Shukra Gochar 2025: 31 मई को शुक्र ग्रह बदलेंगे अपनी चाल, इन राशियों को होगा सबसे ज्यादा फायदा

Shukra Gochar 2025 – ज्योतिषियों की मानें तो सुख के कारक शुक्र देव 31 मई, शनिवार को राशि परिवर्तन करेंगे। वर्तमान में शुक्र मीन राशि में विराजमान हैं. वहीं, 31 मई को शुक्र देव मीन राशि से निकलकर मेष राशि में गोचर करेंगे. शुक्र देव के राशि परिवर्तन से कई राशियों के लोगों को लाभ मिलेगा।

मिथुन

शुक्र के मेष राशि में गोचर से मिथुन राशि के जातकों को लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। घर में शुभ कार्य संपन्न होंगे। धन में वृद्धि होगी। आभूषण खरीद सकते हैं। विभिन्न माध्यमों से धन की प्राप्ति होगी। समय के साथ संचित पूंजी में वृद्धि होगी। सरकारी विभाग के लोगों से सहयोग और सम्मान मिलेगा। लेखन से जुड़े लोगों को भी विशेष अवसर मिल सकते हैं। ईश्वर भक्ति में आस्था बढ़ेगी। भूमि या भवन खरीद सकते हैं। नई गाड़ी खरीदने के बारे में भी सोच सकते हैं। ससुराल पक्ष से भी लाभ मिलेगा।

कर्क

शुक्र के राशि परिवर्तन से कर्क राशि के जातकों के जीवन में भी बदलाव देखने को मिलेंगे। धन संबंधी परेशानियां दूर होंगी। अगर लोन लेने की सोच रहे हैं तो घर के बड़े-बुजुर्गों से सलाह जरूर लें। आभूषण खरीद सकते हैं। कोई शुभ समाचार मिल सकता है। दान-पुण्य में भी रुचि बढ़ेगी। पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान मिलेगा। विभिन्न विषयों का ज्ञान होगा। भौतिक सुखों में वृद्धि होगी। जीवन में एक नई सुबह होगी। सरल शब्दों में कहें तो आपको भाग्य का साथ मिलेगा। साथ ही धन लाभ भी होगा।

मीन राशि

मीन राशि के जातकों को शुक्र हमेशा शुभ फल देता है। वर्तमान में शुक्र मीन राशि में ही मौजूद है। वहीं 31 मई को यह मेष राशि में गोचर करेगा। शुक्र की चाल में परिवर्तन होने से मीन राशि के लोग धनवान बन सकते हैं। वाणी में मधुरता रहेगी। अपनी नीतियों से जीवन में सफल होंगे। कुल देवी-देवताओं की पूजा-अर्चना करने से अकल्पनीय लाभ मिलेगा। आप कपड़ों और आभूषणों की खरीदारी कर सकते हैं। यह भी संभव है कि आपको उपहार में कपड़े और आभूषण मिल जाएं। आभूषणों से जुड़े कारोबारियों को धन लाभ होगा। आप सुख-सुविधाओं पर धन खर्च करेंगे। वाहन सुख भी मिलेगा।

Leave a Comment