Budh Gochar 2025: बुध का मिथुन, सिंह राशि में गोचर, इन राशियों को मिलेगा बड़ा धन, बनेंगे बिगड़े काम

Budh Gochar 2025: बुध गोचर मिथुन राशि में हो चूका है, तो ऐसे में बुध गोचर का प्रभाव मेष से मीन तक सभी राशियों पर कैसा रहेगा, आइये जानते हैं बुध गोचर राशिफल।

मेष
मेष राशि वालों के लिए बुध का गोचर मिलाजुला रहने वाला है। बुध आपके लिए मुश्किलें खड़ी कर सकता है लेकिन बृहस्पति के प्रभाव से आपको कोई बड़ा नुकसान नहीं होगा। हालांकि आर्थिक मामलों में आपको सावधान रहना होगा। साथ ही भाई-बहनों से भी मधुर संबंध बनाकर रखने होंगे। नए दोस्त बन सकते हैं। छोटी यात्राएं लाभ दिला सकती हैं।

वृष राशि
बुध के गोचर के बाद की अवधि में वृषभ राशि वालों को थोड़ा सतर्क रहना होगा। खास तौर पर आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखना होगा। हालांकि बुध आपको काफी लाभ देगा। आप विलासिता की चीजों पर खर्च कर सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपका प्रदर्शन सराहनीय हो सकता है। विद्यार्थियों के लिए समय अनुकूल रहेगा।

मिथुन,
बुध के गोचर के बाद मिथुन राशि वालों को अपने विवेक का इस्तेमाल करना होगा। किसी से गलत बात न कहें। बुध आपको गपशप करने के लिए प्रेरित कर सकता है, लेकिन सावधान रहें। बड़ों का अनादर न करें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। आर्थिक संतुलन बनाए रखें।

कर्क

कर्क राशि वालों को बुध के गोचर के कारण अनावश्यक खर्च करना पड़ सकता है। आपके व्यवहार में नकारात्मकता देखने को मिल सकती है, इसलिए दूर रहें। हालांकि अच्छी बात यह है कि बृहस्पति की निगरानी में बुध आपको परेशान नहीं कर पाएगा। अपने व्यवहार में उदारता बरतें और धार्मिक कार्यों में शामिल हों, समय अच्छा बीतेगा।

सिंह

बुध के गोचर से सिंह राशि वालों को लाभ होगा। बुध आपको अच्छे परिणाम देगा। आपके काम बनते रहेंगे। साथ ही आय के स्रोत में भी वृद्धि होगी। वहीं व्यापार कर रहे लोगों को कोई लाभदायक डील मिल सकती है। बुध का गोचर आर्थिक और पारिवारिक रूप से सौभाग्य लेकर आएगा।

कन्या

कन्या राशि वालों को भी बुध के गोचर का शुभ प्रभाव मिलेगा। बुध आपको मनचाही सफलता दिलाएगा। अच्छी बात यह है कि आपको मेहनत का पूरा लाभ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपके काम की सराहना होगी। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। साथ ही व्यापार में आप अपने प्रतिस्पर्धियों से आगे निकल जाएंगे।

तुला राशि

तुला राशि के जातकों के लिए बुध का गोचर मिलाजुला परिणाम देने वाला है। अगर आप सही रास्ते पर चलेंगे तो आपको कई मामलों में लाभ होगा। अगर आप तामसिक चीजों से दूर रहेंगे तो धन और मान-सम्मान की हानि से बच पाएंगे। बृहस्पति के साथ बुध आपको अच्छे कामों में खर्च करवाएगा। काम में आ रही रुकावटें दूर होंगी।

वृश्चिक राशि

बुध के गोचर से वृश्चिक राशि के जातकों को जबरदस्त लाभ मिलने वाला है। बृहस्पति आपको अप्रत्याशित लाभ दे सकता है। इतना ही नहीं, इस दौरान आपको उम्मीद से ज्यादा सफलता मिलेगी। साथ ही, प्रतिस्पर्धी कार्यों में आगे बढ़ने की इच्छा आपके अंदर रहेगी। आपको पद और प्रतिष्ठा का लाभ भी मिल सकता है।

धनु राशि

धनु राशि के जातकों के परिवार में विवाद हो सकता है, जीवनसाथी से छोटी-छोटी बातों पर बहस हो सकती है। इस अवधि में शांति और समझदारी से काम लें। साथ ही, व्यापारिक यात्राएं नुकसान पहुंचा सकती हैं। सावधान रहें।

मकर राशि

बुध का गोचर मकर राशि के जातकों के लिए आर्थिक मामलों में सफलता दिलाएगा, साथ ही आपके खर्चे भी बने रहेंगे। आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा। प्रतिस्पर्धात्मक कार्यों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। कामकाज में सफलता मिलेगी। यदि आप लेखन से जुड़े हैं तो आपके काम को प्रसिद्धि मिल सकती है।

कुंभ
कुंभ राशि वालों का मन अशांत रह सकता है। नकारात्मकता आप पर हावी होने की कोशिश करेगी, अध्यात्म पर ध्यान दें। संतान की ओर से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। अच्छी बात यह है कि गुरु की उपस्थिति से सार्थक परिणाम भी देखने को मिलते रहेंगे।

मीन
बुध के गोचर के कारण मीन राशि वालों को अनुकूल परिणाम मिलेंगे। खास तौर पर घर से जुड़ी समस्याओं से आपको राहत मिलेगी। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। इसके साथ ही जमीन-जायदाद से जुड़े कामों में सफलता मिल सकती है। वाहन सुख मिल सकता है। मन प्रसन्न रहेगा।

Leave a Comment