इस दिन है बुद्ध पूर्णिमा, जाने कौन है गौतम बुद्ध, कैसे हुई बुद्धत्व की प्राप्ति

 हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्‍व है। वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को ही भगवान बुद्ध  का जन्‍म हुआ था। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा भी इस पूर्णिमा को कहा जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बौद्ध अनुयायियों के साथ-साथ हिंदुओं के लिए भी बहुत ही खास महत्व रखता है। हिन्‍दू धर्म के मुताबिक गौतम बुद्ध को भगवान श्री विष्णु का नौवा अवतार माना जाता है। दुनिया के कई देशों में बुद्ध जन्मोत्सव मनाया जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा – दिन – सोमवार, 16 मई 2022 पूर्णिमा तिथि प्रारंभ – 15 मई 2022 दोपहर 12:45 मिनट से पूर्णिमा तिथि समापन – 16 मई 2022 रात 09:43 मिनट तक

वैशाख पूर्णिमा के दिन ही महात्मा बुद्ध का महापरिनिर्वाण कुशीनगर में 80 साल की उम्र में हुआ था। एक ही दिन भगवान गौतम बुद्ध  का जन्म, सत्य का ज्ञान व महापरिनिर्वाण मतलब वैशाख पूर्णिमा के दिन ही हुआ। इसी के चलते वैशाख माह में पूर्णिमा के दिन ही बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है।

प्राचीन हिंदू धर्म शास्त्रों के मुताबिक, बुद्ध 29 साल की आयु में घर छोड़कर सन्यास का जीवन बिताने लगे थे। महात्मा बुद्ध ने एक पीपल वृक्ष के नीचे करीब 6 वर्ष तक कठिन तप किया था। भगवान बुद्ध को वैशाख पूर्णिमा के दिन ही पीपल के वृक्ष के नीचे सत्य के ज्ञान की प्राप्ति हुई थी।

बुद्धत्व की कैसे हुई प्राप्ति ?

भगवान बुद्ध को जहां ज्ञान की प्राप्ति हुई वह जगह बाद में बोधगया कहलाई। इसके बाद अपने ज्ञान का प्रकाश महात्मा बुद्ध ने पूरे विश्व में फैलाया और एक नई रोशनी पैदा की। इस वर्ष बुद्ध पूर्णिमा का पर्व 16 मई 2022, सोमवार को मनाया जाएगा।

बुद्ध जयंती कहां-कहां मनाई जाती है

भारत के अतिरिक्त चीन, सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम, जापान, थाइलैंड, कंबोडिया, मलेशिया, श्रीलंका, म्यांमार, इंडोनेशिया आदि विश्व के कई देशों में पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। बिहार में स्थित बोद्ध गया बुद्ध के अनुयायियों सहित हिंदुओं के लिए भी यह पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा के मौके पर कुशीनगर में लगभग एक महीने का मेला लगता है। इस उस्तव को श्रीलंका जैसे कुछ देशों में वैशाख उत्सव के रूप में मनाते हैं। इस दिन बौद्ध अनुयायी अपने घरों में दीपक जलाते हैं। और घरों को दीपों और फूलों से सजाते हैं। बौद्ध धर्म के ग्रंथों का पाठ इस दिन किया जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा 2022, 2023 व 2024 2022 – 16 मई सोमवार 2023 – 5 मई शुक्रवार 2024 – 23 मई – गुरूवार