https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

धन कुबेर का पौधा कैसा होता है, कुबेर का पौधा किस दिन लगाना चाहिए?

धन कुबेर का पौधा कैसा होता है – हम अपने घरों में मनी प्लांट जैसे कई तरह के पौधे लगाते रहते हैं। इनमें से कई पौधे हम बिना वास्तु दृष्टिकोण के भी लगा देते। हर पौधा आपके घर और वास्तु पर प्रभाव डालता है। ऐसे में आज हम आपको एक चमत्कारी पौधे के बारे में बताएंगे। यह पौधा मनी प्लांट से भी ज्यादा चमत्कारी है और आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार ला सकता है।

जिन लोगों को पैसों से जुड़ी लगातार परेशानियां रहती हैं उनके लिए कुबेर का यह पौधा काफी मददगार साबित हो सकता है। यह शुक्र ग्रह को मजबूत करने और धन सृजन में मदद करता है।

ज्योतिष और वास्तु में कुबेर के पौधे को बहुत लाभकारी माना गया है। घर में कुबेर का पौधा लगाने से धन से जुड़ी कोई भी समस्या दूर हो जाती है। हालाँकि यह तभी शुभ फल देता है जब इसकी दिशा सही हो। तो आइये जानते है –

धन कुबेर का पौधा कैसा होता है (Dhan Kuber Ka Paudha Kaisa Hota Hai)

- Advertisement -

इस पौधे का नाम है क्रासुला पौधा। क्रासुला का पौधा भगवान कुबेर का पसंदीदा पौधा माना जाता है। इसकी एक खास बात यह है कि इसे लगाने के लिए आपको किसी खास जगह की जरूरत नहीं है।

क्रासुला को शुक्र ग्रह से जोड़कर देखा जाता है जो धन का योग बनाता है। ऐसा माना जाता है कि भगवान कुबेर को यह पौधा बहुत पसंद है इसलिए इस पौधे को लगाने से घर में भगवान कुबेर की कृपा बनी रहती है। इसके अलावा यह कुंडली में शुक्र ग्रह को मजबूत करता है और धन प्राप्ति में मदद करता है। लेकिन, इसके लिए आवश्यक है कि आप इसे सही दिशा में लगाया जाये।

धन कुबेर का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए (Dhan Kuber Ka Paudha Kis Disha Me Lagana Chahiye)

- Advertisement -

अगर आप घर में क्रासुला का पौधा लगा रहे हैं तो उसकी दिशा का विशेष ध्यान रखें। वास्तु शास्त्र में इस पौधे को लगाने के लिए उत्तर दिशा को अच्छा बताया गया है। इस दिशा में पौधा लगाने से बहुत लाभ मिलता है। इस बात का भी ध्यान रखें कि जिस स्थान पर आप यह पौधा लगा रहे हैं वहां अंधेरा नहीं होना चाहिए।

1) धन लाभ के लिए – अगर आप लगातार आर्थिक परेशानियों से जूझ रहे हैं या घर में पैसों की कमी का सामना कर रहे है तो आपको यह पौधा घर की उत्तर दिशा में लगाना चाहिए। इस पौधे को लगाते समय इस बात का ध्यान रखें कि यह अंधेरे में न रहे और इसकी पत्तियां हमेशा साफ रहें।

2) नौकरी में प्रमोशन के लिए – अगर आपका प्रमोशन लंबे समय से रुका हुआ है तो इस पौधे को दक्षिण-पश्चिम दिशा में लगाएं। इससे आपको नौकरी में लाभ मिलेगा। इसके साथ ही आप इसे अपने डेस्क पर भी रख सकते हैं, इससे आपको अच्छे परिणाम मिल सकते हैं।

3) बिजनेस में तरक्की के लिए – अगर आप एक बिजनेसमैन हैं और आपका बिजनेस काफी समय से अच्छा नहीं चल रहा है तो यह पौधा आपके काम आ सकता है। इस पौधे को अपने कैश काउंटर के ऊपर लगाएं, इससे आपको बिज़नेस में फायदा मिलेगा, और कुबेर जी की कृपा आप पर बनी रहेगी।

4) घर के इस हिस्से में लगाएं पौधा – अगर आप इस पौधे को घर में लगा रहे हैं तो इसे बालकनी या छत पर रखें। इससे पौधे को अच्छी धूप मिलेगी। ऐसा कहा जाता है कि पौधे को जितनी अधिक धूप मिलेगी, आपकी प्रगति उतनी ही तेजी से होगी और कुबेर आपसे हमेशा प्रसन्न रहेंगे।

ध्यान रखें ये बातें –

बस इस बात का ध्यान रखें कि इस पौधे को घर के बंद हिस्सों, दरवाजों और शयन कक्ष में लगाने से बचें। ऐसा करने से नकारात्मक ऊर्जा भी उत्पन्न हो सकती है।

अगर आप घर में कुबेर का पौधा लगा रहे हैं तो उसे मनी प्लांट या तुलसी के पास रखें। कुबेर के पौधे को सूखने न दें, अन्यथा यह अशुभ संकेत का सूचक है। घर में कुबेर का पौधा लगाने के बाद प्रतिदिन कुबेर मंत्रों का जाप करें।

धन कुबेर का पौधा किस दिन लगाना चाहिए हिंदी में (Dhan Kuber Ka Paudha Kis Din Lagana Chahiye)

अगर आप ये पौधा लगाना चाहते हैं, तो आप किसी भी दिन यह पौधा लगा सकते हैं। लेकिन आप इस पौधे को किसी भी त्यौहार के दिन या किसी शुभ अवसर पर अपने घर में लगाएं, तो और भी फायदेमंद होगा हैं।

धन कुबेर के पौधे के लाभ (Dhan Kuber Paudhe Ke Labh)

वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर में कुबेर का पौधा होता है, वहां फैली कई तरह की समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है। कुबेर का पौधा हमेशा पूर्व दिशा में लगाना चाहिए। इससे भगवान शिव और कुबेर देव प्रसन्न होते हैं और दोनों की कृपा उस घर पर बनी रहती है।

अगर आपके घर में नकारात्मक ऊर्जा बढ़ गई है और घर में तनाव रहता है तो आप अपने घर में कुबेर का पौधा लगाकर इस समस्या से छुटकारा पा सकते हैं। इस पौधे में पॉजिटिव ऊर्जा को आकर्षित करने की क्षमता होती है।

अगर घर में मौजूद वास्तु दोष से छुटकारा पाना चाहते हैं तो आप अपने घर में कुबेर का पौधा लगाकर इस समस्या से निजात पा सकते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में कुबेर का पौधा लगाना बहुत शुभ माना जाता है। इस पौधे में वास्तु दोष दूर करने की क्षमता भी पाई जाती है।

वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आपके व्यापार में घाटा हो रहा है और आपको तरक्की नहीं मिल रही है तो इस पौधे को घर में लगाने से आपके व्यापार में तरक्की हो सकती है।

FAQs

कुबेर जी का पौधा कौन सा होता है?
कुबेर जी का पौधा क्रासुला का पौधा होता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको धन कुबेर का पौधा कैसा होता है, कुबेर का पौधा किस दिन लगाना चाहिए, धन कुबेर का पौधा किस दिशा में लगाना चाहिए आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख लगा होगा। अगर आपको यह लेख धन कुबेर का पौधा (Dhan Kuber Ka Paudha) अच्छा लगा है, तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page