Surya Gochar 2025 – वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर राशि के साथ नक्षत्र बदलते हैं, जिसका असर मानव जीवन और देश-दुनिया पर देखने को मिलता है। आपको बता दें कि 6 जुलाई को सूर्य देव पुनर्वसु नक्षत्र में कदम रखेंगे। इस नक्षत्र के स्वामी गुरु ग्रह हैं। ऐसे में कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही इस समय आपको पद-प्रतिष्ठा मिल सकती है। साथ ही अटका हुआ पैसा भी मिल सकता है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां…
धनु राशि
सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। इस दौरान आपकी दैनिक आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस दौरान प्रतियोगी छात्रों को किसी परीक्षा में सफलता मिल सकती है। साथ ही नौकरी में पदोन्नति के योग बन रहे हैं और आपके काम की सराहना होगी। व्यापारियों को अच्छा मुनाफा मिलेगा। साथ ही इस समय आपकी मनोकामनाएं भी पूरी होंगी। इस अवधि में आप प्रॉपर्टी का लेन-देन कर सकते हैं।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन शुभ साबित हो सकता है। इस दौरान आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। समाज में आपकी लोकप्रियता भी बढ़ेगी। आपको मान-सम्मान मिल सकता है। आप कोई प्रॉपर्टी या वाहन भी खरीद सकते हैं। इस अवधि में नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन और इंक्रीमेंट मिल सकता है। आर्थिक दृष्टिकोण से यह समय नए अवसरों से भरा रहेगा और आय में स्थिर वृद्धि होने की संभावना है।
मेष राशि
सूर्य देव का नक्षत्र परिवर्तन आप लोगों के लिए सकारात्मक साबित हो सकता है। इस समय आपकी आमदनी में जबरदस्त बढ़ोतरी हो सकती है। साथ ही आय के नए स्रोत बन सकते हैं। वहीं पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी और रिश्तों में प्रेम बढ़ेगा। विवाहित जोड़ों के लिए यह समय अनुकूल है, वहीं अविवाहित लोगों को विवाह के प्रस्ताव मिल सकते हैं। साथ ही बेरोजगार लोगों को इस दौरान नौकरी मिल सकती है। वहीं कारोबारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है।