https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

अभी कौन सा युग चल रहा है (Abhi Konsa Yug Chal Raha Hai)

Abhi Kaun Sa Yug Chal Raha Hai – सनातन धर्म में चार युगों का वर्णन किया गया है। इसमें पहला है सतयुग, दूसरा है द्वापर युग, तीसरा है त्रेता युग और चौथा है कलियुग। आज के इस लेख में हम आपको अभी कौन सा युग चल रहा है, और इस युग से जुडी जरुरी जानकारी देने वाले है।

अभी कौन सा युग चल रहा है (Abhi Konsa Yug Chal Raha Hai)

अभी यानी वर्तमान समय में कलयुग या कलियुग चल रहा है। कलयुग या कलियुग 4 लाख 32 हजार वर्ष का बताया गया है , जिसमे से अभी 5 हजार साल ही बीते हैं। ऐसा माना गया है की कलयुग की शुरुआत 28 फरवरी 3120 ईसा पूर्व हुई थी। अभी लगभग 3120+2024=5,144 वर्ष बीत चुके हैं यानी कलियुग के अभी 4 लाख 26 हजार 856 वर्ष बाकी हैं। कलियुग के ये वर्ष समाप्त होने के बाद सतयुग का आरम्भ होगा।

कलयुग या कलियुग के बारे में

कलियुग का मतलब है कि अगर आप कोई भी बुरा काम करते हैं तो उसका परिणाम आपको यहीं मिलता है। इस पृथ्वी पर चार युग हैं, सत्ययुग, त्रेतायुग, द्वापरयुग और कलियुग।

- Advertisement -

पुराणों के अनुसार भगवान (श्री विष्णु) कलियुग के अंतिम चरण में मानव अवतार लेंगे। उनके अवतार को कल्कि अवतार कहा गया है, जो सफेद घोड़े पर सवार होंगे। पुराणों के अनुसार कलियुग के प्रारंभ को अभी कुछ हजार वर्ष ही बीते हैं, जबकि यह युग 432,000 मानव वर्षों का है। आधुनिक काल गणना के अनुसार कलियुग का प्रारंभ 3102 ईसा पूर्व से हुआ।

विद्वानों के अनुसार अब तक कलियुग के 3120+2024=5,144 वर्ष बीत चुके हैं। 432,000 में से 5144 वर्ष घटाने पर 4,26,856 वर्ष शेष रह जाते हैं, अर्थात कलियुग की अभी बहुत अवधि शेष है। अभी कलियुग का प्रथम चरण ही चल रहा है। हालाँकि, अब से जनमानस में कल्कि अवतार की पूजा, आरती और प्रार्थना की जाने लगी है।

- Advertisement -

इस युग में धर्म का लोप हो जाता है और बुराइयां बढ़ जाती हैं। इस युग में मनुष्य से श्रेष्ठ कोई भी प्राणी पृथ्वी पर नहीं है। देवता और राक्षस, यक्ष, गंधर्व आदि पृथ्वी पर निवास नहीं करते हैं, लेकिन मनुष्य अपने कर्मों के अनुसार उनके रूप में अपना जीवन जीते हैं, इसलिए जब कोई व्यक्ति अच्छे कर्म करता है या लोगों की जान बचाता है, तो उसे देवता कहा जाता है, जबकि जो पाप में लिप्त है, अहंकारी है और पापी है, वह राक्षस कहलाता है। लोगो उसकी तुलना रावण – कंस जैसे दैत्य से करते है।

महाभारत में महर्षि वेदव्यास ने कलियुग के बारे में हजारों साल पहले ही भविष्यवाणी कर दी थी। महर्षि के अनुसार इस युग में मनुष्यों में वर्ण और आश्रम संबंधी कोई प्रवृत्ति नहीं रहेगी। वेदों को मानने वाले नहीं रहेंगे। यहां तक कि शादी को भी धर्म नहीं माना जाएगा। शिष्य अब गुरु के अधीन नहीं रहेंगे। भयंकर कलियुग आते ही सौराष्ट्र, अवंती, अधीर, शूर, अर्बुद और मालव देशों के ब्राह्मण संस्कारहीन हो जायेंगे और राजा भी शूद्रों के समान हो जायेंगे।

कलियुग की हैरान कर देनी वाली 10 आचर्यजनक बातें

मनुष्य की आयु इस युग के अंत केवल 12 वर्ष, और उसका शरीर केवल 4 इंच लंबा रह जायेगा।

कलियुग में नदियाँ सूख जाएँगी। पत्नियाँ अपने पतियों के प्रति प्रेम खो देंगी। अन्याय से धन कमाने वालों की संख्या में वृद्धि होगी। पैसों के लिए लोग किसी की हत्या करने से भी नहीं हिचकिचाएंगे।

कलियुग के 5 हजार साल बीत जाने के बाद गंगा नदी सूख जायेगी और पुन: अपने वैकुण्ठ धाम में लौट जायेगी। कलियुग के जब दस हजार वर्ष बीत जायेंगे तब सभी देवी-देवता पृथ्वी छोड़कर अपने धाम को लौट जायेंगे। लोग पूजा-अनुष्ठान, व्रत-उपवास और सभी धार्मिक गतिविधियां करना बंद कर देंगे।

एक समय आएगा जब भूमि अन्न पैदा करना बंद कर देगी। पेड़ों पर फल नहीं लगेंगे, ये सभी चीजें धीरे-धीरे करके विलुप्त हो जाएंगी, साथ ही गाय भी दूध देना बंद कर देगी।

कलियुग में समाज हिंसक हो जाएगा, जो शक्तिशाली होंगे वही शासन करेंगे। मानवता नष्ट हो जायेगी, श्ते-नाते ख़त्म हो जायेंगे, एक भाई दूसरे भाई का दुश्मन बन जायेगा।

कलियुग में एक समय ऐसा आएगा जब स्त्री और पुरुष दोनों ही अधर्मी हो जायेंगे। स्त्रियाँ पतिव्रत धर्म का पालन करना बंद कर देंगी और पुरुष भी ऐसा ही करेंगे।

जब आतंक चरम पर होगा तब भगवान विष्णु कल्कि अवतार लेंगे। यह अवतार विष्णुयशा नामक ब्राह्मण के घर जन्म लेगा। भगवान कल्कि बहुत ऊँचे घोड़े पर सवार होंगे और अपनी विशाल तलवार से सभी अधर्मियों का नाश करेंगे।

मात्र तीन दिन के भीतर ही भगवान कल्कि पृथ्वी से सभी अधर्मियों का नाश कर देंगे, और फिर अंततः कलियुग के अंतिम काल में बहुत मोटी धारा के रूप में लगातार वर्षा होती रहेगी, जिससे चारों ओर पानी ही पानी हो जाएगा। सारी पृथ्वी जलमग्न हो जायेगी और प्राणियों का अंत हो जाएगा। इसके बाद एक साथ बारह सूर्य उदय होंगे और उनकी चमक से पृथ्वी सूख जायेगी।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको अभी कौन सा युग चल रहा है (Abhi Kaun Sa Yug Chal Raha Hai) आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अभी कौन सा युग चल रहा है (Abhi Konsa Yug Chal Raha Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page