https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

चांदी का कड़ा किस राशि वालों को पहनना चाहिए, चांदी का कड़ा कौन से हाथ में पहनना चाहिए

चांदी का कड़ा किस राशि वालों को पहनना चाहिए – ज्योतिषियों के अनुसार नवग्रहों का हमारे जीवन पर किसी न किसी रूप में प्रभाव पड़ता है, इसलिए कुंडली में नवग्रहों का मजबूत और शांत रहना जरूरी है। इसके लिए शास्त्रों में कई तरह के उपाय बताए गए हैं जिनमें से एक है धातु धारण करना। कुछ लोग अंगूठी पहनते हैं तो कुछ लोग गले में लॉकेट पहनते हैं, तो कुछ कड़े पहनते है। लेकिन धातु हमेशा राशि के अनुसार ही पहननी चाहिए, तभी उन्हें उनका लाभ मिलता है। राशि के अनुसार धातु धारण न करने से अशुभ फल मिलते हैं। तो आइये जानते है –

चांदी का कड़ा किस राशि वालों को पहनना चाहिए (Chandi Ka Kada Kis Rashi Walo Ko Pahnna Chahiye)

कर्क राशि

कर्क राशि के जातक के लिए चांदी का कड़ा पहनना भी शुभ माना जाता है। दरअसल, ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कर्क राशि के लोग किसी भी धातु से बना कड़ा पहन सकते हैं। लेकिन चांदी का कड़ा पहनने से विशेष फल मिलता है। इसलिए कर्क राशि वाले व्यक्ति को भी चांदी का कड़ा पहनना चाहिए।

- Advertisement -

मिथुन राशि

मिथुन राशि के जातक को चांदी का कड़ा पहनना चाहिए। लेकिन मिथुन राशि के जातक विशेष फल पाना चाहते हैं। तो उन्हें चांदी और सोने से मिश्रित धातु से बना कड़ा पहनना चाहिए। इससे मिथुन राशि वालों के जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। साथ ही सफलता भी प्राप्त होती है।

- Advertisement -

सिंह राशि

सिंह राशि के व्यक्ति के लिए चांदी का कड़ा पहनना भी शुभ माना जाता है। अगर आप अपने जीवन की समस्याओं से छुटकारा पाना चाहते हैं। तो सिंह राशि के जातक को चांदी का कड़ा पहनना चाहिए।

कुंभ राशि

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कुंभ राशि के जातक को चांदी का कड़ा पहनना चाहिए। कुंभ राशि के लोग अगर चांदी का कड़ा पहनते हैं, तो इसे शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि अगर कुंभ राशि वाले लोग चांदी का कड़ा पहनते हैं। तो उनका शारीरिक कष्ट दूर हो जाता है। और उन्हें हर समस्या से छुटकारा मिल जाता है।

चांदी का कड़ा कौन से हाथ में पहनना चाहिए ( (Chandi Ka Kada Kaun Se Hath Me Pahnna Chahiye)

चांदी का कड़ा हमेशा दाहिने हाथ में पहनना चाहिए। इस हाथ में चांदी का कड़ा पहनना शुभ माना जाता है।

शेर मुखी चांदी का कड़ा पहनने के फायदे (Shermukhi Chandi Ka Kada Pahnne Ke Fayde)

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शेर मुखी चांदी का कड़ा आपके लिए शुभ माना जाता है। अगर आप अपने दुश्मन से डरते रहते हैं, तो ऐसे में आपको सिंह मुखी चांदी का कड़ा पहनना चाहिए।

शेर मुखी चांदी का कड़ा पहनने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। इससे हम बड़े से बड़ा काम करने में सक्षम हो जाते हैं।

शेर मुखी चांदी का कड़ा पहनने से शत्रुओं से रक्षा होती है।

चांदी भी हमें शीतलता प्रदान करने वाली धातु मानी जाती है। इसलिए शेर मुखी चांदी का कड़ा पहनने से हमारा मन शांत होता है, और हमारा दिमाग तेज़ हो जाता है।

चांदी पहनने के फायदे (Chandi Pahnne Ke Fayde In Hindi)

ज्योतिष शास्त्र में चांदी को सकारात्मक ऊर्जा का संचार बढ़ाने वाली धातु माना गया है। चांदी का कड़ा पहनने से आपके जीवन से सभी प्रकार की नकारात्मकता दूर हो जाती है। मन में जो भी नकारात्मक विचार आते हैं चांदी पहनने से वे दूर हो जाते हैं। शुक्रवार के दिन चांदी का कड़ा पहनना शुभ माना जाता है।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार यदि कोई व्यक्ति चांदी का कड़ा पहनता है तो उसे देवी लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और देवी लक्ष्मी इससे प्रसन्न होती हैं। ऐसे लोगों को जीवन में किसी भी प्रकार की कमी का सामना नहीं करना पड़ता है।

इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि बड़ी चांदी पहनने से चंद्रमा और शुक्र दोनों ग्रह मजबूत होते हैं। अगर आपकी कुंडली में चंद्रमा और शुक्र की स्थिति कमजोर है तो आपको चांदी का कड़ा अवश्य पहनना चाहिए।

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चांदी का कड़ा पहनने से चंद्र ग्रह के सभी दोष दूर हो जाते हैं, जिससे व्यक्ति के मन में एकाग्रता आती है। यह अशांत मन को स्थिर करने में भी मदद करता है।

इसके अलावा यह भी कहा जाता है कि चांदी एक ठंडी धातु है और इसे पहनने से व्यक्ति का मन शांत होता है। साथ ही जीवन में आ रही नकारात्मकता से भी मुक्ति मिलती है।

चांदी को सोमवार या शुक्रवार के दिन पहनना चाहिए। चंद्रमा की कृपा के लिए इसे सोमवार को तथा शुक्र की कृपा के लिए इसे शुक्रवार के दिन धारण करना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको चांदी का कड़ा किस राशि वालों को पहनना चाहिए, चांदी का कड़ा कौन से हाथ में पहनना चाहिए आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख चांदी का कड़ा किस राशि वालों को पहनना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page