काऊ डंग का मतलब क्या होता है – What Is Meaning Of Cow Dung In Hindi

What Is Cow Dung Meaning In Hindi –हिंदू धर्म में गाय को देवी देवता तुल्य माना जाता है। धार्मिक ग्रंथों में भी कहा गया है कि गाय के अलग-अलग अंगों में अलग-अलग देवी-देवताओं का निवास होता है।

लेकिन क्या आप जानते है काऊ डंग का हिंदी में मतलब क्या होता है, काऊ डंग को हिंदी में क्या कहते है? अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। तो आइये जानते है –

काऊ डंग का मतलब क्या होता है (What Is Cow Dung Meaning In Hindi)

काऊ डंग का हिंदी में मतलब होता है – गाय का गोबर।

हिंदू धर्म को मानने वाले ज्यादातर लोग गाय के गोबर का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा माना जाता है कि गाय का गोबर बहुत शुभ होता है और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है। इतना ही नहीं, गाय के गोबर का बहुत ही महत्व है। गाय के गोबर में धन लक्ष्मी का वास होता है। यदि आप किसी भी काम में गाय के गोबर का उपयोग करते हैं तो आपको इसका शुभ फल मिलता है।

हिंदू धर्म में गाय के गोबर को पवित्र माना जाता है। इसका उपयोग आयुर्वेद में उपचार हेतु भी किया जाता है। धार्मिक दृष्टि से गोबर में सकारात्मक ऊर्जा होती है। इसलिए इसका इस्तेमाल पूजा-पाठ के दौरान भी किया जाता है।

गोवर्धन पूजा परेवा पर की जाती है, जो दिवाली के दूसरे दिन आती है। गाय के गोबर से गोवर्धन बनाकर उसकी पूजा इस पूजा में की जाती है। इतना ही नहीं, जिस स्थान को गाय के गोबर से लीपा जाता है वह पवित्र हो जाता है और वहां कोई भी शुभ कार्य कर सकते है।

प्राचीन समय में गोबर से घर को लीपना बहुत शुभ माना जाता था। आज के समय भी इसे शुभ माना जाता है। दरअसल, गाय के गोबर में माता लक्ष्मी जी का वास होता है। इसलिएघर के मुख्य द्वार पर महिलाएं गाय के गोबर से कलाकृतियां बनाती हैं या पूर्ण दीवार को गाय के गोबर से लीप देती हैं।

कई घरों में आज भी दीवार पर गाय के गोबर से चौक बनाकर पूजा की जाती है। वहीं, गांवों में छतों, दीवारों और जमीन को भी गाय के गोबर से लीपा जाता है। शहरों में कई लोग अपने मुख्य द्वार के दोनों तरफ थोड़ा सा गाय का गोबर लगाकर उस पर कलावा चिपका देते हैं, यह भी एक शुभ संकेत माना जाता है।

घर में पैसों की कमी बनी हुई है या परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा है। आपको गोबर के उपले जलाने से ही परेशानी का समाधान नजर आने लगेगा।

गाय के गोबर से बने उपलों से हवन करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं। इतना ही नहीं, ऐसा करने से आपको भगवान श्री हरि विष्णु का आशीर्वाद भी मिलता है।

गाय के गोबर से बने उपलों से हवन करने से घर में पॉजिटिव एनर्जी का प्रवेश होता है और नेगेटिव एनर्जी का नाश होता है।

वास्तु के अनुसार शुक्रवार को गाय का गोबर घर लाने से आर्थिक परेशानियां दूर होती हैं।

अगर घर में कोई मरीज है तो रोज सुबह पूजा करने के पश्चात गाय के गोबर से बने उपलों से अग्यारी करें। इससे रोगी के स्वास्थ्य को फायदा पहुँचता है।

वास्तु के अनुसार गाय के गोबर से घर के मुख्य द्वार की दीवार या फर्श को लीपने से देवी लक्ष्मी जी प्रसन्न रहती हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको काऊ डंग का मतलब क्या होता है (What Is Meaning Of Cow Dung In Hindi) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख काऊ डंग का मतलब क्या होता है (What Is Cow Dung Meaning In Hindi) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page