आज कौन सा वार है [आज क्या वार है / आज वार क्या है] – Aaj Kaun Sa War Hai [ Aaj Kya War Hai]

Aaj War Kya Hai – सप्ताह में सात दिन – रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार होते है। सप्ताह के प्रत्येक दिन को वार के नाम से जाना जाता है। वार को दिन और इंग्लिश में डे कहा जाता है।

एक सूर्योदय से दूसरे सूर्योदय तक के समय के अंतर को ‘वार’ या दिन कहा जाता है। हिन्दू धर्म में हर दिन या वार एक देवता का होता है, जैसे – सोमवार – शिवजी का, मंगलवार – हनुमानजी का, बुधवार – गणेशजी का, गुरुवार – विष्णुजी का, शुक्रवार – लक्ष्मीजी का, शनिवार – शनिदेव का और रविवार – सूर्यदेव का।

इन दिनों के अनुसार देवताओं की पूजा और यात्रा करने की परंपरा सदियों से जारी है। ऐसा करने से न केवल हमारा दिन शुभ जाता है, बल्कि हमे हर कार्य में सफलता भी मिलती है।

आज के इस लेख में हम जानेंगे की आज कौन सा वार है, आज वार क्या है? तो आइये जानते है –

आज क्या वार है (आज वार क्या है) – Aaj War Kya Hai (Aaj Kya War Hai)

आज शुक्रवार है। आज दिनांक – 03-05-2024 (03 मई 2024), शुक्रवार है। आज वैशाख मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है। इसके अलावा आज विशेष दिन (दिवस, व्रत, त्यौहार या पर्व) – विश्व प्रेस स्वतंत्रता दिवस, वैश्विक पहुंच-जागरूकता दिवस, अन्तरराष्ट्रीय ऊर्जा दिवस है।

आज का पंचांग (03 मई 2024 का पंचांग) – Aaj Ka Panchang 03 May 2024 Ka Panchang)

वारशुक्रवार

दिनांक – 03 मई 2024

सूर्योदय: सुबह 05 बजकर 42 मिनट पर

सूर्यास्त: शाम 18 बजकर 53 मिनट पर

विक्रम सम्वत – 2081

शक सम्वत – 1945

मास – वैशाख 

पक्ष – शुक्ल

तिथि – दशमी (23:22 तक)

चंद्रमा – कुंभ

नक्षत्र –  शतभिषा (23:56 तक)

योग – शुक्ल (17:19)

करण – वणिजा (12:39 तक) और विष्टि (23:22)

अशुभ काल

राहुकाल –  10:39 − 12:18

शुभ काल

शुभ मुहूर्त – अभिजीत (11:51-12:44)

सप्ताह के दिन और उनके अनुसार कार्य

रविवार

यह दिन हिंदू कैलेंडर में सप्ताह का पहला दिन है। इस दिन भगवान सूर्य का आधिपत्य रहता है। ऐसा माना जाता है कि रविवार के दिन न्यायिक और चिकित्सीय सलाह लेना बहुत शुभ होता है। इस दिन पशु और सोने से बने आभूषण खरीदना शुभ होता है। इस दिन पूजा-पाठ, यज्ञ और मंत्र जाप करना सर्वोत्तम होता है।

सोमवार

सोमवार को पंचांग का दूसरा दिन कहा जाता है। यह दिन भगवान महादेव का है। इस दिन अगर व्यक्ति किसान है तो उसे कृषि उपकरण खरीदना चाहिए और खेतों में बीज बोना चाहिए। यह दिन यात्रा के लिए भी शुभ माना जाता है। लेकिन इसके परिणाम दिशा के अनुसार बदलते रहते हैं। नए कपड़े और रत्न पहनने के लिए यह एक अच्छा दिन है। यदि जातक कोई नया कार्य शुरू करने जा रहा है तो यह समय शुभ है। लेकिन एक बार ज्योतिषीय सलाह जरूर लें।

मंगलवार

सप्ताह का तीसरा दिन मंगलवार हनुमानजी और मंगलदेव का दिन माना जाता है। जासूसी का काम करने और दूसरों के रहस्य जानने के लिए यह एक अच्छा दिन है। आज के दिन आप किसी को कर्ज दे सकते हैं। इसके अलावा नीति, रीति और वाद-विवाद के संबंध में निर्णय लेना शुभ साबित होता है लेकिन कर्ज लेना अशुभ होता है। इस दिन व्रत करने से जीवन से परेशानियां दूर हो जाती हैं।

बुधवार

सप्ताह के इस दिन कर्ज देना हानिकारक हो सकता है और शिक्षा के लिए यह दिन शुभ है। राजनीतिक विचारों के लिए बुधवार का दिन शुभ है। क्योंकि इस के स्वामी भगवान श्रीगणेश हैं। जिन्हें कूटनीति का विशेषज्ञ माना जाता है। वैदिक कैलेंडर में यह दिन चतुर्थी तिथि को पड़ता है।

गुरुवार

यह वार भगवान विष्णु और बृहस्पति का माना जाता है। इस दिन व्रत, पूजा, कथा और दान करने से विशेष फल प्राप्त होता है। जीवन में सुख-समृद्धि आती है। गुरुवार के दिन शिक्षा आरंभ करना, नया पद ग्रहण करना, यात्रा करना और नया निर्माण कार्य शुरू करना बहुत शुभ होता है।

शुक्रवार

वैदिक हिंदू कैलेंडर में यह वार छठे दिन पड़ता है। इस दिन देवी आदिशक्ति की पूजा करने से व्यक्ति को सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिल जाती है। शुक्रवार के दिन समाज से जुड़े कार्य करने से प्रसिद्धि मिलती है। नए दोस्त बनाने और संवेदनशील विषयों पर बैठकें करने से अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

शनिवार

यह इस सप्ताह का आखिरी दिन है। इस दिन के देवता शनि महाराज हैं। लेकिन कहा जाता है कि इस दिन हनुमान जी की पूजा करने से विशेष फल मिलता है। साथ ही शनिदेव भी व्यक्ति पर अपनी कृपा बरसाते हैं। शनिवार के दिन नये घर में प्रवेश करना बहुत शुभ माना जाता है। इसके अलावा लोहे की मशीन या वाहन खरीदना भी शुभ होता है। लेकिन फसल की बुआई करना या करवाना अशुभ होता है।

नोट – इस सम्बन्ध में एक बार ज्योतिषीय परामर्ष अवश्य ले।

FAQs

सप्ताह में कितने दिन होते है उनके नाम क्या?
सप्ताह में सात दिन होते है उनके नाम है – रविवार, सोमवार, मंगलवार, बुधवार, गुरुवार, शुक्रवार, शनिवार।

शुभ वार कौन सा है?
रविवार और गुरुवार को हिन्दू धर्म में सबसे शुभ दिन माना गया है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको आज कौन सा वार है (Aaj Kaun Sa War Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख आज क्या वार है (आज वार क्या है) – Aaj War Kya Hai (Aaj Kya War Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page