https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

विडिओ क्या है, कैसे बने विडिओ (VDO Full Form In Hindi) – Full Form Of VDO In Hindi

VDO Kya Hai In Hindi: सरकारी नौकरी करने का सपना हर किसी का होता है। आज समाज में उसी व्यक्ति को सफल माना जाता है जिसके पास सरकारी नौकरी होती है। इसलिए आज हम आपको एक ऐसी ही सरकारी नौकरी विडिओ के बारे में बताने जा रहे है।

आप सभी ने ग्राम विकास अधिकारी का नाम तो सुना ही होगा। यह एक सरकारी नौकरी है। अगर आप भी यह नौकरी करना चाहते हैं और ग्राम विकास अधिकारी बनना चाहते हैं तो लेख के अंत तक बने रहे।

आज के इस लेख में हम आपको विडिओ क्या होता है, विडिओ का फुल फॉर्म क्या है, विडिओ कैसे बने, विडिओ के लिए योग्यता और विडिओ की सैलरी कितनी होती है के बारे में जानकारी देने वाले है।

- Advertisement -

तो चलिए आज का यह लेख विडिओ क्या है शुरू करते है और जानते है की विडिओ का फुल फॉर्म क्या होता है (VDO Full Form In Hindi) –

वीडीओ का फुल फॉर्म क्या है? (VDO Ka Full Form Kya Hai In Hindi)

वीडीओ का फुल फॉर्म होता है – विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर (Village Development Officer)। जिसे हिंदी में ग्राम विकास अधिकारी कहा जाता है।

वीडीओ क्या है? (What Is VDO in Hindi)

- Advertisement -

ग्राम विकास अधिकारी को गांव में बोलचाल की भाषा में प्रधान सचिव कहा जाता है। ग्राम पंचायत में पंचायत सचिव का महत्वपूर्ण पद होता है।

विडिओ यानी ग्राम विकास अधिकारी होता है। ग्राम विकास अधिकारी, गांव का प्रधान या सचिव होता है। विडिओ को ग्रामीण क्षेत्रों में प्रधान सचिव, ग्राम सेवक आदि नामों से जाना जाता है। ग्राम विकास अधिकारी, ग्राम पंचायत का सबसे बड़ा अफसर पद होता है। ग्राम विकास अधिकारी, ग्रामीण विकास के लिए काम करता है। सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं व सुविधाओं को वीडीओ के माध्यम से ही ग्राम स्तर तक पहुंचाया जाता है। वीडीओ ग्राम प्रधान या सरपंच के साथ मिलकर गांव में सड़क निर्माण, पानी की व्यवस्था, सरकारी भवन निर्माण आदि कार्य करते हैं। वीडीओ ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी के रूप में काम करते हैं।

भारत में लगभग हर राज्य हर साल वीडीओ के पद के लिए रिक्तियां जारी करता है। अलग-अलग राज्य वीडीओ के तहत ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी या दोनों के नाम से वैकेंसी निकालता हैं। ग्राम स्तर पर प्रशासनिक कार्य हेतु ग्राम विकास अधिकारी या ग्राम पंचायत अधिकारी की नियुक्ति की जाती है।

ग्रामीण क्षेत्रों में सरकारी योजनाओं का सुचारू संचालन एवं ग्रामीण स्तर तक सरकारी सुविधाओं का वितरण वीडीओ माध्यम से किया जाता है। किसी गांव की स्थिति राज्य सरकार तक विडिओ द्वारा ही पहुंचाई जाती है।

हमारे देश में पंचायत व्यवस्था भी है। हमारे देश में जब भी कोई परियोजना लाई जाती है तो उसे पंचायत स्तर तक बांट दिया जाता है। इस प्रकार कार्य और योजनाओं का बंटवारा करने से ये योजनाएं जमीनी स्तर तक लागू होती है और इन योजनाओं को जमीनी स्तर पर संचालित करने के लिए कई अधिकारियों की आवश्यकता होती है।

ग्राम विकास अधिकारी एक ऐसे अधिकारी का पद होता है जिसमें उसे ग्राम पंचायत में सरकारी परियोजनाओं को लागू करना होता है। ग्राम विकास अधिकारी का कार्य जिम्मेदारी वाला होता है, उन पर गांव के विकास की जिम्मेदारी होती है। उनके ऊपर गांव की हर एक व्यवस्था की जिम्मेदारी होती है जो गांव के लिए बहुत जरूरी होती है।

किसी भी ग्राम पंचायत में यह बहुत ही महत्वपूर्ण पद होता है। इस पद पर रहकर आप गांव के लोगों के साथ-साथ गांव के विकास कार्यों को गति देते हैं।

वीडीओ का मतलब क्या होता है? (VDO Meaning In Hindi)

वीडीओ का मतलब होता है – विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर ( Village Development Officer) यानी की ग्राम विकास अधिकारी।

वीडीओ के कार्य (Works Of VDO In Hindi)

  • गांव की साफ-सफाई का प्रबंध करना।
  • गांव में खाद्य भंडार की व्यवस्था करना।
  • गांव की शिक्षा व्यवस्था को ध्यान रखना।
  • गांव में पशुओं के लिए चारागाह उपलब्ध कराना।
  • ग्रामीण कृषि और वाणिज्यिक उद्योग को विकसित करने में मदद करना।
  • मृत्यु प्रमाण पत्र, जन्म प्रमाण पत्र, विवाह प्रमाण पत्र जैसे दस्तावेजों का पंजीकरण करना।
  • गांव की समस्याओं को जिला परिषद के समक्ष प्रस्तुत करना ताकि उनकी समस्याओं का समाधान किया जा सके।
  • राज्य सरकार एवं केन्द्र सरकार द्वारा संचालित परियोजनाओं को गांव में सुचारू रूप से चलाना।
  • गांव में अच्छी सड़क व्यवस्था और बिजली व्यवस्था सुनिश्चित करना।

वीडीओ बनने के लिए योग्यता (Eligibility To Become VDO In Hindi)

  • ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए आपको किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से किसी भी स्ट्रीम में 60% अंकों के साथ 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण करनी होगी।
  • ग्राम विकास अधिकारी के लिए आपके पास कंप्यूटर कोर्स डिप्लोमा डिग्री होनी चाहिए।
  • ग्राम विकास अधिकारी के लिए आपकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

वीडीओ कैसे बने? (How To Become VDO In Hindi)

हर साल राज्य लोक सेवा ग्राम विकास अधिकारी के लिए परीक्षा आयोजित करती है। ग्राम विकास अधिकारी का चयन तीन परीक्षाओं के माध्यम से होता है। जब आप इन तीनों परीक्षाओं में सफल हो जाते हैं तब जाकर आपको ग्राम विकास अधिकारी के पद पर नौकरी मिलती है।

ग्राम पंचायत सेवक के लिए फिजिकल टेस्ट भी लिया जाता है। हर साल राज्य लोक सेवा इस परीक्षा का फॉर्म निकालती है। इस परीक्षा का फॉर्म आपको राज्य लोक सेवा की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर भरना होगा।

पहले चरण की परीक्षा लिखित परीक्षा होती है और दूसरे चरण की परीक्षा साक्षात्कार होती है। प्रथम चरण की परीक्षा में सफल होने वाले छात्रों को ही साक्षात्कार के लिए बुलाया जाता है। तीसरे चरण की परीक्षा फिजिकल टेस्ट होती है और केवल वही छात्र इसमें शामिल होते हैं जो लिखित परीक्षा और इंटरव्यू में पास हुए हों।

वीडीओ प्रारंभिक परीक्षा पाठ्यक्रम (VDO Preliminary Exam Syllabus In Hindi)

किसी की परीक्षा की तैयारी करते समय हमें इस बात का ध्यान जरूर रखना चाहिए कि परीक्षा में कौन-कौन से विषय के प्रश्न पूछे जाने वाले हैं। जब हमें यह सब जानकारी हो जाती है तो हम उस परीक्षा की तैयारी अच्छे से कर सकते हैं।

इस संदर्भ में, अब हम आपको उन विषयों के बारे में जानकारी देंगे, जो ग्राम विकास अधिकारी परीक्षा के प्रथम चरण की परीक्षा में पूछे जाते हैं –

  • पर्यावरण
  • भारतीय इतिहास
  • भारतीय भूगोल
  • भारतीय अर्थव्यवस्था
  • भारतीय पंचायत व्यवस्था
  • भारतीय संस्कृति
  • भारतीय संविधान
  • सामान्य बुद्धि परीक्षण (रीजनिंग)
  • करंट अफेयर्स
  • हिंदी साहित्य
  • हिंदी निबंध
  • हिंदी लेखन क्षमता
  • सामान्य ज्ञान
  • सामान्य विज्ञान
  • कक्षा दसवीं गणित

पहले चरण की परीक्षा 80 अंकों की होती है, जिसमें 30 अंक हिंदी लेखन से, 20 अंक रीजनिंग से और 20 अंक के प्रश्न सामान्य ज्ञान से पूछे जाते हैं।

आपको पहली परीक्षा के लिए 1 घंटा 30 मिनट का समय दिया जाता है, आपको 1 घंटे 30 मिनट में सभी प्रश्नों का उत्तर देना होता है।

वीडीओ के लिए साक्षात्कार (Interview For VDO In Hindi)

पहले चरण की परीक्षा पास करने वाले छात्रों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाता है। यह इंटरव्यू 20 मिनट तक चलता है। साक्षात्कार में आपकी प्रशंसा शक्ति का परीक्षण किया जाता है, आपकी निर्णय लेने की क्षमता देखी जाती है और आपसे ग्राम पंचायत के विषय के प्रश्न पूछे जाते हैं।

वीडीओ के लिए फिजिकल टेस्ट (Physical Test For VDO In Hindi)

परीक्षा और इंटरव्यू में सफल होने पर छात्रों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाता है। फिजिकल टेस्ट में उन्हें 1 मील दौड़ना, 4 मील साइकिल चलाना, लंबी छलांग और 2 मील टहलना होता है। जो छात्र ये सब काम करते हैं उन्हें ही ग्राम विकास अधिकारी की नौकरी मिलती है।

वीडीओ का वेतन (VDO Ki Salary)

ग्राम विकास अधिकारी को ₹5200 से ₹20000 प्रति माह तक का वेतन मिलता है।

FAQs For Full Form Of VDO In Hindi

वीडीओ का पूरा नाम क्या है?
वीडीओ का पूरा नाम विलेज डेवलपमेंट ऑफिसर ( Village Development Officer) होता है।

वीडीओ को हिंदी में क्या कहते है?
वीडीओ को हिंदी में ग्राम विकास अधिकारी कहा जाता है।

विडिओ को किन-किन नामों से जाना जाता है?
विडिओ को ग्राम विकास अधिकारी, ग्रामप्रधान सचिव, ग्राम सेवक आदि नामों से जाना जाता है।

वीडीओ की सैलरी कितनी होती है?
वीडीओ की सैलरी ₹5200 से ₹20000 प्रति माह तक होता है।

ग्राम विकास अधिकारी का वेतन कितना है?
ग्राम विकास अधिकारी का वेतन ₹5200 से ₹20000 प्रति माह क होता है।

वीडीओ के लिए आयु सीमा क्या है?
वीडीओ के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष है।

निष्कर्ष

इस लेख विडिओ क्या है (VDO Kya Hai In Hindi) में हमने आपको वीडीओ का फुल फॉर्म क्या है, विडिओ कैसे बने, विडिओ की सैलरी आदि के बारे में जानकारी दी है।

हमे उम्मीद है आपको यह लेख वीडीओ का फुल फॉर्म क्या होता है (VDO Ka Full Form Kya Hota Hai) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख फुल फॉर्म ऑफ़ विडिओ इन हिंदी अच्छा लगा है तो इस अपनों के साथ भी शेयर करे।

इस लेख वीडीओ क्या होता है के अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद। इसी तरह हमारे ब्लॉग पर आते रहे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page