Surya Gochar 2025: सूर्य का बुध की राशि में गोचर, इन 3 राशियों को मिलेगा अपार धन, रोमांस और मान-सम्मान में होगी वृद्धि!

Surya Gochar 2025: सितंबर में सूर्य अपनी राशि सिंह से बुध की राशि कन्या में गोचर करने जा रहे हैं। सूर्य का कन्या राशि में गोचर 3 राशियों के लिए लाभकारी रहेगा।

स्वास्थ्य, नेतृत्व, यश, कीर्ति के कारक ग्रह सूर्य का कन्या राशि में गोचर 17 सितंबर को दोपहर 01:54 बजे होगा। इस राशि में सूर्य का गोचर 16 अक्टूबर तक जारी रहेगा। कन्या राशि का स्वामी बुध है, जो बुद्धि और व्यापार का कारक है और बुध सूर्य में मित्र भाव का स्वामी है। सूर्य का कन्या राशि में गोचर सभी 12 राशियों पर शुभ-अशुभ रूप से प्रभाव डालेगा।

ज्योतिष के अनुसार, सूर्य का कन्या राशि में गोचर मिथुन सहित 3 राशियों पर बेहद शुभ और सकारात्मक साबित हो सकता है। कई मामलों में जातकों को अच्छे परिणाम मिल सकेंगे। शुभ फलों की प्राप्ति होगी। आइए जानते हैं ये 3 भाग्यशाली राशियाँ कौन सी हैं।

मिथुन

सूर्य का गोचर मिथुन राशि के जातकों को बड़े लाभ दे सकता है। कार्यस्थल पर बड़ी ज़िम्मेदारियाँ आ सकती हैं। पेशेवर तौर पर जातकों को तरक्की का मौका मिलेगा। कोई बड़ी डील मिल सकती है। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी और जीवनसाथी के साथ मतभेद दूर होंगे। मानसिक रूप से जातक मज़बूत रहेंगे और प्रेम जीवन में रोमांस बढ़ सकता है।

तुला

तुला राशि के जातकों के लिए सूर्य का गोचर शुभ हो सकता है। आर्थिक रूप से जातक तेज़ी से तरक्की करेंगे। नौकरी के अच्छे प्रस्ताव मिल सकते हैं। व्यापार में लाभ और जीवनसाथी के साथ संबंध अच्छे रहेंगे। जीवन में खुशियों के रास्ते खुलेंगे। शुभ समाचार मिल सकता है। जब तक सूर्य कन्या राशि में रहेगा, जातकों को मानसिक शांति मिलेगी। मन प्रसन्न रहेगा।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए सूर्य का कन्या राशि में गोचर बेहद शुभ साबित हो सकता है। यह समय उत्तम रहेगा। जातकों को कार्यों में सफलता मिलेगी। इस दौरान जातक की कोई पुरानी इच्छा पूरी हो सकती है। नई नौकरी की तलाश पूरी हो सकती है। व्यापार में लाभ कमाने के रास्ते खुलेंगे। जातकों को अचानक आर्थिक लाभ मिल सकता है।

Leave a Comment