सोना कितने प्रकार का होता है, सोना के प्रकार – Types Of Gold In Hindi

सोना कितने प्रकार का होता है – भारत को पहले सोने की चिड़िया कहा जाता था, क्योंकि यहां सोना प्रचुर मात्रा में पाया जाता था, लेकिन मुगलों और अंग्रेजों ने आक्रमण करके भारत से सोना लूट लिया, जिसके कारण भारत में सोने की कमी हो गई, लेकिन आज भी भारतीय लोग सोने को बहुत महत्व देते हैं। वे इसकी कीमत की प्रवाह किये बगैर इसे खरीदते हैं, जिसके कारण सोने की कीमत दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही है। सोने से कई चीजें बनाई जाती हैं जैसे आभूषण, मूर्तियाँ, बर्तन आदि।

सोना एक महंगी धातु है क्योंकि इसकी मांग हमेशा बनी रहती है। कुछ लोग इसमें निवेश करके अच्छा पैसा भी कमाते हैं और कुछ लोग अच्छा और अमीर दिखने के लिए सोने के गहनों का इस्तेमाल करते हैं।

सोना खरीदते समय हमें कई बातों का ध्यान रखना पड़ता है, अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते है, तो आपको नुकसान भी हो सकता है। सोना खरीदते समय उस पर होलोग्राम जरूर जांच लें। यह होलोग्राम एजेंसी ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स (बीआईएस) द्वारा लगाया जाता है। आप धोखाधड़ी का शिकार होने से तभी बच सकते हैं जब आप बीआईएस सर्टिफाइड सोना ही खरीदें।

आज के इस लेख में हम आपको सोना कितने प्रकार का होता है, सोना के प्रकार क्या है के बारे में जानकारी देने वाले है, तो आइये जानते है सोना के प्रकार (Gold Types In Hindi) –

सोना कितने प्रकार का होता है (Sona Kitne Prakar Ka Hota Hai In Hindi)

सोना यानी गोल्ड तीन प्रकार का होता है, जिसमे – पहला 24 कैरेट गोल्ड, दूसरा 22 कैरेट गोल्ड और तीसरा 18 कैरेट गोल्ड।

कैरेट सोने की गुणवत्ता मापने की इकाई है जिसमें 24 कैरेट का मतलब पूरी तरह से यानी पूर्ण रूप से शुद्ध सोना है।

सोना के प्रकार क्या है (Sone Ke Prakar Kya Hai)

जैसा की हमने आपको बताया है की सोना तीन के प्रकार के होते है, तो आइये इनके बारे में जानते है –

1) 24 कैरेट सोना (24 Carat Gold)

24 कैरेट सोना सबसे शुद्ध सोना होता है, इसमें 100 प्रतिशत सोना होता है, यह सोना अपनी शुद्धता के कारण नरम यानी मुलायमहोता है, जिसके कारण आभूषण बनाना मुश्किल होता है। इसके लिए इस सोने (गोल्ड) का इस्तेमाल आभूषणों में नहीं किया जाता है।

2) 22 कैरेट सोना (22 Carat Gold)

आभूषण बनाने के लिए 22 कैरेट सोने का उपयोग किया जाता है, इसमें 91.6 प्रतिशत सोना होता है, और बाकी अन्य धातुएँ होती हैं, जिससे यह आभूषणों में सबसे अधिक इस्तेमाल किया जाने वाला रूप बन जाता है। इसमें धातु मिक्स करके मुलायम से सख्त (कठोर) किया जाता है ताकि आभूषण बनाए जा सकें।

3) 18 कैरेट सोना (18 Carat Gold)

यह सोना थोड़ा सस्ता मिलता है लेकिन इसका रंग थोड़ा अलग होता है जिससे आभूषण भी बनाए जाते हैं और इसमें मौत जैसी चीजें भी आसानी से जोड़ी जा सकती हैं। 24 और 22 कैरेट सोने की तुलना में इसका उपयोग कम होता है, लेकिन इससे आभूषण आदि भी बनाए जाते हैं।

सोना तोलों में खरीदा और बेचा जाता है, एक तोला सोना मतलब 10 ग्राम सोना। आज के समय में 1 तोला सोने की कीमत लगभग 58,000 के आसपास है।

कौन सा सोना खरीदना चाहिए?

अगर आप आभूषण खरीदते हैं तो समझ लें कि वह पूरी तरह शुद्ध नहीं होगा। अधिकतम शुद्धता का गहना भी 22 कैरेट सोने का होगा, इसलिए अगर आप निजी इस्तेमाल के लिए या किसी को उपहार देने के लिए सोना खरीदना चाहते हैं तो 22 कैरेट सोना का आभूषण खरीदें। अगर आप सिर्फ निवेश के मकसद से सोना खरीदना चाहते हैं तो आपको एक सोने की ईंट या बार खरीदनी चाहिए, जो 24 कैरेट का हो। ज्वेलरी खरीदते वक्त निवेशकों को नुकसान होता है, क्योंकि ज्वेलरी पर मेकिंग चार्ज समेत कई चार्ज लगते हैं, जो आप खरीदते वक्त चुकाते हैं, लेकिन बेचते वक्त नहीं मिलता।

24 कैरेट और 22 कैरेट सोने के बीच अंतर

24 कैरेट सोना 99.9 प्रतिशत शुद्धता दर्शाता है, इसीलिए इसे सबसे शुद्ध सोना कहा जाता है। वहीं 22 कैरेट सोना 91 फीसदी शुद्ध होता है, इसमें 9 प्रतिशत भाग अन्य धातुओं का है, जैसे 22 कैरेट सोने में जिंक और कॉपर भी मिलाया जाता है।

24 कैरेट सोना किसी भी प्रकार के आभूषण बनाने के लिए बहुत नरम होता है, इसलिए 24 कैरेट सोना आभूषण के लिए नहीं, लेकिन निवेश के लिए लिया जा सकता है। वहीं, अन्य धातुओं के कारण 22 कैरेट सोना ज्यादा सख्त और टिकाऊ होता है, इसलिए आभूषण के लिए 22 कैरेट सोना लिया जा सकता है।

24 कैरेट सोना स्वाभाविक रूप से थोड़ा अधिक महंगा है क्योंकि यह अधिक शुद्ध है, जबकि 22 कैरेट सोना 24 कैरे की तुलना में थोड़ा सस्ता है।

24 कैरेट सोना आभूषण जैसे विभिन्न प्रकार के डिजाइन बनाने के लिए उपयुक्त नहीं है, इसलिए 24 कैरेट सोना निवेश के उद्देश्य से खरीदा जा सकता है जबकि 22 कैरेट सोना से आभूषण बनाया जा सकता है। 22 कैरेट सोने को 916 गोल्ड भी कहा जाता है क्योंकि इसमें 91.67 प्रतिशत सोना होता है।

FAQs

सबसे अच्छा सोना कौन सा होता है?
24 कैरट सबसे अच्छा सोना माना जाता है।

सबसे अच्छा सोना कितने कैरेट का होता है?
सबसे अच्छा सोना 24 कैरेट का होता है।

22 या 18 कैरेट सोना में से कौन सा बेहतर है?
22 कैरेट सोना बेहतर है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने गोल्ड कितने प्रकार का होता है, गोल्ड के प्रकार क्या है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख सोना कितने प्रकार का होता है (Sona Kitne Prakar Ka Hota Hai) अच्छा लगा है, तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page