https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

घर के सामने कौन सा पेड़ नहीं लगाना चाहिए (Ghar Ke Samne Kaun Sa Ped Nahi Lagana Chahiye)

घर के सामने कौन सा पेड़ नहीं लगाना चाहिए – घर में लगे पेड़-पौधे व्यक्ति के जीवन पर सकारात्मक और नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। सभी पेड़ शुभ फल नहीं देते, बल्कि घर के लिए कुछ पेड़ बहुत अशुभ माने जाते हैं।

पेड़-पौधों का संबंध प्रकृति से है। घर में पेड़-पौधे लगाने से न केवल वातावरण शुद्ध रहता है, बल्कि घर से वास्तु दोष भी दूर होता हैं। हिंदू धर्म में कई पेड़-पौधों को पूजनीय माना गया है। ऐसा माना जाता है कि तुलसी, बरगद, पीपल और केले जैसे कई पेड़-पौधों में देवी-देवताओं का वास होता है, इसलिए पेड़-पौधे लगाना बहुत शुभ होता है। लेकिन अगर बात घर की हो तो पेड़-पौधों का चयन करते समय सावधानी बरतनी चाहिए क्योंकि सभी पेड़-पौधे घर के लिए शुभ नहीं माने जाते हैं। कुछ पेड़ ऐसे होते हैं जिन्हें घर में लगाने से बचना चाहिए। तो आइए जानते हैं कौन से पेड़-पौधे घर के लिए अशुभ होते है –

घर के सामने कौन सा पेड़ नहीं लगाना चाहिए (Ghar Ke Samne Kaun Sa Ped Nahi Lagana Chahiye)

घर या घर के आस-पास कभी भी मेहंदी, रेशम, ताड़ और कपास का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इन पेड़-पौधों से कलह-क्लेश होता है। और जिन पौधों से दूध जैसा पदार्थ निकलता है, ऐसे पौधे भी नहीं लगाने चाहिए। साथ ही कांटेदार पेड़ पौधे भी नहीं लगाने चाहिए।

ये पेड़ भी न लगाएं

- Advertisement -

बेर का पेड़ – घर में बेर का पेड़ लगाना अशुभ होता है। ये पेड़ आर्थिक परेशानी का कारण बनते हैं इसलिए भूलकर भी घर के आसपास बेर का पेड़ न लगाएं।

खजूर का पेड़ – वैसे तो खजूर का पेड़ कई घरों में होता है, लेकिन कई बार ये पेड़ नुकसान का कारण भी बन जाता है। खजूर का पेड़ घर में होने से आर्थिक तंगी हो सकती है। अगर आपखजूर का पेड़ घर में लगाना चाहते हैं तो इसे घर से कुछ दूरी पर लगाएं।

- Advertisement -

इमली का पेड़ – इमली का पेड़ भी घर के लिए शुभ नहीं माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि इस पेड़ पर बुरी शक्तियों का वास होता है। इमली का पेड़ घना और काफी विशाल होता है इसलिए अगर पहले से ही इमली का पेड़ है तो उसे न काटें बल्कि उसके आसपास तुलसी, हल्दी, नीम या अशोक का पौधा लगाएं। इससे इसका बुरा प्रभाव कम हो जाता है।

पीपल का पेड़ – वैसे तो लोग पीपल का पेड़ घर में नहीं लगाते हैं पर कई बार बारिश के मौसम में घर में पीपल का पेड़ उग जाता है जिसे कई बार लोग रहने देते हैं लेकिन यह सही नहीं है। वास्तु शास्त्र कहता है कि घर में भूलकर भी पीपल का पेड़ नहीं लगाना चाहिए। इससे आपको धन की हानि होती है। यदि आपके घर में पीपल का पेड़ उग आया है तो उसे काटना नहीं चाहिए बल्कि उसे ले जाकर किसी मंदिर या किसी पवित्र स्थान पर लगा देना चाहिए।

मदार का पौधा – कुछ लोगों के घर में मदार का पौधा होता है लेकिन वास्तु के अनुसार इसे घर में नहीं लगाना चाहिए, क्योंकि वास्तु में माना जाता है कि जिन पौधों से दूध जैसा पदार्थ निकलता है वे पौधे नेगेटिव एनर्जी यानी नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाते हैं।

बोनसाई का पौधा – घर में बोनसाई पौधे रखने का चलन तेजी से बढ़ गया है। ऐसा माना जाता है कि बोनसाई को घर में रखने से सदस्यों की तरक्की में बाधा आती है। तरक्की का रास्ता बंद हो जाता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको घर के सामने कौन सा पेड़ नहीं लगाना चाहिए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख घर के सामने कौन सा पेड़ नहीं लगाना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

2 COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page