बुद्ध पूर्णिमा  कब है, जाने कौन है गौतम बुद्ध, कैसे हुई बुद्धत्व की प्राप्ति

हिंदू धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्‍व है। वैशाख माह (Vaishakh Month) की पूर्णिमा तिथि को ही भगवान बुद्ध (Lord Buddha) का जन्‍म हुआ था। इसलिए बुद्ध पूर्णिमा भी इस पूर्णिमा को कहा जाता है। बुद्ध पूर्णिमा का पर्व बौद्ध अनुयायियों के साथ-साथ हिंदुओं के लिए भी बहुत ही खास महत्व रखता है।

हिन्‍दू धर्म के मुताबिक गौतम बुद्ध को भगवान श्री विष्णु का नौवा अवतार माना जाता है। दुनिया के कई देशों में बुद्ध जन्मोत्सव मनाया जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा – दिन – सोमवार, 16 मई 2022 पूर्णिमा तिथि प्रारंभ – 15 मई 2022 दोपहर 12:45 मिनट से पूर्णिमा तिथि समापन – 16 मई 2022 रात 09:43 मिनट तक

भारत के अतिरिक्त चीन, सिंगापुर, नेपाल, वियतनाम, जापान, थाइलैंड, कंबोडिया, मलेशिया, श्रीलंका, म्यांमार, इंडोनेशिया आदि विश्व के कई देशों में पूर्णिमा के दिन बुद्ध पूर्णिमा मनाई जाती है। बिहार में स्थित बोद्ध गया (Bodh Gaya) बुद्ध के अनुयायियों सहित हिंदुओं के लिए भी यह पवित्र धार्मिक स्थल माना जाता है।