https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

RIP का मतलब | RIP Ka Matlab – (Meaning Of RIP In Hindi)

What Is RIP Meaning In Hindi: बहुत से लोग RIP का मतलब नहीं जानते हैं। फिर भी वे किसी के गुजर जाने के बाद इसका इस्तेमाल करते हैं और दुख जाहिर करते हैं।

आपने अक्सर फेसबुक, व्हाट्सप्प पर एक शब्द देखा होगा – RIP, जो किसी की मृत्यु के बाद इस्तेमाल किया जाता है। अक्सर किसी के निधन पर RIP लिखकर उन्हें श्रद्धांजलि दी जाती है। शायद आप भी ऐसा करते होंगे! लेकिन क्या आप जानते हैं ऐसा क्यों किया जाता है? क्या आप इसका मतलब जानते है? सबसे पहले तो RIP एक शब्द नहीं बल्कि एक शार्ट फॉर्म है। इसका अर्थ यानी मतलब इसके पूर्ण रूप में छुपा हुआ है।

बहुत से लोग RIP का मतलब जानते होंगे और बहुत से लोग नहीं जानते होंगे। हालांकि दोनों ही तरह के लोग किसी के गुजर जाने के बाद इसका इस्तेमाल करते हैं और दुख व्यक्त करते हैं, श्रद्धांजलि देते हैं। आइए जानते हैं यह RIP कहां से आया, कब और कैसे इसकी शुरुआत हुई और इसका क्या मतलब होता है?

- Advertisement -

आज के इस लेख में हम आपको रिप का मतलब क्या होता है, रिप का फुल फॉर्म क्या है, रिप शब्द की शुरुआत कब हुई? रिप शब्द का इस्तेमाल कँहा किया जाता है? और RIP या Rip में से कौन सा शब्द है सही? के बारे में आपको जानकारी देने वाले है।

अगर आप उपरोक्त जानकारी जानना चाहते है तो इस लेख को अंत तक जरूर पढ़े। तो चलिए शुरू करते है और जानते है रिप का मतलब क्या है (What Is Meaning Of RIP In Hindi)

रिप का फुल फॉर्म क्या है? (RIP Full Form In Hindi)

- Advertisement -

RIP को अगर हम एक शब्द के रूप में देखें तो इसका अर्थ कुछ और ही होगा। ‘Rip’ का मतलब होता है काटना। हालाँकि यह RIP शॉर्ट फॉर्म है जिसका फुल फॉर्म होता है – ‘रेस्ट इन पीस’ (Rest In Peace)। यह लैटिन फ्रेज ‘Requiescat In Pace’ से लिया गया है जिसका अर्थ है ‘शांति से सोना’।

Requiescat In Pace के बारे में कहा जाता है कि अगर कोई व्यक्ति चर्च की शांति में मरता है तो उसकी आत्मा का मिलन जीसस क्राइस्ट से होता है। ईसाईयों का मानना है कि मृत्यु के बाद ‘आत्मा’ शरीर से अलग हो जाती है और ‘जजमेंट डे’ के दिन दोनों फिर से मिल जाएंगे।

रिप का मतलब क्या होता है? (RIP Ka Matlab Kya Hota Hai)

‘Rest In Peace’ यानी RIP का हिंदी में मतलब होता है- ‘आत्मा को शांति मिले’। इसलिए जब हम RIP लिखते हैं तो इसका मतलब होता है कि जिस व्यक्ति का निधन हो गया है उसकी आत्मा को शांति मिले।

रिप शब्द की शुरुआत कब हुई?

इसकी शुरुआत 18वीं शताब्दी से मानी जाती है। हालांकि कुछ रिपोर्टों के अनुसार, 5वीं शताब्दी में मृत्यु के बाद कब्रों पर ‘Requiescat In Pace’ शब्द लिखा पाया गया है। ईसाई धर्म से ही इस शब्द का प्रचलन बढ़ा और यह शब्द वैश्विक हो गया। बहुत से लोग हिंदी में ‘ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें’ या ‘उनकी आत्मा को शांति मिले लिखते हैं, जबकि अंग्रेजी में लोग केवल RIP ही लिखते हैं।

RIP या Rip कौन सा शब्द है सही?

हो सकता है कि कुछ लोग इसका अर्थ जानते हों, लेकिन अधिकांश लोग इस शब्द के अर्थ से अनजान हैं। लोग इस शब्द का प्रयोग तो करते हैं, लेकिन इसका पूरा अर्थ नहीं जानते। आपने देखा होगा की लोग RIP को ‘Rip’ लिख देते हैं। लेकिन इस Rip का मतलब होता है काटना। ऐसे में लोग अनजाने में अपना दुख जाहिर करने के लिए उसे काटना लिख देते हैं।

वही RIP एक एक्रोनीम है। इस RIP जिसका फुल फॉर्म Rest In Peace है का हिंदी में मतलब होता है आत्मा को शांति मिले। इसलिए दुख जाहिर करने के लिए RIP शब्द का प्रयोग किया जाता है न की Rip का। इसलिए दुख जाहिर करने या श्रद्धांजलि देने के लिए RIP शब्द का प्रयोग करे।

रिप शब्द का इस्तेमाल कँहा किया जाता है?

  • किसी भी धर्म के व्यक्ति की मृत्यु के बाद अक्सर लोग मन की शांति के लिए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर रिप शब्द का इस्तेमाल करते हैं।
  • रिप शब्द का प्रयोग किसी घनिष्ठ मित्र की मृत्यु के बाद की निराशा की स्थिति में किया जाता है।
  • ईसाई धर्म के अलावा, शब्द शब्द का प्रयोग अक्सर इस्लाम में किया जाता है।
  • रिप शब्द का इस्तेमाल दुख व्यक्त करने के साथ-साथ किसी की मृत्यु के बाद अपनी भावनाओं को व्यक्त करने के लिए किया जाता है।
  • रिप शब्द का प्रयोग मृत व्यक्ति के प्रति सहानुभूति व्यक्त करने और शांति की कामना के लिए किया जाता है।

यह भी पढ़ें – 

FAQs For RIP Meaning In Hindi

रिप का फुल फॉर्म क्या है?
रिप का फुल फॉर्म रेस्ट इन पीस (Rest In Peace) होता है।

रेस्ट इन पीस का मतलब क्या है?
रेस्ट इन पीस का हिंदी में मतलब होता है – आत्मा को शांति मिले।

Requiescat In Pace का मतलब क्या है?
Requiescat In Pace का हिंदी में मतलब होता – शांति से सोना।

रिप शब्द की शुरुआत कब से हुई?
रिप शब्द की शुरुआत 18वीं शताब्दी से मानी जाती है। हालांकि 5वीं शताब्दी में मृत्यु के बाद कब्रों पर ‘Requiescat In Pace’ शब्द लिखा पाया गया है।

RIP का क्या अर्थ होता है?
RIP जिसका फुल फॉर्म Rest In Peace’ है का हिंदी में मतलब होता है – आत्मा को शांति मिले।

रिप की उत्पत्ति कहां से हुई?
रिप की उत्पत्ति लैटिन वाक्यांश Requiescat in Pace से हुई है।

रिप शब्द का इस्तेमाल कब किया जाता है?
किसी के गुजर जाने के बाद यानी किसी की मर्त्यु के बाद रिप शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

रिप शब्द का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?
मृतकों को श्रद्धांजलि देने या मृतकों की आत्मा को शांति देने के लिए रिप शब्द का इस्तेमाल किया जाता है।

रिप कब लिखते है?
जब किसी की मर्त्यु हो जाती है तब दुख प्रकट करने के लिए रिप लिखा जाता है।

रिप शब्द कहाँ से लिया गया है?
रिप शब्द लैटिन वाक्यांश Requiescat in Pace से लिया गया है।

रिप का शब्द उपयोग मुख्यत किस धर्म में किया जाता है?
रिप का शब्द उपयोग मुख्यत ईसाई धर्म में किया जाता है।

RIP का उपयोग कब किया जाता है?
जब कोई व्यक्ति मर जाता है तो उस के लिए रिप शब्द का इस्तेमाल लिया जाता है।

किन-किन धर्मो में रिप शब्द का इस्तेमाल किया जाता है?
अब लगभग सभी धर्मो में रिप शब्द का इस्तेमाल किया जा रहा है।

निष्कर्ष

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा लिखा गया यह लेख रिप का मतलब क्या है (RIP Ka Matlab Kya Hai) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख रिप का मतलब (Meaning Of RIP In Hindi) पसंद आया है तो इसे अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।

लेख के अंत बने रहने के लिए आपका धन्यवाद

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page