https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

[55+] रंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (All Colours Name In Hindi And English) – Name Of Colors In Hindi And English

All Colors Name In Hindi And English: मनुष्य के जीवन में रंगों का बहुत अधिक महत्व है। रंगों की भी अपनी प्रकृति होती है। कुछ रंग ऐसे होते है जो क्रोध दिलाते है जबकि कुछ रंग ऐसे होते जो शांति प्रदान करते है।

हमने अपने दैनिक जीवन में इन रंगो की तरफ ध्यान नहीं दिया है इसलिए हमे रंगों के महत्व के बारे में पता नहीं है। अगर ये रंग न हो तो हमारी जिंदगी बेरंग हो जाएगी।

हमारे देश में रंगो से जुड़ा एक त्योहार भी मनाया जाता है जिसे होली कहा जाता है। होली के दिन रंगो का इस्तेमाल किया जाता है। होली का यह त्यौहार पूरे भारतवर्ष में बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस दिन लोगो के चेहरों पर एक अलग ही खुशी देखने को मिलती है। इस दिन लोग एक-दूसरे के चेहरे पर रंग लगाते हैं और खुशियाँ मनाते है।

- Advertisement -

आज के इस लेख हम आपको इन्ही रंगों के बारे में जानकारी देने वाले है। इस लेख में हम आपको रंगों के नाम हिंदी और अंग्रेजी (All Colours Names In Hindi And English) में बताने वाले है इसलिए इस लेख के अंत तक बने रहे।

तो आइये अब आपका अधिक समय बर्बाद न करते हुए, आज का यह लेख शुरू करते है और जानते है कलर इन हिंदी (Color In Hindi) –

- Advertisement -

[55+] रंगो के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (All Colours Name In Hindi And English) - Colors Name In Hindi And English

सभी रंगो के नाम हिंदी और अंग्रेजी में (All Colours Name In Hindi And English)

  • हरा – Green (ग्रीन)
  • भूरा – Brown (ब्राउन)
  • सफेद – White (वाइट)
  • काला – Black (ब्लैक)
  • पीला – Yellow (ग्रीन)
  • नीला – Blue (ब्लू)
  • नारंगी – Orange (ऑरेंज)
  • गुलाबी – Pink (पिंक)
  • बैंगनी – Purple (पर्पल)
  • जामुनी – Indigo (इंडिगो)
  • फ़िरोज़ा – Turquoise (टूरक्वॉइस)
  • सुनहरा/सुनहरी – Golden (गोल्डन)
  • चांदी जैसा रंग – Silver (सिल्वर)
  • हल्का नीला रंग – Violet (वायले)
  • हल्का नारंगी रंग – Light Salmon (लाइट सालमोन)
  • भूरा लाल रंग – Maroon (मैरून)
  • भूरा पीला रंग – Amber (एम्बर )
  • गहरा नारंगी – Dark Salmon (डार्क सालमोन )
  • गहरा लाल रंग – Ruby (रूबी )
  • गहरा नीला – Dark Blue (डार्क ब्लू)
  • गहरा पीला – Beige (बैगे)
  • गहरा गुलाबी रंग – Magenta (मैजंटा)
  • संतरी लाल – Orange-Red (ऑरेंज-रेड)
  • मिट्टी रंग – Clay (क्ले)
  • हरिनील – Cyan (सियान)
  • जैतून का रंग – Olive (ओलिव)
  • पीतल का रंग – Bronze (ब्रोंज)
  • धुमैला – Grey (ग्रे)
  • धूमिल सफ़ेद – Off White (ऑफ वाइट)
  • धुंदला गुलाबी – Mistry Rose (मिस्ट्री रोज)
  • आसमानी रंग – Azure (अज़ुर)
  • धातुमय रंग – Metallic (मेटालिक)
  • जंग जैसा रंग – Rust (रस्ट)
  • बेर रंग – Plum (पल्म )
  • चूने का रंग – Lime (लाइम)
  • टकसाल रंग – Mint (मिंट)
  • हाथीदांत रंग – Ivory (आइवरी)
  • गेहूँ रंग – Wheat (व्हीट)
  • पानी जैसा रंग – Aqua (एक्वा)
  • पेरू – Peru (पेरू)
  • गेन्सबोरो रंग – Gainsboro (गेन्सबोरो)
  • हल्का हरा सेब जैसा रंग – Chartreuse (षाट्रेज़)
  • पीला हरा – Neon Green (नीयन ग्रीन)
  • बर्फ जैसा रंग – Snow (स्नौ)
  • अंगूर का रंग – Grape (ग्रेप )
  • हरे रंग की छायादार – Teal (टील)
  • रोज मूंगा रंग – Coral (कोरल)
  • सरसों रंग – Mustard (मस्टर्ड )
  • चॉकलेट – Chocolate (चॉकलेट )
  • डिमग्रे – DimGrey (डिमग्रे)
  • सिंदूरी – Vermillion (वर्मिलिओन)
  • केसरिया – Saffron (सैफरन)
  • दुधिया – Opal (ओपल )
  • गेरुआ – Ochre (ओखर)
  • आड़ू जैसा रंग – Peach (पीच)
  • फीका बैगनी लाल – Pale violet red (वर्मिलिओन)

इन्द्रधनुष के रंगों के नाम (Names Of Rainbow Colors In Hindi)

इंद्रधनुष में 7 रंग होते है। जिनके नाम निम्नलिखित है –

  • लाल (Red)
  • नारंगी (Orange)
  • पिला (Yellow)
  • हरा (Green)
  • आसमानी (Sky Blue)
  • नीला या जामुनी (Indigo)
  • बैगनी (Vilote)

रंगों के प्रकार क्या है? (Types Of Colors In Hindi)

रंगों को तीन प्रकारों में विभाजित किया गया है। ये तीन प्रकार निम्नलिखित है –

  • प्राथमिक रंग
  • माध्यमिक (द्वितीयक रंग)
  • तृतीयक रंग (विरोधी)

प्राथमिक रंग – प्राथमिक रंग में तीन रंग शामिल है जिनके नाम है – नीला, लाल और पीला।

माध्यमिक – माध्यमिक रंग में भी तीन रंग शामिल है जिनके नाम है – बैंगनी, नारंगी और हरा।

तृतीयक रंग – तृतीयक रंग में छह रंग शामिल है जिनके नाम है – नीला-बैंगनी, लाल-बैंगनी, पीला-हरा, लाल-नारंगी, पीला-नारंगी और नीला-हरा

कौनसा रंग क्या दर्शाता है?

मूल रूप से इन्द्रधनुष (Rainbow) के सात रंगों को रंगों का जनक माना जाता है। ये सात रंग लाल, नारंगी, पीला, हरा, नील, आसमानी और बैंगनी हैं।

लाल रंग को रक्त का रंग भी कहा जाता है, क्योंकि रक्त का रंग लाल होता है। यह शक्ति का प्रतीक है, जो जीने की इच्छा को बढ़ाता है। यह रंग क्रोध और हिंसा का भी प्रतिनिधित्व करता है।

हरा रंग प्रकृति से जुड़ा है। यह खुशी का प्रतीक है। हमारे जीवन में इसका बहुत महत्व है। यह प्राथमिक रंग है। इस्लाम में इसे पवित्र रंग माना जाता है।

नीला रंग आकाश का रंग है। नीला रंग विशालता का प्रतीक है। भारत का खेल (क्रीड़ा) रंग भी नीला है। यह धर्मनिरपेक्षता का भी प्रतीक है।

पीला रंग खुशी और रंगीन मिजाज का प्रतिनिधित्व करता है। यह आत्मविश्वास को बढ़ाता है। पीला रंग अरुचि से भी संबंधित है। हिन्दू धर्म में इसका विशेष महत्व है। यह रंग भगवान विष्णु और कृष्ण को प्रिय है। बसंत पंचमी इसी रंग से जुड़ा त्योहार है। हल्का पीला रंग ईर्ष्या को दर्शाता है।

सफेद रंग को निर्मलता और पवित्रता का प्रतीक माना जाता है। यह शांति और सुरक्षा की भावना पैदा करता है। और अकेलापन भी दर्शाता है।

काला रंग रहस्य का प्रतीक होता है। यह परिवर्तन से रोकता है। काला रंग नकारात्मकता को भी दर्शाता है।

रंगों का महत्व (Importance Of Colours In Hindi)

रंगों का हमारे जीवन में बहुत महत्व है। कुछ रंग उत्तेजना पैदा करते हैं तो कुछ शांति की अनुभूति कराते हैं। रंगों का धार्मिक एवं ज्योतिषीय महत्व भी माना गया है। चार रंग ऐसे भी हैं जिनका पूजा में विशेष महत्व है। इन रंगों के इस्तेमाल से परेशानियों से राहत मिलती है। तो आइए जानते हैं कौन से हैं वो चार रंग –

पीला रंग

पीले रंग का सनातन धर्म में बहुत महत्व है। पीला रंग बृहस्पति देव का भी प्रिय रंग है। पीला रंग भगवान नारायण और सौंदर्य का भी प्रतीक माना जाता है, इसलिए पूजा में इस रंग का प्रयोग बहुत ही शुभ माना जाता है। गुरु को भाग्य का कारक माना जाता है। इसलिए शुभ कार्यों में पीले रंग का प्रयोग किया जाता है। जिसका गुरु कमजोर हो उसे गुरुवार के दिन पीले वस्त्र और पीली वस्तुओं का सेवन करना चाहिए। इससे गुरु शक्तिशाली होता है और विवाह में आ रही रुकावटें दूर होती हैं। लेकिन शयनकक्ष में पीले रंग का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

लाल रंग

लाल रंग सौभाग्य, समृद्धि और नए जीवन का प्रतीक माना गया है। हर शुभ कार्य में लाल रंग का प्रयोग किया जाता है। नई दुल्हन को लाल साड़ी पहनाई जाती है। मां लक्ष्मी, मां दुर्गा भी लाल वस्त्र धारण करती हैं। इसलिए माता रानी को लाल रंग की चुनर चढ़ाई जाती है। इसके प्रयोग से सौभाग्य में वृद्धि होती है। लेकिन इसे घर में सावधानी से इस्तेमाल करना चाहिए। क्योंकि लाल रंग उत्साह के साथ-साथ उग्रता का भी प्रतिनिधित्व करता है। इसलिए घर की दीवारें, पर्दे, चटाई आदि चटक लाल रंग की नहीं होनी चाहिए।

हरा रंग

हरा रंग भी बहुत शुभ माना जाता है, इसे सौभाग्य का प्रतीक भी माना गया है। श्रृंगार में माता रानी को मेंहदी, हरी चूड़ियां चढ़ाई जाती हैं। पूजा में हरे आम के पत्ते, पान के पत्ते, केले के पत्ते का प्रयोग किया जाता है। मां लक्ष्मी को भी हरा रंग प्रिय है। इसके प्रयोग से कभी भी धन-धान्य की कमी नहीं होती है। हरा रंग बुध ग्रह का प्रतीक भी माना गया है।

सफेद रंग

सफेद रंग माता सरस्वती को अत्यंत प्रिय है। माता सरस्वती हमेशा सफेद कपड़े पहनती हैं। मां सरस्वती के व्रत के दिन सफेद वस्त्र धारण करने से उनकी कृपा प्राप्त होती है। प्राचीन काल में यज्ञ आदि में सफेद रंग का प्रयोग किया जाता था। सफेद रंग पवित्रता और शांति का प्रतीक माना जाता है। सफेद रंग राहु को भी शांत करता है।

रंगों की होली (Holi Of Colours In Hindi)

रंगों के महत्व में होली सबसे पहले आती है। होली को रंगों का त्योहार माना जाता है। होली वसंत ऋतु में मनाया जाने वाला एक महत्वपूर्ण भारतीय त्योहार है। यह त्योहार हिंदू कैलेंडर के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। रंगों का त्योहार कहे जाने वाले इस पर्व को परंपरागत रूप से दो दिनों तक मनाया जाता है। होली के दिन लोग आपसी मतभेद भुलाकर एक दूसरे को रंग लगाते हैं और खुशियाँ मनाते है। होली को रंग दिवस के रूप में मनाते है।

यह भी पढ़े –

FAQs For Name Of Colors In Hindi And English

रंगों का जनक किसे माना जाता है?
इंद्रधनुष के सात (7) रंगों को ही रंगों का जनक माना जाता है। ये सात रंग है – लाल, नारंगी, पीला, हरा, आसमानी, नीला और बैंगनी।

इंद्रधनुष में कितने कलर होते है?
इंद्रधनुष में सात रंग होते है।

7 रंगों के नाम क्या हैं?
7 रंगों के नाम हैं – लाल, नारंगी, पीला, हरा, आसमानी, नीला और बैंगनी।

12 रंगों के नाम क्या हैं?
12 रंगों के नाम हैं – हरा, भूरा, सफेद, काला, पीला, नीला, नारंगी, गुलाबी, बैंगनी, जामुनी, फ़िरोज़ा और सुनहरी।

24 रंगों के नाम क्या हैं?
24 रंगों के नाम हैं – हरा, भूरा, सफेद, काला, पीला, नीला, नारंगी, गुलाबी, बैंगनी, जामुनी, फ़िरोज़ा, सुनहरी, पेरू, मिट्टी रंग, चांदी रंग, केसरिया रंग, दुधिया रंग, गेरुआ रंग, आड़ू रंग, बेर रंग, सरसों रंग, चॉकलेट, टकसाल रंग और चूने का रंग।

प्राथमिक रंगों के नाम क्या हैं?
प्राथमिक तृतीयक रंगों के नाम हैं – नीला, लाल और पीला।

माध्यमिक रंगों के नाम क्या हैं?
माध्यमिक रंगों के नाम हैं – बैंगनी, नारंगी और हरा।

तृतीयक रंगों के नाम क्या हैं?
तृतीयक रंगों के नाम हैं – नीला-बैंगनी, लाल-बैंगनी, पीला-हरा, लाल-नारंगी, पीला-नारंगी और नीला-हरा।

निष्कर्ष

इस लेख कलर्स नेम इन हिंदी (Colours Name In Hindi) में हमने आपको रंगो के नाम हिंदी और अंग्रेजी दोनों में बताये है।

हमे उम्मीद है आपको यह लेख कलर्स नेम इन हिंदी एन्ड इंग्लिश (Colors Name In Hindi And English) अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

इस लेख नेम ऑफ़ कलर इन हिंदी के अंत तक बने रहने के लिए आपका धन्यवाद।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page