https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर कहाँ है और बागेश्वर धाम कैसे जाएं – Bageshwar Dham Kaise Jaen

बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर कहाँ है – बागेश्वर धाम एक ऐसा चमत्कारी मंदिर है जहां भगवान बालाजी के दरबार में भक्तों की अर्जी लगाई जाती है और फिर सुनवाई की जाती है। बागेश्वर धाम सरकार मंदिर पूरे देश में चर्चा का विषय बना हुआ है। यहां आकर भक्त अपनी अर्जी लगाते हैं और मनोकामना पूरी होने के साथ उन्हें सभी संकटों से मुक्ति मिलती है।

यहां आचार्य धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी भगवान बालाजी का दरबार लगाते हैं और अनजान लोगों को उनके नाम से बुलाते हैं। फिर पर्ची में लोगों की परेशानी भी लिखी देते है।

आज के इस लेख में हम आपको बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर कहाँ है और बागेश्वर धाम कैसे जाएं के बारे में जानकारी देने वाले है। इसके अलावा इससे सम्बंधित अन्य जानकारी भी प्रदान करने वाले है, तो आइये जानते है –

बागेश्वर धाम संक्षिप्त जानकारी (Bageshwar Dham Brief Information In Hindi)

- Advertisement -

स्थान – बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर
पता – गढ़ा, गंज, छतरपुर मध्य प्रदेश, भारत – 471105
राज्य – मध्य प्रदेश
जिला – छतरपुर जिला
गुरूजी का नाम – श्री धीरेन्द्र कृष्ण महाराज
मंदिर प्रमुख संचालन – श्री धीरेंद्र कृष्ण जी महाराज
कांटेक्ट नंबर – 8982862921, 8120592371

बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर कहाँ है (Bageshwar Dham Balaji Mandir Kaha Hai)

बागेश्वर धाम मध्य प्रदेश राज्य के छतरपुर जिले में स्थित है। आज बागेश्वर धाम पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी के प्रवचनों और चमत्कारों के लिए बहुत प्रसिद्ध है। बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर के महाराज श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी है। श्री धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी मध्य प्रदेश के रहने वाले हैं। महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी बागेश्वर धाम में दरबार लगाते हैं और वहां आने वाले भक्तों की समस्याओ का समाधान बताते हैं।

- Advertisement -

बागेश्वर धाम में अर्जी लगाने के लिए टोकन लगता है, इसके लिए आपको पहले से बुकिंग करानी होगी। अगर आप बागेश्वर धाम जाना चाहते हैं तो आपको बता दें कि बागेश्वर धाम का रास्ता मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले से होकर जाता है।

आपको बता दें कि भगवान हनुमान जी बागेश्वर धाम में श्री बागेश्वर बालाजी महाराज के रूप में विराजमान हैं और वहां आने वाले सभी भक्तों और श्रद्धालुओं का कल्याण करते हैं।

बागेश्वर बालाजी धाम जाने के लिए श्रद्धालुओं और भक्तों को सबसे पहले इसके लिए अर्जी लगानी होती है। अर्जी स्वीकार होने के बाद ही भक्त को मुफ्त टोकन मिलता है।

टोकन मिलने के बाद निर्धारित समय पर श्रद्धालु को बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर पहुंचना होता है। जहां महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी उनकी समस्याओं का समाधान करते हैं। महाराज धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी वहां आए हुए किसी भी भक्त के बिना बताए उनकी समस्या बताते हैं और उनका समाधान भी बताते हैं। बागेश्वर धाम में धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जी प्रवचन और कथाएं भी करते हैं।

बागेश्वर धाम कैसे जाएं इन हिंदी (Bageshwar Dham Kaise Jaen)

आप बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर जाकर अपनी समस्याओं का समाधान पाना चाहते हैं, तो इसके लिए आप ट्रेन, बस या फ्लाइट से जा सकते हैं। लेकिन इसके लिए आपको मध्य प्रदेश के छतरपुर के लिए ट्रेन या बस पकड़नी होगी।

हवाई मार्ग से – अगर आप हवाई मार्ग से बागेश्वर धाम आना चाहते हैं तो आपको धाम के सबसे नजदीकी एयरपोर्ट यानी खजुराहो एयरपोर्ट पर पहुंचना होगा। आप अपने निकटतम खजुराहो हवाई अड्डे से उड़ान भरने वाली उड़ानों की सूची पा सकते हैं। इसके पश्चात खजुराहो एयरपोर्ट से आप बस या टैक्सी से छतरपुर पहुंच सकते हैं और फिर बाकी का रास्ता आप सड़क मार्ग से पूर्ण कर सकते हैं।

सड़क मार्ग – अगर आप अपने वाहन से बागेश्वर धाम आ रहे हैं तो आपको सबसे पहले छतरपुर पहुंचना होगा। इसके पश्चात आपको खजुराहो पन्ना मार्ग पहुंचना होगा, जो यहां से 35 किमी की दुरी पर है। यहां पहुंचने पर आपको घड़ा टावर दिखाई देगा, जहां से आपको तीन किलोमीटर के अंदर भागेश्वर धाम की तरफ जाना होगा।

बस द्वारा – अगर आप बस से बागेश्वर धाम आने का विचार रहे हैं तो आपको अपने नजदीकी बस स्टैंड पर जाकर छतरपुर के लिए बस की जांच करनी पड़ेगी।

ट्रेन से – अगर आप ट्रेन से बागेश्वर धाम आते हैं तो अपने क्षेत्र से मध्य प्रदेश के छतरपुर जाने वाली ट्रेन के बारे में जानकारी लेनी होगी। फिर आपको बस या टैक्सी से खजुराहो पन्ना पहुंचना होगा, जो छतरपुर से 33 किमी की दुरी पर है। खजुराहो पन्ना पहुंचने के बाद गंज नामक स्थान से 3 किमी और अंदर आना होगा, जहां से आप धाम पहुंचेंगे।

बागेश्वर धाम अर्जी टोकन कैसे प्राप्त करें?

अगर आप भी बागेश्वर धाम सरकार छतरपुर जाना चाहते हैं तो आपके पास बागेश्वर धाम टोकन होना जरूरी है। मंदिर समिति की ओर से महीने के किसी खास दिन टोकन बांटे जाते हैं।

ये टोकन उन भक्तों को जारी किए जाते हैं जो धाम में आने के लिए अर्जी लगाते हैं। ये टोकन आपको मंदिर की सेवा समिति से प्राप्त होते हैं, जिसमें आपको अपनी कुछ महत्वपूर्ण जानकारी दर्ज करनी होती है।

टोकन वितरण की समयावधि जानने के लिए आप बागेश्वर सरकार के आधिकारिक हेल्पलाइन नंबर (8120592371) पर संपर्क कर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके अलावा आप धाम में जाकर भी इसकी जानकारी ले सकते हैं। इसके बाद आप निर्धारित तिथि पर धाम पहुंचें और टोकन प्राप्त करें, जिससे आपकी अर्जी बागेश्वर धाम में लग जाएगी।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर कहाँ है और बागेश्वर धाम कैसे जाएं आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख बागेश्वर धाम बालाजी मंदिर कहाँ है और बागेश्वर धाम कैसे जाएं अच्छा लगा है तो इस अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page