आज का राशिफल 29 मई 2025 (Horoscope Today 29 May 2025) – मेष, मिथुन और सिंह राशि वालों को आज मिलेगी खुशखबरी, पढ़ें दैनिक राशिफल

आज का राशिफल 29 मई 2025 (Aaj Ka Rashifal 29 May 2025 – Horoscope Today 29 May 2025) – –  आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आप अपने व्यापार में किसी के साथ साझेदारी करने के बारे में सोच सकते हैं।

मेष

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणाम लेकर आएगा। जीवनसाथी किसी बात को लेकर नाराज हो सकता है। आप अपने व्यापार में किसी के साथ साझेदारी करने के बारे में सोच सकते हैं। शेयर बाजार से जुड़े लोगों को बिना किसी विशेषज्ञ की राय के निवेश करने से नुकसान होगा। आपका कोई मित्र लंबे समय के बाद आपसे मिलने आ सकता है। कोई काम समय पर पूरा न होने से मन परेशान रहेगा। लेन-देन से जुड़े मामलों पर आपको पूरा ध्यान देना होगा।

शुभ रंग – लाल

वृषभ

दिन आपके लिए सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी लेकर आने वाला है। व्यापार में कुछ नए लोगों का लाभ आपको मिलेगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता आपके लिए बेहतर रहेगी। दांपत्य जीवन में चल रही परेशानियों से आपको छुटकारा मिलेगा। बॉस से कोई भी बात बहुत सोच-समझकर बोलें। आपको अपने काम को लेकर बिल्कुल भी लापरवाही नहीं दिखानी है। किसी को भी पैसे उधार देने से बचें।

शुभ रंग- सफेद

मिथुन
आज का दिन आपके लिए व्यापार के लिहाज से अच्छा रहने वाला है। आप मनोरंजन की वस्तुओं पर खूब खर्च करेंगे। आपको अपने बच्चे के मन में चल रही उलझनों को जानने की कोशिश करनी होगी। अगर आप किसी काम को लेकर चिंतित थे, तो वह पूरा हो सकता है। आप ननिहाल पक्ष के लोगों से मिलने जा सकते हैं। आपको किसी काम की योजना बनाने की जरूरत है। अपनी जिम्मेदारियों से बिल्कुल भी पीछे न हटें।

शुभ रंग- हरा

कर्क
आज आपका मन किसी बात को लेकर परेशान रहेगा। आपके मन में उलझनें ज्यादा रहेंगी। अगर आपको किसी काम को लेकर संदेह है, तो उसमें बिल्कुल भी आगे न बढ़ें। आपका जीवनसाथी आपके साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलेगा, जिससे आपको काम में अच्छी सफलता मिलेगी। विदेश से व्यापार करने वाले लोगों को कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। आपको किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। नौकरीपेशा लोगों पर कोई बड़ी जिम्मेदारी आ सकती है, इसलिए उन्हें घबराने की जरूरत नहीं है।

शुभ रंग- दूधिया सफेद

सिंह
आज आपकी कोई इच्छा पूरी हो सकती है। आपके घर पर किसी मेहमान का आगमन हो सकता है। आप अपने प्रियजनों के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। आपको किसी मनोरंजन कार्यक्रम में भाग लेने का मौका मिलेगा। आप नया घर आदि खरीदने की योजना बनाएंगे। आपको अपने व्यवसायिक योजनाओं पर पूरा ध्यान देना होगा। अपने काम के लिए किसी दूसरे पर निर्भर न रहें, अन्यथा उन्हें पूरा करने में आपको परेशानी आ सकती है।

कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए अन्य दिनों की अपेक्षा बेहतर रहने वाला है। आप दोस्तों के साथ कहीं घूमने जा सकते हैं। परिवार के किसी सदस्य के विवाह में आ रही बाधा दूर होगी। आप किसी धार्मिक आयोजन में हिस्सा लेंगे। आप अपनी आय बढ़ाने के स्रोतों पर पूरा ध्यान देंगे। दूर रहने वाले किसी रिश्तेदार से आपको कोई निराशाजनक समाचार सुनने को मिल सकता है। किसी पुरानी गलती के लिए आपको अपने बॉस से डांट खानी पड़ सकती है। आपको महिला मित्रों से थोड़ा सावधान रहना होगा।

शुभ रंग – हरा

तुला राशि
आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आप जोश और उत्साह के साथ अपने काम में आगे बढ़ेंगे, लेकिन आपको अपने खर्चों पर ध्यान देने की जरूरत है। सामाजिक क्षेत्रों में काम करने वाले लोगों को अपने काम पर पूरा ध्यान देने की जरूरत है। आपको पारिवारिक मामलों पर थोड़ा ध्यान देना होगा। बच्चों की संगति पर आपको थोड़ा ध्यान देने की जरूरत है। आपको किसी काम से यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर व्यापार में आपकी कोई डील लंबे समय से अटकी हुई थी, तो वह फाइनल हो सकती है। शुभ रंग- गुलाबी

वृश्चिक
रोजगार की तलाश में इधर-उधर भटक रहे लोगों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको अपने कीमती सामान का ध्यान रखना चाहिए। आर्थिक मामलों में किसी अजनबी पर भरोसा करने से बचना होगा। घूमते-फिरते आपको कोई महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी। भाई-बहनों से किसी बात को लेकर आपका विवाद हो सकता है। आपको लंबी दूरी की यात्रा पर जाने का मौका मिल सकता है।

शुभ रंग- लाल

धनु
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहने वाला है। आपको धैर्य और हिम्मत से काम लेने की जरूरत है। आपको अपने परिवार के सदस्यों के साथ बेहतर संबंध बनाए रखने की कोशिश करनी होगी। आपकी किसी बात से आपकी माता नाराज हो सकती हैं। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को थोड़ा ध्यान देना होगा। कार्यस्थल पर अगर आप कोई गलती करते हैं तो उसे दोबारा न दोहराएं। आपको अपने आस-पास रहने वाले लोगों से थोड़ा ध्यान देकर बात करनी होगी।

शुभ रंग- हल्का हरा

मकर
आज का दिन आपके लिए मौज-मस्ती से भरा रहने वाला है। रचनात्मक कार्यों में आपकी काफी रुचि रहेगी। आप अपने करियर में आगे बढ़ने का कोई भी मौका नहीं जाने देंगे। आपको अपने सहकर्मियों से बहुत सावधानी से बात करनी होगी। कार्यक्षेत्र में आप अच्छा मुकाम हासिल कर पाएंगे। जीवनसाथी का सहयोग और साथ आपको भरपूर मिलेगा। किसी भी काम को लेकर जल्दबाजी करने से आपको बचना होगा।

शुभ रंग- काला

कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए आमदनी में बढ़ोतरी वाला रहेगा। कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान बढ़ने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। नौकरीपेशा लोगों का मान-सम्मान बढ़ेगा। ससुराल पक्ष से आपको धन लाभ मिलता दिख रहा है। परिवार के सदस्यों के साथ मनचाही यात्रा पर जा सकते हैं, पढ़ाई के प्रति लापरवाह छात्रों को आगे चलकर नुकसान उठाना पड़ सकता है।

शुभ रंग- नीला

मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बुद्धि और विवेक से काम लेने का रहेगा, तभी आप कुछ नया कर पाएंगे। आपको अपने लक्ष्य पर डटे रहना चाहिए। आपके मित्र आपको काम को लेकर कोई सलाह दे सकते हैं। किसी भी विपरीत परिस्थिति में आपको धैर्य बनाए रखने की जरूरत है। प्रेम जीवन जी रहे लोगों को अपने साथी से सोच-समझकर बात करनी चाहिए। माता-पिता के आशीर्वाद से आपके रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपको अपने पारिवारिक मसलों को मिल-बैठकर सुलझाना होगा। शुभ रंग- क्रीम

Leave a Comment