https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

ब्लड प्रेशर कम करने का मंत्र, ब्लड प्रेशर कम करने के लिए योग, ब्लड प्रेशर में कौन सा व्यायाम करना चाहिए

ब्लड प्रेशर कम करने का मंत्र – क्या कोई मंत्र है जिससे ब्लड प्रेशर कम किया जा सकता है? जवाब है – हां, हाई ब्लड प्रेशर मंत्र के द्वारा कम किया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको इस बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

चमत्कारी मंत्र के जाप से रक्तचाप को कम किया जा सकता है। आज के इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ मंत्रो के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनके जाप से बहुत ही जल्द ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। जब भी ब्लड प्रेशर हाई या लो होता है तो हमारा मानसिक संतुलन बिगड़ जाता है। घबराहट और बेचैनी होने लगती है।

लेकिन मंत्रों और ध्यान के माध्यम से इसे कण्ट्रोल में रखा जा सकता है। आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर कम करने का मंत्र –

ब्लड प्रेशर कम करने का मंत्र (Blood Pressure Kam Karne Ka Mantra)

- Advertisement -

आपको जानकर हैरानी होगी कि एक रिसर्च के मुताबिक यह बात साबित हो चुकी है कि मंत्र से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। दुनिया का सबसे बड़ा अंतरिक्ष अनुसंधान केंद्र नासा भी संस्कृत भाषा या संस्कृत के सनातन मन्त्रों पर शोध कर रहा है।

ब्लड प्रेशर कम करने का मंत्र बहुत ही चमत्कारी है। गायत्री मंत्र के जाप से ब्लड प्रेशर को नियंत्रित किया जा सकता है। गायत्री मंत्र के जाप से सभी हृदय रोग और मानसिक रोग शीघ्र ही दूर होने लगते हैं। आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए कैसे करें मंत्र का जाप –

- Advertisement -

गायत्री मंत्र का नियमित जाप करने से रक्तचाप और मानसिक रोगों से मुक्ति मिलती है। प्राचीन काल में इस पद्धति का पालन किया जाता था।

लंबी सांस लेते हुए गायत्री मंत्र का जाप करना चाहिए। इस प्रक्रिया को लंबे समय तक दोहराना चाहिए। यह मानसिक संतुलन बनाने में भी बहुत मददगार होता है।

गायत्री मंत्र – ॐ भूर्भुव: स्व: तत्सवितुर्वरेण्यं भर्गो देवस्य धीमहि धियो यो न: प्रचोदयात्

ब्लड प्रेशर कम करने के अन्य मंत्र –

अगर आप सोच रहे हैं कि ब्लड प्रेशर कम करने का कोई मंत्र बताएं तो हम आपको उसकी भी जानकारी देने जा रहे हैं। ब्लड प्रेशर को कम करने के कई तरीके हैं, ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए योग और ध्यान भी बहुत कारगर हैं। इसके अतिरिक्त सनातन संस्कृति में विभिन्न रोगों को दूर करने के लिए भी मंत्रों का प्रयोग किया जाता था। ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए इन मंत्रों का जाप कर सकते है –

ॐ श्री धन्वन्तरये नमः रोगं नाशय नाशय।।

ॐ त्र्यंबकं यजामहे सुगन्धिं पुष्टिवर्धनम्। उर्वारुकमिव बन्धनान्मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्।।]

ॐ श्री अमृतसंजीवन्यै नमः

ब्लड प्रेशर कम करने के लिए योग, ब्लड प्रेशर में कौन सा व्यायाम करना चाहिए (Blood Pressure Kam Karne Ke Liye Yoga)

एक और चीज़ जो आपको ब्लड प्रेशर से राहत दिला सकती है वह है योग। योग के नियमित अभ्यास से रक्तचाप को नियंत्रित किया जा सकता है। योग करने से हमारा ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है साथ ही योग तनाव को दूर करने में भी मददगार होता है। इसके अलावा यह हार्ट फंक्शन को भी बेहतर बनाने का काम करता है। इस दौरान सांस की क्रिया से स्वास्थ्य को लाभ होता है। तो आइए जानते हैं ब्लड प्रेशर कम करने के लिए योग

बालासन – उच्च रक्तचाप के रोगियों के लिए योग की यह मुद्रा सर्वोत्तम मानी जाती है। यह तनाव कम करने में मददगार है। साथ ही इस मुद्रा को करने से पूरे शरीर में रक्त संचार बेहतर होता है।

शवासन – यह बहुत ही आसान मुद्रा है जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करती है। यह दिमाग को शांत करता है और तनाव को दूर करता है। इसके साथ ही यह सिरदर्द और थकान को भी दूर करता है और ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने में मददगार साबित होता है।

सुखासन – यह आसन सांसों को नियमित करने के साथ-साथ मन से तनाव को दूर कर मन को शांति देता है, जिससे रक्तचाप को नियंत्रित करना संभव हो जाता है। शांत मन से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है।

भुजंगासन – इस आसन को करने से शरीर में रक्त और ऑक्सीजन का प्रवाह बेहतर होता है। इसके साथ ही यह तनाव को दूर कर दिल की सेहत का भी ख्याल रखता है।

ब्रिज पोज – ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में भी यह आसन बहुत कारगर है। ऐसा करने से दिमाग शांत होता है और तनाव खत्म होता है।

निष्कर्ष

आज इस लेख के माध्यम से हमने आपको ब्लड प्रेशर कम करने का मंत्र, ब्लड प्रेशर कम करने के लिए योग और ब्लड प्रेशर में कौन सा व्यायाम करना चाहिए, इसके बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख ब्लड प्रेशर में कौन सा व्यायाम करना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page