https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

धनतेरस कितनी तारीख की है 2023 (धनतेरस कितनी तारीख को है 2023) – Dhanteras Kitni Tarikh Ki Hai 2023

Dhanteras Kitni Tarikh Ko Hai 2023 – धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। इसे धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की उत्पत्ति होने के कारण धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है। इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर, शुक्रवार को दोपहर 12:35 बजे शुरू होगी।

लेकिन क्या आप जानते है 2023 में नतेरस कितनी तारीख को है? अगर नहीं तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। तो आइये जानते है –

धनतेरस कितनी तारीख की है 2023 (Dhanteras Kitni Tarikh Ki Hai 2023)

धनतेरस का त्योहार हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को मनाया जाता है। धनतेरस को धन त्रयोदशी भी कहा जाता है। इस साल धनतेरस 10 नवंबर 2023 को मनाया जायेगा।

- Advertisement -

धनतेरस के दिन प्रदोष काल में देवी लक्ष्मी, भगवान गणेश, भगवान कुबेर और भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है। धनतेरस के दिन लोग अपनी क्षमता के अनुसार सोना, चांदी, आभूषण आदि खरीदते हैं। इस दिन भगवान धन्वंतरि का जन्म हुआ था इसलिए धनतेरस के दिन धन्वंतरि जयंती भी मनाई जाती है। भगवान धन्वंतरि को देवताओं का चिकित्सक यानी कहा जाता है।

धनतेरस तिथि 2023 (Dhanteras Tithi 2023)

पंचांग के आधार पर इस वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि 10 नवंबर दिन शुक्रवार को दोपहर 12:35 बजे प्रारंभ होगी। यह तिथि अगले दिन शनिवार, 11 नवंबर को दोपहर 01:57 बजे तक मान्य है। त्रयोदशी तिथि का प्रदोष काल 10 नवंबर को शाम 05:30 बजे से रात 08:08 बजे तक है।

- Advertisement -

प्रदोष पूजा मुहूर्त को ध्यान में रखते हुए धनतेरस 10 नवंबर को मनाई जाएगी क्योंकि 11 नवंबर को त्रयोदशी तिथि पर कोई प्रदोष मुहूर्त नहीं है। 10 नवंबर 2023 को ही धन त्रयोदशी और धन्वंतरि जयंती है।

धनतेरस त्रयोदशी तिथि प्रारम्भ – दोपहर 12:35 बजे से
धनतेरस त्रयोदशी तिथि समाप्त – दोपहर 01:57 बजे
प्रदोष काल – 10 नवंबर को शाम 05:30 बजे से रात 08:08 बजे तक

धनतेरस पूजा मुहूर्त 2023 (Dhanteras Puja Muhurat 2023)

10 नवंबर को धनतेरस पूजा का शुभ समय शाम 05:47 बजे से शाम 07:43 बजे तक है। इस दिन धनतेरस पूजा के लिए आपको 1 घंटा 56 मिनट का समय मिलेगा। इस शुभ मुहूर्त में आपको देवी लक्ष्मी, कुबेर, गणेश जी, श्रीयंत्र आदि की पूजा करनी चाहिए।

धनतेरस पूजा मुहूर्त समय – शाम 05:47 बजे से शाम 07:43 बजे तक (10 नवंबर 2023)

धनतेरस का महत्व (Dhanteras Ka Mahtav)

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, धनतेरस या धन त्रयोदशी के दिन देवी लक्ष्मी, कुबेर और गणेश की पूजा करने से धन, वैभव और सुख में वृद्धि होती है। धनतेरस के दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा की जाती है, उन्हें आयुर्वेद का देवता कहा जाता है। इनकी कृपा से व्यक्ति को उत्तम स्वास्थ्य प्राप्त होता है।

धनतेरस खरीददारी का शुभ मुहूर्त (Dhanteras Khariddari Ka Shubh Muhurat 2023)

धनतेरस के दौरान सोना और चांदी खरीदना शुभ माना जाता है, क्योंकि ऐसा माना जाता है कि यह आपके घर में समृद्धि और सौभाग्य लाता है। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, धनतेरस 2023 के दौरान सोना और चांदी खरीदने का सबसे अनुकूल समय 10 नवंबर 2023 को दोपहर 2:35 बजे से 11 नवंबर 2023 को सुबह 6:40 बजे के बीच है। वहीं अगर आप इस समय से चूक जाते हैं तब भी आप सोना और चांदी 11 नवंबर 2023 को सुबह 06:40 बजे से दोपहर 1:57 बजे के बीच भी खरीद सकते हैं।

धनतेरस पर क्या ख़रीदे और क्या नहीं?

ख़रीदे – मान्यता है कि भगवान धन्वंतरि की धातु पीतल है, इसलिए इस दिन पीतल का बर्तन खरीदना शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन आप पीतल के अलावा सोने, चांदी और तांबे की चीजों के साथ-साथ बर्तन भी खरीद सकते हैं, क्योंकि ये चीजें आपके घर में स्वास्थ्य और समृद्धि लाती हैं। इस दिन झाड़ू खरीदना भी शुभ माना जाता है, क्योंकि झाड़ू को देवी लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है और नई झाड़ू लाने से मां लक्ष्मी का आगमन होता है। इसके अलावा आप पान के पत्ते, धनिया, लक्ष्मी चरण, लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, खील बताशे और नया वाहन या मशीनरी भी खरीद सकते हैं।

न ख़रीदे – धनतेरस का मतलब यह नहीं है कि आप इस दिन हर चीज की खरीदारी कर सकते हैं, बल्कि कई ऐसी चीजें हैं जिन्हें अशुभ माना जाता है। अगर आप उन्हें घर लाते हैं तो देवी लक्ष्मी नाराज हो जाती हैं। धनत्रयोदशी के दिन चीनी मिट्टी के शोपीस और लोहे की वस्तुएं नहीं खरीदनी चाहिए, क्योंकि लोहे को शनिदेव का कारक माना जाता है, जो अशुभ होता है। दिवाली से दो दिन पहले एल्युमीनियम के बर्तन, सामान या नुकीली और धारदार वस्तुएं (चाकू, कैंची, पिन, सुई या कोई नुकीली चीज) खरीदने से बचना चाहिए, वहीं प्लास्टिक के बर्तन और कांच के बर्तन भी नहीं खरीदने चाहिए, क्योंकि कांच का संबंध राहु से होता है इसलिए धनतेरस के दिन कांच खरीदने से बचना चाहिए।

FAQs

दिवाली धनतेरस कब पड़ रहा है?
इस बार दिवाली धनतेरस 10 नवंबर को पड़ रहा है।

धनतेरस का शुभ मुहूर्त क्या है?
धनतेरस का शुभ मुहूर्त शाम 05:47 बजे से शाम 07:43 बजे तक।

क्या धनतेरस पर सोना खरीदना चाहिए?
हाँ, धनतेरस पर सोना खरीदना चाहिए।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको धनतेरस कितनी तारीख को है 2023 (Dhanteras Kitni Tarikh Ko Hai 2023) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख धनतेरस कितनी तारीख की है 2023 (Dhanteras Kitni Tarikh Ki Hai 2023) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर जरूर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page