https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है? | What Is Computer Full In Hindi?

Computer Ka Full Form Kya Hai | Computer Full Form In Hindi: कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या होता है, कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं? आज हम इसी के बारे में बात करने वाली है तो चलिए शुरू करते है –

कंप्यूटर हमारे दैनिक जीवन का एक बहुत ही महत्वपूर्ण हिस्सा बन गया है। देखने में यह एक छोटी इलेक्ट्रिक मशीन है, लेकिन आज लगभग हर काम जो पहले इंसान करता था, उसमे कंप्यूटर का इस्तेमाल होने लगा है। कंप्यूटर के बाद इंटरनेट के क्षेत्र में बहुत प्रगति हुई है क्योंकि कंप्यूटर की खोज के बाद नेटवर्क को जोड़ने के लिए इंटरनेट जैसे बड़े नेटवर्क की आवश्यकता थी।

आपकी जानकारी के लिए बता दे की कंप्यूटर का कोई फुल फॉर्म नहीं होता है। कंप्यूटर अपने आप में एक पूर्ण शब्द है। लेकिन इसके कई फुल फॉर्म बनाये गए है। इसलिए आपको इसका फुल फॉर्म बता रहा हु, जिसका सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाता है। लेकिन वास्तविकता में तो कंप्यूटर का कोई फुल फॉर्म नहीं है।

कंप्यूटर क्या है?

- Advertisement -

कंप्यूटर एक इलेक्ट्रॉनिक उपकरण है जो हमारे आवश्यक कार्यों को पूर्व निर्धारित निर्देशों के अनुसार करता है। कंप्यूटर डेटा को स्टोर करने, उसमें आवश्यक परिवर्तन करने और डेटा को फिर से मांग पर उपलब्ध कराने में सक्षम है।

आज हमारा अधिकांश महत्वपूर्ण कार्य कंप्यूटर की सहायता से किया जाता है, जैसे कोई दस्तावेज़ टाइप करना, कोई गेम खेलना, ईमेल भेजना, वेब ब्राउज़र करना आदि। आपको जानकर हैरानी होगी कि हमारा मोबाइल भी एक मिनी कंप्यूटर बन गया है और इसीलिए आज मोबाइल हमारे कई जरूरी काम एक साथ करने में सक्षम है। फैक्ट्री हो, कॉलेज हो, बिजली विभाग हो या हमारी कार, हर जगह कंप्यूटर का इस्तेमाल हो रहा है और इसी वजह से हमारी कारें या नए प्लांट स्मार्ट होते जा रहे हैं। और इसके बढ़ने के साथ-साथ कंप्यूटर से जुड़े विभिन्न स्तर के कोर्स जैसे कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग, आईटी, बीसीए, कोपा आदि की मांग बढ़ रही है।

कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है?

- Advertisement -

कंप्यूटर का फुल फॉर्म होता है – Commonly Operated Machine Particularly Used In Technical And Educational Research (कमोनली ऑपरेटेड मशीन पर्टिक्युअरी यूज़्ड इन टेक्निकल एंड एजुकेशनल रिसर्च). जिसका हिंदी अर्थ होता है – “सामान्य रूप से संचालित मशीन विशेष रूप से तकनीकी और शैक्षिक अनुसंधान में उपयोगी।

कंप्यूटर का फुल फॉर्म इन इंग्लिश | Computer Ka Full Form In English

कंप्यूटर का इंग्लिश फुल फॉर्म “Commonly Operated Machine Particularly Used In Technical And Educational Research” होता है।

कंप्यूटर का फुल फॉर्म इन हिंदी | Computer Ka Full Form In Hindi

कंप्यूटर का हिंदी फुल फॉर्म “सामान्य रूप से संचालित मशीन विशेष रूप से तकनीकी और शैक्षिक अनुसंधान में उपयोगी” होता है।

कंप्यूटर एक ऐसी मशीन है जिसका उपयोग लगभग हर कार्य में किया जाता है, चाहे वह तकनीकी हो या मनोरंजन। आजकल घरों में भी इसका इस्तेमाल होने लगा है। इसलिए शिक्षण संस्थानों में भी कम्प्यूटर शिक्षा को अनिवार्य कर दिया गया है ताकि भविष्य में भी इसका अधिक से अधिक लाभ उठाया जा सके।

नोट – आपकी जानकारी के लिए बता दे की कंप्यूटर का कोई फुल फॉर्म नहीं होता है। कंप्यूटर अपने आप में एक पूर्ण शब्द है।

यह भी पढ़ें – एजुकेशन का फुल फॉर्म

यह भी पढ़ें – कॉलेज का फुल फॉर्म

यह भी पढ़ें –  स्कूल का फुल फॉर्म

यह भी पढ़ें –  स्टूडेंट् का फुल फॉर्म 

यह भी पढ़ें –  क्लास का फुल फॉर्म 

यह भी पढ़ें –  टीचर का फुल फॉर्म

कंप्यूटर के अन्य फुल फॉर्म्स

  • Common Operating Machine Particularly Used for Trade, Education, And Research (कॉमन ऑपरेटिंग मशीन पर्टिक्युअरी यूज़्ड फॉर ट्रेड एंड एजुकेशनल रिसर्च)
  • Common Operations Made Possible Under Technical Engineering Researches (कॉमन ऑपरेशन्स मेड पॉसिबल अंडर टेक्निकल इंजीनियरिंग रेसर्चेस रिसर्च)
  • Commonly Operating Machine Particularly Used For Technical And Education Research (कमोनली ऑपरेटिंग मशीन पर्टिक्युअरी यूज़्ड फॉर टेक्निकल एंड एजुकेशनल रिसर्च)
  • Common Operating Machine Particularly Used For Technical Education And Research (कम्मों ओपेरटिंग मशीन पर्टिक्युअरी यूज़्ड फॉर टेक्निकल एंड एजुकेशनल रिसर्च)
  • Common Oriented Machine Particularly Used For Trade Education and Research (कॉमन ओरिएंटेड मशीन पर्टिक्युअरी यूज़्ड फॉर ट्रेड एजुकेशनल एंड रिसर्च)

कंप्यूटर के फुल फॉर्म का मतलब | Meaning Of Full Form Of Computer

कंप्यूटर की फुल फॉर्म का मतलब एक ऐसी मशीन से है जो आमतौर पर तकनीकी और शिक्षा संबंधी काम के लिए इस्तेमाल की जाती है। कंप्यूटर की स्पीड इतनी तेज होती है कि जिस काम को करने में इंसान को घंटों लग जाते हैं, उसे चंद मिनटों में पूरा किया जा सकता है।

इसीलिए आजकल मनुष्य का उपयोग केवल कंप्यूटर को संचालित करने के लिए किया जाता है, लेकिन सारा काम कंप्यूटर द्वारा ही किया जाता है। इसमें बहुत सारा डेटा स्टोर किया जा सकता है, जिसे स्टोर करने के लिए पहले बहुत सारे पेपर की जरूरत होती थी। कंप्यूटर के आने के बाद बिना कुछ लिखे कंप्यूटर में टाइप करके सारी जानकारी को सेव किया जा सकता है।

कंप्यूटर” शब्द की उत्पत्ति कैसे हुई?

कंप्यूटर शब्द लैटिन शब्द “पुटारे” से लिया गया है जिसका अर्थ है सोचना, लेकिन जब इसका उपयोग गणित करने के लिए किया जाता था, तो इसे अंग्रेजी में कंप्यूट कहा जाने लगा।

कंप्यूटर शब्द ग्रीक शब्द “कंप्यूट” से लिया गया है जिसका अर्थ है गणना करना क्योंकि पहले के कंप्यूटरों का उपयोग केवल गणना या गिनती के लिए किया जाता था। बाद में, कंप्यूट शब्द को कंप्यूटर कहा जाने लगा।

चार्ल्स बैबेज जिन्हें “कंप्यूटर का पिता” भी कहा जाता है, ने कंप्यूटर की अवधारणा विकसित की। और उन्नीसवीं सदी में उन्होंने दुनिया के पहले मैकेनिकल कंप्यूटर का आविष्कार किया। कंप्यूटर शब्द का प्रयोग पहली बार 1613 में किया गया था जब इसका उपयोग गणना करने के लिए किया जाता था।

कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं?

कंप्यूटर को हिंदी में “संगणक” कहा जाता है। वैसे तो कंप्यूटर शब्द “कम्प्यूट” से लिया गया है लेकिन अगर हम इसके हिंदी अर्थ की बात करें तो सबसे पहले जिस शब्द का प्रयोग किया जाता है वह है संगणक ।

कंप्यूटर शब्द वैज्ञानिक और तकनीकी शब्दावली आयोग द्वारा विकसित किया गया है। यह सवाल अक्सर पूछा जाता है कि कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं?

क्योंकि इसके अंग्रेजी शब्द के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन बहुत कम लोग जानते हैं कि इसे हिंदी में क्या कहते हैं? तो अब आप समझ ही गए होंगे कि कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं।

कंप्यूटर का शुद्ध और मूल हिंदी शब्द “संगणक” है लेकिन इस शब्द का प्रयोग किसी के द्वारा नहीं किया जाता है। अब हिन्दी में भी कम्प्यूटर शब्द का प्रयोग अधिक होता है, संगणक संगणक का नहीं। यही कारण है कि सभी लोग कंप्यूटर को संगणक नहीं हिंदी में भी “कंप्यूटर” कहते हैं।

“कंप्यूटर” शब्द से जुड़े अजीबोगरीब तथ्य

  • कंप्यूटर शब्द का प्रयोग पहली बार वर्ष 1613 में किया गया था। उस समय कंप्यूटर का उपयोग केवल गणना करने के लिए किया जाता था।
  • 1950 में कंप्यूटर को इलेक्ट्रिक ब्रेन भी कहा जाता था।
  • कंप्यूटर को हिंदी में संगणक कहा जाता है जिसका अर्थ है गणना करना।
  • कंप्यूटर माउस का आविष्कार 1960 में डग एंगेलबर्ट कार्ल ने किया था। इससे पहले कंप्यूटर में न तो माउस और न ही कीबोर्ड का इस्तेमाल किया जाता था।
  • 2 दिसंबर को कंप्यूटर साक्षरता दिवस के रूप में मनाया जाता है और 30 दिसंबर को हर साल कंप्यूटर सुरक्षा दिवस के रूप में मनाया जाता है।
  • भारत में बने पहले कंप्यूटर का नाम “सिद्धार्थ” है।
  • पहला कंप्यूटर जिसका वजन 27 टन था जो आज के कंप्यूटर से काफी ज्यादा है।
  • दुनिया का पहला कंप्यूटर मॉनिटर 1980 में इस्तेमाल किया गया था।
  • कंप्यूटर को ठंडा रखने के लिए इसमें पंखे का प्रयोग किया जाता है ताकि इस पर लंबे समय तक काम किया जा सके और आजकल कंप्यूटर और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों की हीट को कम करने के लिए “लिक्विड कूलिंग” का उपयोग किया जाता है।
  • पहले सभी कंप्यूटर DOS पर आधारित थे लेकिन बाद में माइक्रोसॉफ्ट ने DOS को विकसित किया और विंडोज ऑपरेटिंग सिस्टम बनाया।
  • दुनिया के पहले कंप्यूटर ENIAC का वजन 27 टन था, जिसे रखने के लिए एक पूरे कमरे की जरूरत होती थी।
  • जो कंप्यूटर 1832 साल से लेकर 1964 साल के बीच बने थे, उनमें की-बोर्ड और माउस नहीं था।
  • पहले के कंप्यूटर बहुत बड़े हुआ करते थे। एक कंप्यूटर का आकार एक कमरे के आकार के बारे में था।
  • साल 1990 में पहली बार ताश का खेल (सॉलिटेयर) कंप्यूटर में डाला गया था। इस गेम को 1989 में इंटर्न वेस चेरी नाम के शख्स ने बनाया था।
  • हैकर्स हर महीने करीब 6000 वायरस बनाते हैं।
  • भारत के पहले सुपर कंप्यूटर का नाम “परम शिवाय” ।
  • दुनिया का पहला ऑपरेटिंग सिस्टम IBM कंपनी द्वारा बनाया गया था, जिसका नाम IBM System/360 था।
  • दुनिया का पहला जीयूआई (ग्राफिकल यूजर इंटरफेस) आधारित ऑपरेटिंग सिस्टम माइक्रोसॉफ्ट द्वारा बनाया गया था। इस ऑपरेटिंग सिस्टम (OS) का नाम विंडोज 1.0 था, जिसे 1985 में बनाया गया था।
  • पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स चीन देश में हैं।
  • दुनिया के पहले कंप्यूटर गेम का नाम स्पेसवॉर है! जिसे स्टीव रसेल ने साल 1962 में बनाया था।
  • दुनिया का पहला 1 टीबी यानि 1000 जीबी हार्ड डिस्क 2007 में हिताची कंपनी ने बनाया था।
  • दुनिया का पहला वायरस साल 1982 में आया था। इस वायरस का नाम एल्क क्लोनर था। इस वायरस को रिचर्ड स्क्रेंटा नाम के 15 साल के लड़के ने बनाया था।
  • पहला कंप्यूटर माउस लकड़ी का बना था। जिसे डगलस एंगेलबर्ट ने साल 1964 में बनाया था।
  • दुनिया का पहला कंप्यूटर प्रोग्राम ऐडा लोवेलास नाम की महिला ने लिखा था।
  • कंप्यूटर का आधिकारिक फुल फॉर्म उपलब्ध नहीं है।
  • एक औसत व्यक्ति एक मिनट में लगभग 20 बार पल्खें झपकाता है, लेकिन वही व्यक्ति कंप्यूटर स्क्रीन के सामने काम करते हुए एक मिनट में केवल 7 बार पल्खें झपकाता है।

प्रश्नोत्तरी

कंप्यूटर वर्ड किसके द्वारा बनाया गया था?
कंप्यूटर वर्ड एक अंग्रेजी मैकेनिकल इंजीनियर चार्ल्स बैबेज द्वारा बनाया गया था। उन्हें कंप्यूटर का जनक भी कहा जाता है।

कंप्यूटर शब्द का क्या अर्थ है?
कंप्यूटर शब्द का अर्थ “कम्प्यू” शब्द से है जिसका अर्थ है गणना करना। इस प्रकार कंप्यूटर का अर्थ एक ऐसा उपकरण है जिसका उपयोग डेटा को स्टोर करने, पुनः प्राप्त करने, साझा करने और “गणना” करने के लिए किया जाता है।

कंप्यूटर वर्ड का प्रयोग सर्वप्रथम कब किया गया था ?
कंप्यूटर शब्द का प्रयोग पहली बार 1613 में किया गया था। यह शब्द एक मशीन का वर्णन करता है जिसका उपयोग गणना करने के लिए किया जाता था।

कंप्यूटर शब्द किस भाषा से लिया गया है?
कंप्यूटर ग्रीक शब्द “कम्प्यूट” से बना है जिसका अर्थ है गणना करना। क्योंकि पहले इसका उपयोग केवल गणना के लिए किया जाता था, इसलिए “कम्प्यूट” शब्द विकसित किया गया था।

कंप्यूटर का फुल फॉर्म क्या है?
वैसे तो कंप्यूटर शब्द कंप्यूट से लिया गया है लेकिन यह इसका फुल फॉर्म नहीं है। कंप्यूटर का फुल फॉर्म सामान्य रूप से संचालित मशीन है जो विशेष रूप से तकनीकी और शिक्षा अनुसंधान में उपयोग किया जाता है।

विश्व के प्रथम कंप्यूटर का क्या नाम है ?
दुनिया का पहला कंप्यूटर ENIAC था, जिसका उपयोग बहुत ही कठिन गणनाओं को हल करने के लिए किया जाता था। यह दुनिया का पहला इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल कंप्यूटर था, लेकिन इसका उपयोग बहुत सीमित था।

दुनिया का पहला कंप्यूटर कब और किसके द्वारा बनाया गया था?
1837 में चार्ल्स बैबेज ने दुनिया का पहला कंप्यूटर बनाया था, जिसका नाम एनालिटिकल इंजन था। इस कंप्यूटर में ALU (Arithmatic Logic Unit) और पंच कार्ड्स का इस्तेमाल किया जाता था।

भारत में कंप्यूटर का जनक किसे कहा जाता है?
विजय पांडुरंग भटकर को भारत में कंप्यूटर का जनक कहा जाता है। वह एक भारतीय कंप्यूटर वैज्ञानिक हैं जिन्होंने परम सुपर कंप्यूटर विकसित किया है।

कम्प्यूटर का प्रयोग सर्वप्रथम किस देश में किया गया था ?
जर्मनी वह देश है जिसमें सबसे पहले कंप्यूटर का प्रयोग किया गया था। जर्मनी में पहला प्रोग्रामेबल कंप्यूटर कोनराड ज़ूस द्वारा डिजाइन किया गया था जो एक पूरी तरह से स्वचालित डिजिटल कंप्यूटर था।

क्या अबेकस दुनिया का पहला कंप्यूटर था?
अबेकस एक ऐसा उपकरण था जिसका उपयोग कंप्यूटर की तरह गणना करने के लिए किया जाता था। इसलिए ऐसा माना जाता है कि अबेकस दुनिया का पहला कंप्यूटर था। लेकिन दुनिया का पहला कंप्यूटर जो पूरी तरह से डिजिटल और ऑटोमेटिक था वह ENIAC था।

फादर ऑफ़ कंप्यूटर किसे कहा जाता है?
चार्ल्स बैबेज को फादर ऑफ़ कंप्यूटर कहा जाता है।

कंप्यूटर को हिंदी में क्या कहते हैं?
कंप्यूटर को हिंदी में “संगणक” कहा जाता है।

निष्कर्ष

उम्मीद है की आपको यह जानकारी (Computer Ka Full Form Kya Hai | Computer Full Form In Hindi) पसंद आयी होगी। अगर आपको यह लेख (Computer Ka Full Form Kya Hai | Computer Full Form In Hindi) मददगार लगा है तो आप इस लेख को अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें । और अगर आपका इस आर्टिकल (Computer Ka Full Form Kya Hai | Computer Full Form In Hindi) से सम्बंधित कोई सवाल है तो आप नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स का इस्तेमाल कर सकते हैं।

लेख के अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page