https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

गूगल न्यूज़ क्या है? इसे हिंदी में सेटअप कैसे करे – (Google News Hindi)

What Is Google News In Hindi – भारत देश में हिंदी बोलने और समझने वालों की संख्या अन्य भाषाओं की तुलना में बहुत अधिक है और भारत में लोग ज्यादातर हिंदी में पढ़ना पसंद करते हैं चाहे वह किताबें हों या इंटरनेट पर कोई जानकारी।

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में व्यक्ति के पास इतना समय नहीं होता कि वह न्यूज पेपर पढ़ सके और शायद चीजों के ऑनलाइन होने से न्यूज पेपर के प्रति लोगों का आकर्षण कम हुआ हो। क्योकि लोगों को देश-दुनिया की तमाम खबरें अपने मोबाइल में पढ़ने को मिल जाती हैं।

इसी तरह गूगल न्यूज भी गूगल की एक फ्री सर्विस है, जिसकी मदद से आप दुनिया के सबसे बड़े न्यूज चैनल्स की खबरे अपने मोबाइल पर पा सकते है और खुद को अपडेट रख सकते हैं।

- Advertisement -

वैसे तो आपको पता ही होगा कि गूगल एक अमेरिकन कंपनी है इसलिए लगभग सभी गूगल प्रोडक्ट में डिफ़ॉल्ट भाषा अंग्रेजी होती है। इसी तरह गूगल न्यूज़ गूगल का एक बहुत ही लोकप्रिय प्रोडक्ट है जिसकी मदद से गूगल हर तरह की ख़बरों को दुनिया के कोने-कोने में पहुँचाता है।

गूगल न्यूज में भी डिफॉल्ट भाषा अंग्रेजी ही होती है, जिससे हिंदी पढ़ने और समझने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। आपकी इसी समस्या को ध्यान में रखते हुए हमने आज का यह लेख लिखा है।

- Advertisement -

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि गूगल न्यूज़ क्या है और गूगल न्यूज़ को हिंदी भाषा में कैसे सेट अप करें। ताकि आप देश और दुनिया की खबरें हिंदी में पढ़ सके।

तो चलिए बिना देर किए इस लेख को शुरू करते हैं और जानते है की गूगल न्यूज़ क्या होता है (Google News Kya Hota In Hindi) –

गूगल समाचार क्या है? (Google News Kya Hai Hindi)

गूगल न्यूज गूगल की एक फ्री सर्विस है, जिसकी मदद से आप दुनिया के सबसे बड़े न्यूज चैनल्स के लेख अपने स्मार्टफोन, लैपटॉप आदि में पढ़ सकते हैं और खुद को अपडेट रख सकते हैं।

गूगल समाचार यानी गूगल न्यूज़ को 2002 में लॉन्च किया गया था और यह गूगल द्वारा ही संचालित है। गूगल न्यूज पर आप मनोरंजन, खेल, विज्ञान, स्वास्थ्य, शिक्षा, तकनीक, मौसम आदि से जुड़ी ताजा खबरें पढ़ सकते हैं।

अगर आप भी खबरें पढ़ने के शौकीन हैं और आप देश और दुनिया में चल रही खबरों से अपडेट रहना चाहते हैं तो गूगल न्यूज़आपके लिए बहुत ही बेहतरीन टूल है।

गूगल न्यूज को हिंदी भाषा में कैसे सेटअप करें? (How To Setup Google News In Hindi language)

अब जानते है हिंदी भाषा में गूगल न्यूज को कैसे सेटअप करें –

गूगल न्यूज को हिंदी भाषा में सेटअप करने के लिए नीचे बताए गए सभी स्टेप्स को फॉलो करें –

स्टेप 1 – सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में क्रोम ब्राउजर को ओपन करें।

स्टेप 2 – इसके बाद गूगल न्यूज लिखकर सर्च करें।

स्टेप 3 – जो वेबसाइट आपको पहले नंबर पर दिखाई देगी उस पर क्लिक करें और क्लिक करते ही आप गूगल न्यूज़ की ऑफिसियल वेबसाइट पर आ जाएंगे

स्टेप 4 – इसके बाद लेफ्ट साइड में आपको सेटिंग का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करें। क्लिक करते ही लैंग्वेज एंड रीजन का ऑप्शन दिखेगा, उस पर क्लिक करे।

स्टेप 5 – अब आप हिंदी सेलेक्ट करें और अपडेट ऑप्शन पर क्लिक करें।

आप चाहे तो कोई दूसरी भाषा भी सर्च कर सकते हैं। जैसे अगर आप गुजरती में खबर पढ़ना चाहते हैं तो सर्च बार में गुजरती लिखकर सर्च करें और गुजरती भाषा सिलेक्ट करें। इसी तरह आप गूगल न्यूज को किसी भी भाषा में पढ़ सकते हैं।

अब आप गूगल में हिंदी भाषा में समाचार पढ़ सकते हैं। तो दोस्तों अब आप समझ गए होंगे कि गूगल न्यूज हिंदी में कैसे होगा।

गूगल न्यूज़ ऐप क्या है? (Google News App In Hindi)

गूगल न्यूज़, गूगल की एक एप्लिकेशन है जिसका नाम गूगल गूगल है। स्मार्टफोन यूजर के मोबाइल तक न्यूज पहुँचाने के लिए गूगल ने एक एप्लिकेशन भी बनाया है। यह एप्लीकेशन एंड्राइड यूजर के लिए भी है और आईफोन यूजर के लिए भी।

अगर आप गूगल न्यूज एप्लीकेशन डाउनलोड करते हैं तो आपको न्यूज पढ़ने के लिए ब्राउजर पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी, आप एप के जरिए सीधे अपने मोबाइल से न्यूज पढ़ सकते हैं।

इस एप्लिकेशन की गूगल प्ले स्टोर और आईफोन ऐप स्टोर पर 4.3 की रेटिंग है, पूरी दुनिया में 1 बिलियन से अधिक लोग गूगल समाचार एप्लिकेशन का उपयोग कर रहे हैं।

मोबाइल में गूगल न्यूज कैसे सेटअप करें हिंदी में?

मोबाइल में गूगल न्यूज को हिंदी में सेट करने का सही तरीका –

  • सबसे पहले गूगल न्यूज एप्लीकेशन को ओपन करें।
  • अब अपनी प्रोफाइल पर क्लिक करें और न्यूज सेटिंग में पहुंच जाएं।
  • इसके बाद Language And Regios Of Interest को सेलेक्ट करें और Add Language पर Hindi language (हिंदी इंडिया) सेट करें।

जब आप गूगल न्यूज के होमपेज पर जायेंगे तब तक यह हिंदी भाषा में सेटअप हो चला होगा। तो इस तरह आप अपने मोबाइल में हिंदी भाषा में गूगल न्यूज की खबरें पढ़ सकते हैं।

गूगल न्यूज के फायदे (Advantages Of Google News Hindi)

  • अब आपको न्यूज़ पेपर खरीदने की जरूरत नहीं है क्योकि आप अपने मोबाइल पर ही न्यूज पढ़ सकते है
  • 24*7 जब चाहे तब आप न्यूज पड़ सकते है।

गूगल न्यूज के नुकसान (Disadvantages Of Google News Hindi)

गूगल न्यूज के लिए इंटरनेट की आवश्यकता होगी, इसके बगैर आप न्यूज नहीं पढ़ पाएंगे।

यह भी पढ़े – 

FAQs For Google News Hindi

गूगल समाचार क्या है?
गूगल न्यूज़, गूगल की एक फ्री सर्विस है, जिसकी मदद से आप दुनिया की सभी खबरों से अपडेट रहते है।

गूगल समाचार कब लॉन्च किया गया था?
गूगल समाचार यानी गूगल न्यूज़ को 2002 में लॉन्च किया गया था।

गूगल न्यूज़ को हिंदी में कहते है?
गूगल न्यूज़ को हिंदी में गूगल समाचार कहते है।

गूगल न्यूज़ का इस्तेमाल कैसे करे?
अपने मोबाइल में गूगल न्यूज़ एप्प ओपन करे या अपने मोबाइल में ब्राउज़र या क्रोम ब्राउज़र ओपन करे, फिर गूगल न्यूज़ लिखकर सर्च करे। अब दिख रही पहली वेब साइट पर क्लिक करे और अब आप न्यूज़ पढ़ सकते है।

निष्कर्ष

इस लेख को पढ़ने के बाद आप समझ गए होंगे कि गूगल न्यूज क्या है और गूगल न्यू को हिंदी भाषा में कैसे सेटअप किया जाता है। हिंदी के अलावा आप गूगल न्यूज को अपनी क्षेत्रीय भाषा में भी सेट कर सकते हैं और लेटेस्ट न्यूज पढ़कर खुद को अपडेट रख सकते हैं।

उम्मीद है आपको यह लेख गूगल न्यूज क्या है (Google News Kya Hai In Hindi) पसंद आया होगा। अगर आपको यह गूगल न्यूज क्या होता है अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

इस लेख गूगल न्यूज के अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page