक करियर में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मधुर रहेंगे। आपको नई जिम्मेदारियां मिलेंगी। साथ ही व्यापार में भी आपको लाभ मिलने की संभावना है। व्यापारिक संबंधों में संतुलन बना रहेगा। साथ ही परिवार में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी।

मकर राशि

शुक्र के गोचर से मकर राशि के जातकों को विलासिता का आनंद मिलेगा। आपके जीवन में सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी और आपके काम सफल होंगे। शुक्र का गोचर व्यापार और नौकरी के लिए अनुकूल रहेगा। कला, फैशन, फिल्म आदि से जुड़े लोगों को विशेष सफलता मिल सकती है। परिवार में भी माहौल अच्छा रहेगा। खास तौर पर विवाह योग्य लोगों के लिए कोई खूबसूरत रिश्ता आ सकता है।

Leave a Comment