https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

अटल बिहारी वाजपेई कहां के रहने वाले थे, अटल बिहारी वाजपेयी जन्म स्थान, अटल बिहारी वाजपेई का जन्म कहां हुआ था?

Atal Bihari Vajpayee Kahan Ke Rehne Wale The – अटल बिहारी वाजपेयी, जिन्होंने अपने व्यक्तित्व और कृतित्व से न केवल व्यापक स्वीकार्यता और सम्मान हासिल किया, बल्कि तमाम बाधाओं को पार कर 90 के दशक में भाजपा को स्थापित करने में अहम भूमिका निभाई।

यह वाजपेयी के व्यक्तित्व का ही कमाल था कि उस समय नये सहयोगी दल भाजपा से जुड़ते रहे। भारत की राष्ट्रभाषा हिंदी का अपना महत्व और इतिहास है। हिंदी के प्रचार-प्रसार और दुनिया का ध्यान इस ओर आकर्षित करने के लिए अगर किसी ने सबसे ज्यादा काम किया है तो वह हैं देश के पूर्व प्रधानमंत्री और बीजेपी के नेता अटल बिहारी वाजपेयी।

आज के इस लेख में हम आपको अटल बिहारी वाजपेई कहां के रहने वाले थे, अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म कब और कहां हुआ था आदि के बारे में जानकारी देने वाले है, इसलिए इस लेख के अंत तक बने रहे। तो आइये जानते है –

अटल बिहारी वाजपेई कहां के रहने वाले थे (Atal Bihari Vajpayee Kahan Ke Rehne Wale The)

- Advertisement -

अटल बिहारी वाजपेई मध्य प्रदेश जिले के ग्वालियर के एक गांव के रहने वाले थे, उनका पैतृक गांव – बटेश्वर है।

अटल बिहारी वाजपेयी जन्म स्थान / अटल बिहारी वाजपेई का जन्म कहां हुआ था?

अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म स्थान ग्वालियर, मध्यप्रदेश है, उनका जन्म ग्वालियर, मध्यप्रदेश के गांव में हुआ था।

अटल बिहारी वाजपेई के बारे में –

- Advertisement -

उनका पूरा नाम – अटल बिहारी वाजपेयी है। अटल बिहारी वाजपेयी का जन्म 25 दिसम्बर 1924 को मध्य प्रदेश जिले के ग्वालियर के एक गांव में हुआ था। उनकी माता का नाम कृष्णा देवी, पिता का नाम कृष्णा बिहारी वाजपेयी और विवाह नहीं हुआ था, लेकिन उन्होंने दो बच्चियों नमिता व नंदिता को गोद लिया था। वे कुल छ: कुल भाई बहन थे, जिनके नाम है – प्रेम बिहारी वाजपेयी, अवध बिहारी वाजपेयी, सुदा बिहारी वाजपेयी, विमला, उर्मिला और कमला।

वही अटल बिहारी वाजपेयी का निधन 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स हॉस्पिटल में हुआ था। उनके निधन का कारण डॉक्टरों निमोनिया और बहु अंग विफल होना बताया गया है। अटल बिहारी वाजपेयी का का निधन 93 वर्ष की आयु में हुआ था।

राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द ने अटल जी के निधन पर पूरे देश में सात दिनों के राजकीय शोक की घोषणा की और सात दिनों यानी 16 अगस्त 2018 से 22 अगस्त 2018 तक हमारे देश का झंडा आधा झुका रहा। इसके साथ ही केंद्र सरकार के दफ्तरों में काम करने वाले लोगों को भी आधे दिन का अवकाश दिया गया ताकि ये अधिकारी जाकर अटल जी को श्रद्धांजलि दे सकें।

इसके अलावा कई राज्यों की सरकारों ने भी अपने राज्य में राजकीय शोक की घोषणा की और अपने राज्य के सरकारी स्कूलों और कार्यालयों को भी बंद रखा गया, जबकि हिमाचल प्रदेश राज्य सरकार ने अपने राज्य में 2 दिनों की छुट्टी की घोषणा की।

वे भारतीय जनता पार्टी से सम्बन्ध रखते थे। अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके है। अटल बिहारी वाजपेई तीन बार भारत के प्रधानमंत्री बने। 1996 में पहले 13 दिनों के लिए, फिर 1998 में 13 महीने के लिए और उसके बाद 1999 से 2004 तक उन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया।

गांव के लोग उनसे जुड़ाव महसूस करते थे। वह देश के किसानों को लेकर काफी संवेदनशील थे और हमेशा किसानों के लिए कुछ न कुछ करना चाहते थे। कृषि को लेकर वाजपेयी कितने संवेदनशील थे, इसका पता इसी बात से चलता है कि प्रधानमंत्री जैसी बड़ी जिम्मेदारी निभाते हुए भी उन्होंने 13 महीने तक कृषि मंत्रालय अपने पास रखा।

अटल बिहारी वाजपेयी जी को पद्म विभूषण, लोकमान्य तिलक अवार्ड, बेस्ट सांसद अवार्ड, पंडित गोविन्द वल्लभ पन्त अवार्ड और भारत रत्न से भी सम्मानित किया जा चूका है।

आपको बता दे की 1951 से वे भारतीय राजनीति का हिस्सा बने। अटल बिहारी वाजपेयी जी ने 1955 में पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा पर हार गए। इसके बाद वह 1957 में सांसद बने। अटल बिहारी वाजपेयी कुल 10 बार लोकसभा के सदस्य रहे। वहीं, वह 1962 और 1986 में दो बार राज्यसभा सांसद भी रहे। इस दौरान अटल जी उत्तर प्रदेश, नई दिल्ली और मध्य प्रदेश से लोकसभा चुनाव लड़ा और जीते। वहीं, वह गुजरात से राज्यसभा पहुंचे थे।

1957 में वे पहली बार संसद सदस्य चुने गए थे। 1950 के दशक के प्रारम्भ में, आरएसएस की पत्रिका चलाने के लिए वाजपेयी ने कानून की पढ़ाई छोड़ दी। बाद में उन्होंने आरएसएस में अपनी राजनीतिक जड़ें जमा लीं और भाजपा की उदारवादी आवाज बनकर उभरे।

वाजपेयी जी की राजनीति में शुरुआत 1942-45 के भारत छोड़ो आंदोलन के समय एक स्वतंत्रता सेनानी के तौर पर हुई थी। उन्होंने एक कम्युनिस्ट के रूप में शुरुआत की, लेकिन साम्यवाद छोड़कर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ में शामिल हो गए। भारतीय राजनीति में संघ को दक्षिणपंथी माना जाता है।

FAQs

अटल बिहारी वाजपेयी कहाँ के रहने वाले थे?
अटल बिहारी वाजपेई मध्य प्रदेश जिले के ग्वालियर के एक गांव के रहने वाले थे।

वाजपेयी जी की माता का नाम क्या था?
अटल बिहारी वाजपेयी की माता का नाम कृष्णा देवी था।

क्या वाजपेयी की कोई बेटी थी?
उनकी खुद की कोई बेटी नहीं थी, उन्होंने दो बच्चियों को गोद लिया था, जिनके नाम है – नमिता व नंदिता।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको अटल बिहारी वाजपेई कहां के रहने वाले थे, अटल बिहारी वाजपेयी जन्म स्थान, अटल बिहारी वाजपेई का जन्म कहां हुआ था के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख अटल बिहारी वाजपेई कहां के रहने वाले थे अच्छा लगा है, तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page