Surya Gochar 2025: 16 जुलाई 2025 को शाम 5:17 बजे कर्क राशि में सूर्य का गोचर होने जा रहा है। यह गोचर किन राशियों के लिए शुभ रहेगा और किनके लिए आपको थोड़ा सतर्क रहना होगा।
मेष राशि
इस गोचर में सूर्य आपके चतुर्थ भाव में प्रवेश करेंगे, जिससे घरेलू माहौल में कुछ अस्थिरता रह सकती है। माता के स्वास्थ्य को लेकर विशेष सावधानी बरतनी होगी। प्रॉपर्टी या वाहन से जुड़े मामलों में विवाद की भी संभावना है, इसलिए सोच-समझकर फैसला लें। कार्यक्षेत्र में भी दबाव हो सकता है। इस समय धैर्य और संयम के साथ पारिवारिक संतुलन बनाए रखना बेहतर रहेगा।
वृष राशि
तीसरे भाव में सूर्य का गोचर आपके लिए कई सकारात्मक संकेत लेकर आएगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और छोटे भाई-बहनों के साथ संबंध बेहतर हो सकते हैं। आपकी मेहनत रंग लाएगी और आपको अपने करियर में कोई नया अवसर मिल सकता है। यह समय कोई नया हुनर सीखने या किसी नई योजना पर काम शुरू करने के लिए भी अनुकूल है।
मिथुन
इस समय आपको अपनी वाणी पर विशेष संयम रखना चाहिए क्योंकि किसी की बातों का गलत मतलब निकाला जा सकता है। आर्थिक रूप से कुछ उतार-चढ़ाव संभव है, इसलिए निवेश या लेन-देन में सावधानी जरूरी है। पारिवारिक मामलों में शांत रहकर स्थिति को संभाला जा सकता है।
कर्क
सूर्य आपकी ही राशि में गोचर करेगा, जिससे आत्मविश्वास में वृद्धि होगी, लेकिन साथ ही क्रोध और अहंकार की भावना भी हो सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से पेट से संबंधित समस्याएं जैसे गैस या एसिडिटी आपको परेशान कर सकती हैं। यह समय खुद पर नियंत्रण रखने और विनम्रता से काम लेने का है। आर्थिक दृष्टि से यह गोचर थोड़ा राहत देने वाला हो सकता है।
सिंह
सिंह राशि का स्वामी सूर्य बारहवें भाव में प्रवेश कर रहा है, जो खर्च, विदेश यात्रा और मानसिक स्थिति को दर्शाता है। इस समय अनावश्यक खर्च बढ़ सकते हैं और अप्रत्याशित यात्रा की भी संभावना हो सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी रह सकती है, खासकर आंखों और पैरों से जुड़ी समस्याओं पर ध्यान दें। सरकार या उच्च अधिकारियों से जुड़ा कोई मामला विवाद का कारण न बने, इसका ध्यान रखें।
कन्या
इस समय सूर्य आपके लाभ भाव में गोचर करेगा, जो सामाजिक प्रतिष्ठा और आर्थिक लाभ में वृद्धि के संकेत दे रहा है। कोई मनचाहा काम पूरा हो सकता है और कार्यक्षेत्र में पदोन्नति भी संभव है। विदेश से जुड़ा कोई लाभ आपको मिल सकता है। पिता या वरिष्ठों से सहयोग मिलेगा। यह समय अपने नेटवर्क का विस्तार करने और नई योजनाओं पर काम करने के लिए उपयुक्त रहेगा।
तुला
सूर्य अब आपके दशम भाव में आ रहा है, जो करियर और सामाजिक प्रतिष्ठा से संबंधित है। यह गोचर आपके लिए काफी अनुकूल रहेगा। आपके पद और प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में आपकी छवि मजबूत होगी। आपको कोई बड़ा काम या जिम्मेदारी मिल सकती है। पिता के साथ संबंध मधुर रहेंगे और उच्च अधिकारियों से सहयोग मिलने के संकेत हैं। यह समय करियर में तरक्की दिलाने वाला है।
वृश्चिक
सूर्य भाग्य भाव में गोचर करेगा, जिसके कारण भाग्य से अधिक कर्म पर जोर देना होगा। इस समय यात्रा की संभावना हो सकती है, लेकिन यह निश्चित नहीं है कि आपको इससे लाभ मिलेगा या नहीं। भाई-बहनों और पड़ोसियों से मधुर संबंध बनाए रखना अच्छा है। यह समय मिला-जुला रहेगा, इसलिए यदि आप शांति से काम लेंगे तो परिस्थितियां आपके पक्ष में हो सकती हैं।
धनु
स्वास्थ्य और गोपनीय मामलों में सावधानी आवश्यक होगी। आंखों या पाचन से संबंधित समस्याएं हो सकती हैं। इस समय किसी भी विवाद या सरकारी मामले से खुद को दूर रखें। संयमित जीवनशैली अपनाकर आप इस गोचर के प्रभावों से सुरक्षित रह सकते हैं। अनावश्यक जोखिम से बचें, खासकर वाहन चलाते समय या निवेश करते समय।
मकर
सूर्य आपके सातवें भाव में गोचर करेगा, जो विवाह और साझेदारी से संबंधित है। विवाहित लोगों को इस समय अपने जीवनसाथी के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता है। व्यापार में साझेदारी के मामलों में भी सतर्क रहें, क्योंकि किसी भी गलतफहमी के कारण विवाद हो सकता है। नई शुरुआत या बड़े निवेश से फिलहाल बचना बेहतर होगा। यात्रा करते समय भी सावधानी बरतें।
कुंभ राशि
यह गोचर आपके छठे भाव में हो रहा है, जो रोग, शत्रु और प्रतिस्पर्धा से संबंधित है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह समय सकारात्मक रहेगा। आपके प्रयासों की सराहना होगी और किसी प्रतियोगिता में आपको सफलता मिल सकती है। स्वास्थ्य में थोड़ी कमजोरी रह सकती है, लेकिन सावधानी से इसे संभाला जा सकता है। कानूनी मामलों में भी यह गोचर आपके पक्ष में रहेगा।
मीन राशि
सूर्य का गोचर आपके पांचवें भाव में होगा, जिसके कारण शिक्षा, प्रेम और संतान से जुड़े मामले प्रभावित हो सकते हैं। इस समय मन थोड़ा भ्रमित हो सकता है, लेकिन गहन चिंतन से आप सही दिशा पा सकते हैं। संतान से जुड़ा कोई विवाद है तो उसे धैर्य के साथ सुलझाएं। खान-पान में सावधानी बरतें क्योंकि पेट से जुड़ी समस्या हो सकती है। शिक्षा या रचनात्मक क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।