दीपावली कौन से महीने में है 2024 (दिवाली कौन से महीने में है 2024) – Deepavali Kaun Se Mahine Mein Hai 2024

Diwali Kaun Se Mahine Mein Hai 2024 – दीपावली हिंदू धर्म के प्रमुख त्योहारों में से एक है। दीपावली दीपो का त्यौहार है, दीपावली रौशनी का त्यौहार है, दीपावली बुराई पर अच्छाई का त्यौहार है, दीपावली असत्य पर सत्य का त्यौहार है।

जब भगवान विष्णु के सातवें अवतार प्रभु श्री राम, राक्षस राजा रावण को हराने के बाद अपने राज्य अयोध्या लौटे थे। तब अयोध्या के लोगों ने दीये जलाकर और अपने घरों को रंगोलियों से सजाकर प्रभु राम का भव्य स्वागत किया था। जिस दिन यह घटना घटित हुई वह दिन कार्तिक माह की अमावस्या तिथि थी, और यही कारण है कि इस दिन दिवाली मनाई जाती है।

आपको बता दे की दीपावली या दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है।

लेकिन क्या आप जानते है दीपावली कौन से महीने में है 2024 (दिवाली कौन से महीने में है 2024), अगर नहीं तो आइये जानते है –

दीपावली कौन से महीने में आता है 2024 / दीपावली कौन से महीने में आ रही है 2024?

दीपावली अक्टूम्बर या फिर नवंबर महीने में आती है। इस साल यानी 2024 में दीपावली नवंबर महीने में आ रही है। इस साल 1 नवंबर 2024 को दीपावली मनाई जाएगी।

जैसा की हमने आपको बताया है की दिवाली कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को मनाई जाती है। इसलिए इस दिन अमावस्या तिथि 31 नवंबर को 15:55 बजे से शुरू होगी और 1 नवंबर 2024 को 18:15 बजे समाप्त होगी।

दिवाली के बारे में (About Diwali In Hindi)

हिंदू धर्म में दिवाली के त्योहार का विशेष महत्व है। दिवाली के दिन भगवान श्री गणेश और मां लक्ष्मी की विधि-विधान से पूजा की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार दिवाली का त्योहार हर साल कार्तिक मास की अमावस्या को मनाया जाता है। दिवाली का त्योहार पांच दिनों तक मनाया जाता है। धनतेरस से शुरू होकर दिवाली का त्योहार भाई दूज के दिन समाप्त होता है।

दिवाली की रात मां लक्ष्मी धरती पर आती हैं और अपने भक्तों पर कृपा बरसाती हैं। इस दिन लोग देवी लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां करते हैं। दिवाली के पहले दिन धनतेरस, दूसरे दिन छोटी दिवाली, तीसरे दिन दिवाली, चौथे दिन गोवर्धन पूजा और पांचवे दिन भाई दूज मनाया जाता है।

दीपावली का महत्व (Deepawali Ka Mahatv)

दिवाली का त्यौहार बुराई पर अच्छाई की जीत है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान श्री राम ने लंकापति रावण पर विजय प्राप्त की थी और इसी दिन वे 14 वर्ष का वनवास पूरा कर अयोध्या लौटे थे। दिवाली, रोशनी का त्योहार, भगवान राम की वापसी की खुशी में मनाया गया था। कहा जाता है कि जब भगवान राम, लक्ष्मण और माता सीता अयोध्या आये तो लोगों ने दीपक जलाकर उनका स्वागत किया। दिवाली एकजुटता का त्योहार है, इस दिन सभी एक-दूसरे के घर जाते हैं और मिठाइयां बांटते हैं।

दिवाली लक्ष्मी पूजन की विधि (Diwali Lakxmi Pujan Vidhi)

दिवाली के शुभ समय पर देवी लक्ष्मी की पूजा की जाती है। शास्त्रों के अनुसार, दिए गए समय पर मां लक्ष्मी की पूजा करना शुभ माना जाता है। इस दिन स्नान करने के बाद साफ कपड़े पहनें और पूरी श्रद्धा के साथ पूजा करें। पूजा के बाद मां लक्ष्मी की आरती और मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस दिन दान का भी विशेष महत्व बताया गया है।

FAQs

नवंबर में दीपावली कितने तारीख की है?
नवंबर में दीपावली 1 तारीख की है।

अक्टूम्बर में दीपावली कितने तारीख की है?
इस बार अक्टूम्बर में नहीं बल्कि नवंबर महीने में दीपावली है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको दिवाली कौन से महीने में है 2024 (Diwali Kaun Se Mahine Mein Hai 2024) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख दीपावली कौन से महीने में है 2024 (Deepavali Kaun Se Mahine Mein Hai 2024) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page