14 फरवरी को क्या है ब्लैक डे, 14 फरवरी को क्या होता है – 14 February Day In Hindi

14 February Ko Kya Hai: फरवरी का महीना लगभग हर किसी को पसंद होता है। इसी महीने में आता है वैलेंटाइन वीक, जिसका प्रेमी जोड़े साल भर इंतजार करते हैं। पूरे वैलेंटाइन वीक में लोग एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार करते हैं। वहीं इस प्यार भरे हफ्ते के आखिरी दिन वैलेंटाइन डे मनाया जाता है। वैलेंटाइन डे को हर कोई अपने-अपने तरीके से मनाता है। वैलेंटाइन डे सिर्फ भारत में ही नहीं बल्कि कई देशों में मनाया जाता है।

इसी फरवरी महीने में एक तारीख भी आती है और वो है – 14 फरवरी। लेकिन क्या आप जानते है 14 फरवरी को क्या है, 14 फरवरी को क्या होता है? अगर नहीं तो आज के लेख में हम आपको इसके बारे में जानकारी देने वाले है, तो आइये जानते है –

14 फरवरी को क्या होता है (14 February Ko Kya Hota Hai)

वैसे तो 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाया जाता है,वैलेंटाइन डे हर साल 14 फरवरी को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत रोम के राजा क्लॉडियस के समय में हुई थी। कहा जाता है कि उस समय रोम में एक पादरी थे, जिनका नाम सेंट वैलेंटाइन था। उन्हीं के नाम पर वैलेंटाइन डे मनाने की शुरुआत हुई.

कहा जाता है कि सेंट वैलेंटाइन हमेशा दुनिया में प्यार को बढ़ावा देने की बात करते थे। लेकिन, यह बात वहां के राजा क्लॉडियस को पसंद नहीं थी। राजा का मानना था कि प्रेम और विवाह पुरुषों की शक्ति को नष्ट कर देते हैं। इसके चलते राजा ने यह आदेश भी पारित कर दिया था कि राज्य के अधिकारी और सैनिक विवाह नहीं कर सकते।

जब यह बात संत वैलेंटाइन को पता चली तो उन्होंने इसका विरोध किया। उन्होंने कई सैन्य अधिकारियों और सैनिकों की शादी करवाई। जब राजा को इस बात का पता चला तो उसने 14 फरवरी 269 को सेंट वैलेंटाइन को फांसी दे दी। उनकी मृत्यु के बाद लोगों ने उनके बलिदान का सम्मान किया और उनकी याद में वैलेंटाइन डे मनाने का फैसला किया।

इस बलिदान के पीछे एक और बड़ी बात है। दरअसल, जिस शहर में सेंट वैलेंटाइन रहते थे, वहां के जेलर की बेटी अंधी थी। अपनी मृत्यु के समय पर सेंट वैलेंटाइन ने जेलर की बेटी जैकोबस को अपनी आँख दान कर दी। उन्होंने जैकोबस को एक पत्र लिखा। जिस पर लिखा हुआ था ‘तुम्हारा वैलेंटाइन’।

पहली बार कब मनाया गया वैलेंटाइन्स डे

वैलेंटाइन डे की शुरुआत रोमन फेस्टिवल से हुई। दुनिया में पहली बार वैलेंटाइन डे 496 में मनाया गया। इसके बाद पांचवीं सदी में रोम के पोप गेलैसियस ने 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के तौर पर मनाने की घोषणा की। इस दिन के बाद से हर साल रोम सहित पूरी दुनिया में 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे के रूप में बड़ी धूमधाम से मनाया जाने लगा। इतना ही नहीं रोम के कई शहरों में इस दिन सामूहिक विवाह (Samuhik Vivah) का भी आयोजन किया जाता है।

14 फरवरी को क्या है Black Day / 14 फरवरी को क्या है ब्लैक डे (14 February Ko Kya Hai Black Day)

दुनिया 14 फरवरी को वैलेंटाइन डे मनाती है लेकिन पुलवामा में हुए क्रूर हमलों के कारण भारत के लिए यह दिन ‘काला दिवस’ (Black Day) के रूप में जाना जाता है। कुछ साल पहले कुछ ऐसा हुआ था, जिसने हर देशवासी की आंखें नम कर दी थीं। 2019 में, एक आत्मघाती हमलावर द्वारा विस्फोटकों से भरी कार द्वारा सुरक्षा बल के काफिले से टक्कर मारने के बाद कम से कम 40 सीआरपीएफ कर्मियों की जान चली गई। जिसके कारण भारत में 14 फरवरी को भारत ब्लैक डे के रूप में भी जाना जाता ह्यै।

घटना की जानकारी – 14 फरवरी का दिन इतिहास में जम्मू-कश्मीर में एक दुखद घटना के साथ दर्ज है। घटना भले ही पुरानी हो, लेकिन उसके जख्म आज भी हरे हैं, जब आतंकियों ने देश के सुरक्षाकर्मियों पर कायराना हमला करने के लिए यही दिन चुना था। राज्य के पुलवामा जिले में जैश-ए-मोहम्मद के एक आतंकवादी ने विस्फोटकों से भरे वाहन से CRPF जवानों को ले जा रही बस में टक्कर मार दी, जिसमें कम से कम 40 जवान मारे गए और कई गंभीर रूप से घायल भी हो गए।

FAQs

ब्लैक डे 14 फरवरी को क्यों मनाया जाता है?
14 फरवरी को ब्लैक डे इसलिए मनाया जाता है, क्योकि इस दिन 40 सीआरपीएफ कर्मियों की जान चली गई थी।

14 फरवरी को भारत में क्या हुआ था?
14 फरवरी को भारत में पुलवामा में हमला में हुआ था, जिसमे 40 सीआरपीएफ कर्मियों की जान चली गई थी।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको 14 फरवरी को क्या है ब्लैक डे, 14 फरवरी को क्या होता है के साथ साथ 14 फरवरी को क्या है Black Day / 14 फरवरी को क्या है ब्लैक डे के बारे में भी जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख 14 फरवरी को क्या है पुलवामा (14 February Ko Kya Hai Pulwama) अच्छा लगा है, तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page