Surya Guru Yuti 2025 : वैदिक ज्योतिष के अनुसार ग्रह समय-समय पर गोचर कर शुभ और राजयोग बनाते हैं, जिसका असर मानव जीवन के साथ-साथ देश-दुनिया पर भी देखने को मिलता है। जून में ग्रहों के राजा सूर्य व देवताओं के गुरु की युति मिथुन राशि में होने जा रही है, 15 जून को सूर्य मिथुन राशि में गोचर करेंगे, जहां गुरु पहले से ही विराजमान हैं, दोनों ग्रहों के एक ही राशि में होने से गुरु आदित्य राजयोग बनेगा, इस राजयोग के बनने से कुछ राशियों की किस्मत चमक सकती है। साथ ही धन-संपत्ति में अपार वृद्धि हो सकती है। आइए जानते हैं कौन सी हैं ये भाग्यशाली राशियां…
कुंभ राशि
गुरु आदित्य राजयोग का बनना आप लोगों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। क्योंकि आपकी राशि से पंचम भाव पर गुरु और सूर्य की युति बनने जा रही है। इसलिए इस समय आपको संतान से जुड़ी कोई अच्छी खबर मिल सकती है। साथ ही इस राशि के विद्यार्थी कार्यक्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। साथ ही आप अपने ज्ञान के बल पर इस दौरान अच्छा नाम और शोहरत कमा सकते हैं। साथ ही आपको समय-समय पर अचानक धन लाभ भी हो सकता है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को इस समय तरक्की मिल सकती है। साथ ही प्रेम संबंधों में सफलता मिल सकती है। प्रेम संबंध विवाह में बदल सकते हैं।
कन्या राशि
गुरु आदित्य राजयोग बनने से कन्या राशि के जातकों के अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि से कर्म भाव पर बनने जा रहा है। इसलिए इस समय आपको कार्य-व्यवसाय में तरक्की मिल सकती है। साथ ही नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति मिल सकती है। साथ ही बड़े लक्ष्य हासिल करने और नई योजनाएं बनाने के लिए यह बेहतरीन समय है। आपको जल्दबाजी में बड़े निवेश से बचना होगा। साथ ही व्यापारियों को इस समय अच्छा धन लाभ हो सकता है। व्यापार का विस्तार हो सकता है।
सिंह राशि
गुरु आदित्य राजयोग आप लोगों के लिए लाभकारी सिद्ध हो सकता है। क्योंकि यह राजयोग आपकी राशि के आय और लाभ स्थान में बनने जा रहा है। इसलिए इस दौरान आपकी आय में वृद्धि हो सकती है। साथ ही इस समय आपको निवेश से भी लाभ मिलेगा। वहीं नौकरीपेशा लोगों की आय इस दौरान बढ़ सकती है, पदोन्नति आदि के भी योग बन रहे हैं। सामाजिक स्तर पर आपकी ख्याति बढ़ेगी। साथ ही इस समय आपको संतान से संबंधित शुभ समाचार मिल सकते हैं।