https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

1 दिन में कितने बादाम खाना चाहिए, बादाम खाने का सही तरीका क्या है?

1 दिन में कितने बादाम खाना चाहिए – बादाम एक ऐसा सूखा मेवा है, जिसे शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य बनाए रखने के लिए खाया जाता है। विशेषज्ञ हमेशा से ही आहार में सूखे मेवे शामिल करने की सलाह देते रहे हैं। ड्राई फ्रूट्स में बादाम की बात करें तो इसमें मोनोसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड फैट पाया जाता है, ये दोनों अच्छे फैट हैं। इसके अलावा बादाम विटामिन ई और आहार फाइबर का भी अच्छा स्रोत है।

बादाम खाना दिमाग और सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। बादाम खाने से दिमाग का विकास और याददाश्त मजबूत होती है। बादाम खाने से रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। बादाम खाने से वजन कम होता है। बादाम का ग्लाइसेमिक लोड शून्य होता है, जिससे पाचन तंत्र मजबूत होता है। बादाम बच्चों के दिमागी विकास में भी मदद करता है। रोजाना बादाम खाने से हड्डियां और दांत मजबूत होते हैं।

लेकिन, बादाम के इतने सारे फायदों के बीच अक्सर लोग इसकी तासीर और खाने की मात्रा को लेकर भ्रमित रहते हैं। कहते हैं अति किसी भी चीज़ की बुरी होती है, इसलिए इस बात पर भी ध्यान देना जरूरी है कि बादाम ज्यादा न खाएं।

- Advertisement -

इसलिए आज के इस लेख में हम आपको एक दिन में कितने बादाम खाना चाहिए, बादाम खाने का सही तरीका क्या है के बारे मेंजानकारी देने जा रहे है। अगर आप यह उपरोक्त जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े, तो आइये जानते है –

1 दिन में कितने बादाम खाने चाहिए (1 Din Me Kitne Badam Khane Chahiye)

एक शोध के अनुसार एक स्वस्थ व्यक्ति को दिन में 1 मुट्ठी बादाम खाना चाहिए यानी आप एक दिन में लगभग 50 ग्राम से 56 ग्राम बादाम खा सकते हैं। हालांकि यह उसकी सेहत और उम्र पर भी निर्भर करता है। ऐसे में किसी विशेषज्ञ से राय लेना जरूरी है। खासतौर पर गर्मियों में बादाम की मात्रा के बारे में विशेषज्ञ से जानकारी जरूर लें। आप 4 साल से अधिक उम्र के बच्चों को दिन में 3-4 भीगे हुए बादाम खिला सकते हैं।

बादाम खाने का सही तरीका क्या है (Badam Khane Ka Sahi Tarika In Hindi)

- Advertisement -

बादाम आप कभी भी खा सकते हैं, लेकिन अधिकतम लाभ पाने के लिए बादाम को सुबह खाली पेट खाने की सलाह दी जाती है। आप चाहें तो चाय के समय भी बादाम खा सकते हैं। अगर आप शाम के नाश्ते में बादाम खाना चाहते हैं तो खा सकते हैं।

बादाम तासीर में गर्म होता है इसलिए इसे भिगोकर खाने की सलाह दी जाती है। खासतौर पर गर्मी और बरसात के मौसम में आपको भीगे हुए बादाम खाने चाहिए। आप बादाम को छिलके सहित या बिना छीले भी खा सकते हैं। सर्दियों में आप कच्चे बादाम भी खा सकते हैं। इससे शरीर को गर्मी मिलती है।

बादाम खाने के फायदे

1) बादाम खाने से इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद मिलती है। बादाम पोषक तत्वों से भरपूर होता है, जो शरीर में खून का थक्का जमने से भी रोकता है। इसमें अच्छी मात्रा में प्रोटीन व आयरन पाया जाता है।

2) बादाम खाने से शरीर को एनर्जी मिलती है। यह शरीर में ऊर्जा के स्तर को बढ़ाता है। बादाम में विटामिन और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में होता है, जिससे थकान दूर होती है।

3) जो लोग रोजाना बादाम खाते हैं उनकी हड्डियां भी मजबूत रहती हैं। बादाम कैल्शियम और अन्य आवश्यक पोषण का अच्छा स्रोत है। बादाम खाने से बच्चों की हड्डियां मजबूत होती हैं।

4) बादाम में ओमेगा-3 फैटी एसिड, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन, विटामिन के, विटामिन ई, प्रोटीन, कॉपर, फाइबर और जिंक भी पाया जाता है।

5) बादाम खाने से बच्चों का दिमाग तेज होता है। इससे आईक्यू लेवल बढ़ता है और मस्तिष्क कोशिकाओं की मरम्मत में मदद मिलती है। रोजाना बादाम खाने से आईक्यू लेवल भी बढ़ता है।

6) विटामिन ई से भरपूर बादाम संक्रमण को दूर रखता है। रोजाना खाने पर बादाम शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मददगार साबित होता है।

7) बादाम फाइबर का अच्छा स्रोत है, इसे मिड मॉर्निंग स्नैक के तौर पर खाया जा सकता है, सुबह या शाम को भी खाया जा सकता है. बादाम खाने से पेट लंबे वक्त तक भरा हुआ महसूस होता है और वजन घटाने में सहायता मिलती है।

8) फाइबर होने के कारण बादाम को मधुमेह के आहार में भी शामिल किया जा सकता है। बादाम ब्लड शुगर लेवल को बनाए रखने में मददगार है।

9) असंतृप्त वसा के कारण बादाम खाने से सेरोटोनिन का स्तर बेहतर होता है और रात में नींद अच्छी आती है।

10) बादाम दांतों व हड्डियों के लिए भी अच्छा होता है, बादाम में कैल्शियम और विटामिन डी अच्छी मात्रा में पाया जाता है।

11) भीगे हुए बादाम पाचन क्रिया को बेहतर बनाते हैं। शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने के लिए बादाम का सेवन किया जा सकता है।

12) बादाम के सेवन से न सिर्फ वजन कम किया जा सकता है, बल्कि इसके सेवन से कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करना, दिमाग का विकास, त्वचा में चमक, हड्डियों को मजबूत बनाना, बालों को मजबूत बनाना आदि फायदे भी हो सकते हैं।

13) जिन लोगों को पाचन संबंधी समस्या है उन्हें बादाम का सेवन करने से बचना चाहिए। इसके अलावा जो लोग एसिडिटी की समस्या से परेशान हैं उन्हें भी बादाम का सेवन करने से बचना चाहिए।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको 1 दिन में कितने बादाम खाना चाहिए (1 Din Me Kitne Badam Khana Chahiye) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख 1 दिन में कितने बादाम खाना चाहिए (Ek Din Me Kitne Badam Khana Chahiye) अच्छा लगा है, तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page