भीमबेटका की गुफा कहां स्थित है (Bhimbetka Ki Gufa Kahan Hai)

भीमबेटका की गुफाएं कहां स्थित है (Bhimbetka Ki Gufa Kahan Sthit Hai) – मध्य प्रदेश के रायसेन जिले में एक ऐसा स्थान है जिसे विश्व में मानव विकास का प्रारंभिक स्थान माना जाता है। यहां की गुफाओं में बने चित्र हजारों साल पहले के जीवन को दर्शाते हैं। यहाँ बने चित्र मुख्य रूप से नृत्य, संगीत, शिकार, घोड़ों और हाथियों की सवारी, आभूषणों को सजाने और शहद इकट्ठा करने के बारे में हैं।

भीमबेटका की गुफाएं कहां पर स्थित है (Bhimbetka Ki Gufa Kahan Sthit Hai)

भीमबेटका की गुफाएं भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिलें में स्थित है, जो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 45 किमी दक्षिण पूर्व में है। भीमबेटका क्षेत्र को भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण, भोपाल सर्कल द्वारा अगस्त 1999 में राष्ट्रीय महत्व का स्थल घोषित किया गया। इसके बाद यूनेस्को ने जुलाई 2003 में इसे विश्व धरोहर स्थल घोषित किया।

यहां कई गुफाएं मौजूद हैं जो विंध्य पर्वत श्रृंखला की तलहटी में स्थित हैं और यह रातापानी वन्यजीव अभयारण्य का एक हिस्सा है।

भीमबेटका गुफाएं पुरापाषाण काल के शैल चित्रों के लिए जानी जाती हैं। भीमबेटका गुफाओं की खोज 1957-58 में डॉ. विष्णु श्रीधर वाकणकर ने की थी, ऐसा माना जाता है कि भीम और उनके भाई महाभारत के समय यहां रहे थे, जिस कारण इनका नाम भीमबेटका रखा गया है।

ऐसा माना जाता है कि यह स्थान महाभारत के भीम से संबंधित है और इसलिए इसका नाम भीमबैठका (बाद में भीमबेटका) पड़ा। ये गुफाएँ मध्य भारत के पठार के दक्षिणी किनारे पर स्थित विंध्याचल की पहाड़ियों के निचले सिरे (छोर) पर हैं, जिन्हें देखने के लिए देश-दुनिया से पर्यटक और शोधकर्ता आते हैं।

भीमबेटका एक पुरापाषाणकालीन आवासीय स्थल है। यह आदि-मानव द्वारा बनाए गए शैल चित्रों व शैल आश्रयों के लिए फेमस है। ये चित्र पुरापाषाण काल से लेकर मध्यपाषाण काल तक के माने जाते हैं। ये चित्र भारतीय उपमहाद्वीप में मानव जीवन के सबसे पुराने यानी प्राचीनतम चिन्ह हैं।

भीमबेटका में आदिमानवों की शैलाश्रय एवं शैलचित्र तथा अन्य पुरावशेष भी प्राप्त हुए हैं, जिनमें प्राचीन किले की दीवार, लघु स्तूप, पाषाण निर्मित भवन, शंख शिलालेख, शुंग-गुप्त कालीन शिलालेख तथा परमार कालीन मंदिर के अवशेष शामिल हैं।

यहां की गुफाओं में बने चित्र हजारों साल पहले के जीवन को दर्शाते हैं। यहाँ बने चित्र मुख्य रूप से नृत्य, संगीत, शिकार, घोड़ों और हाथियों की सवारी, आभूषणों को सजाने और शहद इकट्ठा करने के बारे में हैं। इनके अलावा बाघ, शेर, जंगली सूअर, हाथी, कुत्ते और घड़ियाल जैसे जानवरों को भी इन चित्रों में दर्शाया गया है।

भीमबेटका में 600 शैलाश्रय हैं जिनमें 275 शैलाश्रय चित्र मौजूद हैं, भीमबेटका में लगभग 500 गुफाएं हैं जो 10,000 से 35,000 वर्ष पुरानी मानी गयी हैं।

क्षेत्र में पाषाण युगीन औजारों के प्रमाण भी मिले हैं। यहां दुनिया के सबसे पुराने शैल चित्र हैं। चित्र शिकार के दृश्य, जानवरों, मानव आकृतियों और बहुत कुछ दर्शाते हैं, वे प्रारंभिक मनुष्यों की रचनात्मकता और कल्पना का प्रमाण प्रदान करते हैं और उस समय के दौरान के जीवन को दर्शाते हैं। है। इन गुफाओं ने प्रारंभिक मानव बस्तियों के प्रमाण भी दिए हैं, जिनमें पाषाण युग के उपकरण, औजार व मिट्टी के बर्तन सम्मिलित हैं। ये गुफाएं प्रकृति की गोद में हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगती हैं।

भीमबेटका पुरातात्विक और ऐतिहासिक महत्व का स्थल होने के साथ एक प्राकृतिक आश्चर्य भी है। हरी-भरी पहाड़ियों के बीच गुफाएं हैं, आश्चर्यजनक दृश्य है।

FAQs For Bhimbetka Ki Gufa Kahan Hai

भीमबेटका की गुफाएं कहां पर है?
भीमबेटका की गुफाएं भारत के मध्य प्रदेश राज्य के रायसेन जिलें में स्थित है, जो मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल से लगभग 45 किमी दक्षिण पूर्व में है।

भीमबेटका किस राज्य में स्थित है?
भीमबेटका मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है।

भीमबेटका में गुफाएँ कितनी हैं?
भीमबेटका में लगभग 500 गुफाएं हैं।

भीमबेटका को राष्ट्रीय महत्व का स्थल कब घोषित किया गया था?
भीमबेटका को 1999 में राष्ट्रीय महत्व का स्थल घोषित किया गया था।

भीमबैठका को विश्व धरोहर स्थल कब घोषित किया गया था?
भीमबेटका को विश्व जुलाई 2003 में विश्व धरोहर स्थल घोषित किया गया था।

भीमबेटका का पुराना नाम क्या है?
भीमबैठका पुराना नाम है जो बाद में भीमबेटका पड़ा।

भीमबेटका का नाम कैसे पड़ा?
यह स्थान महाभारत के भीम से संबंधित है और इसलिए इसका नाम भीमबैठका (बाद में भीमबेटका) पड़ा।

भीमबेटका की गुफाएं कितने साल पुरानी है?
भीमबेटका की गुफाएं 10,000 से 35,000 वर्ष पुरानी मानी गयी हैं।

भीमबेटका किस लिए प्रसिद्ध है?
भीमबेटका गुफा चित्रों के लिए प्रसिद्ध है।

भीमबेटका कैसे पहुंचे?
भोपाल पहुंचकर यहां से टैक्सी या बस के माध्यम से भीमबेटका पहुंचा जा सकता है।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको भीमबेटका की गुफाएं कहां पर स्थित है (Bhimbetka Ki Ghufa Kha Stith Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख भीमबेटका की गुफा कहां स्थित है अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page