https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

अमावस्या के दिन घर में क्या करना चाहिए, अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए

अमावस्या के दिन घर में क्या करना चाहिए – हिंदू धर्म में अमावस्या तिथि को बहुत महत्वपूर्ण माना जाता है। पितरों का आशीर्वाद पाने के लिए यह दिन बहुत खास माना जाता है। अमावस्या हर माह के कृष्ण पक्ष की आखिरी तिथि होती है। हर माह अमावस्या की तिथि पर कोई न कोई त्यौहार अवश्य मनाया जाता है। अमावस्या तिथि के स्वामी पितृ देव को माना जाता है, इसलिए इसे पूर्वजों या पितरों का दिन भी कहा जाता है।

लेकिन क्या आप जानते है अमावस्या के दिन घर में क्या करना चाहिए, अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए? अगर नहीं तो आज के इस लेख को पूरा अवश्य पढ़े।

अमावस्या के दिन घर में क्या करना चाहिए / अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए, जानें

अमावस्या के दिन व्यक्ति को सात्विक रहना चाहिए और ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए।

- Advertisement -

सुबह उठकर सूर्य देव को अर्घ्य देना चाहिए और भगवान विष्णु की पूजा करनीचाहिए ।

पीपल के पेड़ की पूजा करनी चाहिए और परिक्रमा भी करनी चाहिए।

- Advertisement -

पितृ दोष दूर करने के लिए अमावस्या से बेहतर कोई तिथि नहीं हो सकती। इस दिन तर्पण, पिंडदान और दान-पुण्य करना चाहिए। इससे पितर प्रसन्न होते हैं और उनके परिवार के दुखों को दूर करते हैं।

अमावस्या के दिन सूर्य अस्त होने के बाद घर की दक्षिण दिशा में केल तिल डालकर सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। अमावस्या के दिन पितृ कवच का पाठ भी करना चाहिए।

अमावस्या के दिन सुबह से लेकर सूर्यास्त तक घर के ईशान कोण में दो लौंग और केसर से भरा हुआ देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। सूर्यास्त के बाद सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए। इस उपाय को करने से धन की देवी प्रसन्न होती हैं और सुख-समृद्धि का आशीर्वाद देती हैं।

अमावस्या के दिन घर के हर कोने में रोशनी रखनी चाहिए। किसी भी कोने को अंधेरे में नहीं रखना चाहिए।

अमावस्या के दिन घर से नकारात्मकता दूर करने के लिए पानी में नमक डालकर पोछा लगाना चाहिए। नमक घर में मौजूद नकारात्मकता को सोख लेता है, इसलिए अमावस्या के दिन यह उपाय अवश्य करना चाहिए।

अगर हर कोशिश करने के बाद भी आप तंगी की स्थिति में हैं और पैसों की तंगी दूर नहीं हो रही है तो आपको अमावस्या के दिन देवी लक्ष्मी की मूर्ति या प्रतिमा के सामने देसी घी का दीपक जलाना चाहिए। भगवान विष्णु से प्रार्थना करें और उनसे सुख-समृद्धि की कामना करें।

अमावस्या के दिन भूखे प्राणियों को भोजन कराने का विशेष महत्व है। अमावस्या के दिन दान का विशेष महत्व है। इस दिन गरीब और जरूरतमंद लोगों को अन्न दान करें। इस दिन काले कौए को भोजन खिलाएं।

अमावस्या के दिन सुबह स्नान करने के बाद आटे की गोलियां बनाएं। गोलियाँ बनाते समय भगवान का नाम जपते रहें। इसके बाद किसी नजदीकी तालाब या नदी पर जाकर ये आटे की गोलियां मछलियों को खिला दें। इस उपाय से आपके जीवन की कई परेशानियां खत्म हो सकती हैं।

इस दिन काली चींटियों को चीनी मिला हुआ आटा खिलाएं। ऐसा करने से आपके पाप कर्म नष्ट हो जायेंगे और पुण्य कर्म बढ़ जायेंगे। ये पुण्य कर्म आपकी मनोकामना पूर्ति में सहायक होंगे।

इस दिन कालसर्प दोष से मुक्ति के लिए सुबह स्नान के बाद चांदी से बने नाग की पूजा करें। इसे सफेद फूलों के साथ बहते जल में प्रवाहित करें। काल सर्प दोष से मुक्ति पाने का यह अचूक उपाय है।

जिन लोगों को काल सर्प दोष है, उन्हें अमावस्या के दिन अपने घर में किसी अच्छे पंडित से शिव पूजा और हवन करवाना चाहिए।

अमावस्या की रात को बहते नदी के पानी में 5 लाल फूल और 5 जलते हुए दीपक छोड़ें। इस उपाय से आर्थिक लाभ मिलने की प्रबल संभावना बनेगी।

अमावस्या की रात यदि आप काले कुत्ते को तेल लगी रोटी खिलाते हैं और कुत्ता उसी समय यह रोटी खा लेता है तो इस उपाय से उसी क्षण से आपके सभी शत्रु शांत होने लगेंगे।

इस दिन शराब आदि से दूर रहना चाहिए। इसका सेवन करने से आपके शरीर और भविष्य पर बुरा असर पड़ सकता है।

अमावस्या के दिन श्रीमद्भागवत गीता का पाठ करना चाहिए। इससे परिवार में सुख-शांति आती है।

अमावस्या के दिन पितरों का श्राद्ध और तर्पण करने से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।

इस दिन व्रत रखना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको अमावस्या के दिन घर में क्या करना चाहिए, अमावस्या के दिन क्या करना चाहिए के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख अमावस्या के दिन घर में क्या करना चाहिए (Amavasya Ke Din Ghar Me Kya Karna Chahiye) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page