https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

यूपी का सबसे बड़ा जिला कौन सा है, यूपी में सबसे बड़ा जिला कौन सा है?

UP Ka Sabse Bada Jila Kaun Sa Hai: जनसंख्या की दृष्टि से उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा राज्य है। उत्तर प्रदेश का इतिहास लगभग 4000 वर्ष पुराना है। उत्तर प्रदेश अनेक संस्कृतियों का संगम है। पहले उत्तर प्रदेश राज्य पर आर्यों का कब्ज़ा था, उनका मुख्य व्यवसाय कृषि था। आर्यों ने कई लड़ाइयाँ लड़ीं और आसपास के इलाकों पर भी अपना कब्ज़ा जमा लिया।

यह राज्य महाभारत के युद्ध का केंद्र था। महाभारत और रामायण सहित कई अन्य पुराणों और महाकाव्यों की रचना इसी क्षेत्र में हुई थी। भारतीय पौराणिक कथाओं की दो पावन नदियों गंगा और यमुना की माला से घिरा, यूपी पूर्व में बिहार, दक्षिण में मध्य प्रदेश, पश्चिम में राजस्थान, दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और हरियाणा और उत्तर में उत्तरांचल और नेपाल को छूता है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से यह भारत का चौथा सबसे बड़ा राज्य है। यह राज्य क्षेत्रफल में फ्रांस का आधा, पुर्तगाल से तीन गुना, आयरलैंड से चार गुना, स्विट्जरलैंड से सात गुना, बेल्जियम देश से दस गुना व इंग्लैंड देश से थोड़ा सा बड़ा है।

- Advertisement -

लेकिन आज के इस लेख में हम आपको इसी राज्य यानी उत्तर प्रदेश के सबसे सबसे बड़े जिले के बारे में बताने जा रहे है।

आज के इस लेख में हम आपको उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा जिला कौन सा है के बारे में जानकारी देने वाले है, तो आइये जानते है –

उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला कौन सा है (Uttar Pradesh Ka Sabse Bada Jila Kaun Sa Hai)

- Advertisement -

क्षेत्रफल की दृष्टि से लखीमपुर खीरी (Lakhimpur Kheri) उत्तर प्रदेश का सबसे बड़ा जिला है। यह जिला 7,680 वर्ग किलोमीटर में स्थित है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से सोनभद्र उत्तर प्रदेश का दूसरा बड़ा जिला है। यह जिला 6,788 वर्ग किलोमीटर में स्थित है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से हरदोई उत्तर प्रदेश का तीसरा बड़ा जिला है। यह जिला 5,947 वर्ग किलोमीटर में स्थित है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से सीतापुर उत्तर प्रदेश का चौथा बड़ा जिला है। यह जिला 5,743 वर्ग किलोमीटर में स्थित है।

क्षेत्रफल की दृष्टि से प्रयागराज उत्तर प्रदेश का पांचवा बड़ा जिला है। यह जिला 5,482 वर्ग किलोमीटर में स्थित है।

उत्तर प्रदेश के बारे में (About Uttar Pradesh In Hindi)

उत्तर प्रदेश का गठन 1 अप्रैल, 1937 को हुआ था, तब इसका नाम संयुक्त प्रान्त (यूनाइडेट प्रोविन्स) था। वहीं, 26 जनवरी 1950 को इसे राज्य का दर्जा मिला। 2011 की जनगणना के अनुसार राज्य की जनसंख्या 199,812,341 है। राज्य का जनसंख्या घनत्व 829 प्रति वर्ग किलोमीटर है। राज्य में साक्षरता दर 69.72 प्रतिशत है। राज्य में लिंगानुपात 912 प्रति हजार है। पुरुष साक्षरता 79.24% है। महिला साक्षरता 59.26% है। उपरोक्त आंकड़े वर्ष 2011 की जनसंख्या जनगणना के हैं।

जीडीपी (2018-19): 14.89 लाख करोड़ रुपये। राज्य का उच्च न्यायालय इलाहाबाद उच्च न्यायालय है, जबकि खंडपीठ लखनऊ न्यायालय है।

राज्य में 915 शहर और कस्बे हैं। विकासखण्ड की संख्या 822 एवं नगर निगम की संख्या 17 है। उत्तर प्रदेश से लोकसभा सदस्य की सीट 80 है, जबकि राज्यसभा सीट 31 है। विधानसभा सीटों की बात करें तो 403+1 सीटें हैं। विधान परिषद में 100 सीटें हैं।

राज्य की प्रमुख नदियाँ गंगा, यमुना, गोमती, राम गंगा, घाघरा, बेतवा और केन हैं। कौशाम्बी, श्रावस्ती, सारनाथ (वाराणसी), कुशीनगर, लखनऊ, आगरा, झाँसी, मेरठ, मथुरा, प्रयागराज, कानपुर और गोरखपुर उत्तर प्रदेश के महत्वपूर्ण ऐतिहासिक स्थल हैं।

उत्तर प्रदेश ने देश को अब तक 9 प्रधानमंत्री दिये हैं। जवाहरलाल नेहरू, लाल बहादुर शास्त्री, चौधरी चरण सिंह, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, वी.पी. सिंह, चन्द्रशेखर और अटल बिहारी वाजपेयी।

कथक उत्तर प्रदेश का शास्त्रीय नृत्य है। इस राज्य को चावल का कटोरा भी कहा जाता है। वर्ष 2000 में राज्य के उत्तरी भाग को अलग कर उत्तराखंड राज्य का दर्जा दिया गया।

अगर सबसे बड़े मंडल की बात की जाए तो क्षेत्रफल की दृष्टि से लखनऊ मंडल सबसे बड़ा है, जिसके अंदर 6 जिले आते हैं।

FAQs

यूपी राज्य का दूसरा सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
यूपी (उत्तरप्रदेश) राज्य का दूसरा सबसे बड़ा जिला सोनभद्र (Sonbhadra) है।

यूपी राज्य का तीसरा सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
यूपी राज्य का तीसरा सबसे बड़ा जिला हरदोई है।

यूपी राज्य का चौथा सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
यूपी (उत्तरप्रदेश) राज्य का चौथा सबसे बड़ा जिला सीतापुर है।

यूपी राज्य का पांचवा सबसे बड़ा जिला कौन सा है?
यूपी राज्य का पांचवा सबसे बड़ा जिला प्रयागराज है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको यूपी में सबसे बड़ा जिला कौन सा है (UP Mein Sabse Bada Jila Kaun Sa Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख उत्तर प्रदेश में सबसे बड़ा जिला कौन सा है (Uttar Pradesh Mein Sabse Bada Jila Kaun Sa Hai) अच्छा लगा है, तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page