https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

[2023] दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है, दुनिया में 10 सबसे गरीब देश कौन से है?

Duniya Ka Sabse Garib Desh Kaun Sa Hai – गरीबी एक वैश्विक समस्या है। ये एक ऐसी चुनौती है जिसका समाधान दुनिया आज तक नहीं ढूंढ पाई है। दुनिया के अमीर देशों के बारे में तो सभी जानते हैं लेकिन ऐसे देशों की संख्या बहुत कम है। हकीकत तो यह है कि ज्यादातर देश गरीबी की समस्या से जूझ रहे हैं।

आज के इस लेख में हम आपको दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है, दुनिया में 10 सबसे गरीब देश कौन से है के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है विश्व का सबसे गरीब देश कौन सा है –

दुनिया का सबसे गरीब देश कौन सा है (दुनिया में 10 सबसे अमीर देश कौन से है) – Sabse Garib Desh List In Hindi

  1. दक्षिण सूडान
  2. बुरूंडी
  3. मध्य अफ़्रीकी गणराज्य
  4. सोमालिया
  5. कांगो
  6. मोज़ाम्बिक
  7. नाइजर
  8. मलावी
  9. चाड
  10. लाइबेरिया

1) दक्षिण सूडान (South Sudan)

दक्षिण सूडान दुनिया का सबसे गरीब देश है। 2011 में अपनी स्थापना के बाद से ही देश गृह युद्ध से जूझ रहा है। तेल भंडार से समृद्ध 11 करोड़ लोगों का यह देश भीषण गरीबी का सामना कर रहा है।

2) बुरूंडी (Burundi)

- Advertisement -

बुरुंडी दुनिया का सबसे दूसरा गरीब और सबसे कम विकसित देश है। यह देश 12 साल से गृह युद्ध की चपेट में है। यह देश बड़े पैमाने पर गरीबी, भ्रष्टाचार, अस्थिरता, सत्तावाद और अशिक्षा का सामना कर रहा है। बुरुंडी के लगभग 13 मिलियन नागरिकों में से लगभग 80% कृषि पर निर्भर हैं।

बुरुंडी एक ज़मीन से घिरा हुआ देश है जो अफ़्रीका के सबसे छोटे देशों में गिना जाता है। इसकी सीमा उत्तर में रवांडा, पूर्व और दक्षिण-पूर्व में तंजानिया और पश्चिम में कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य से लगती है, इसकी दक्षिण-पश्चिमी सीमा पर तांगानिका झील स्थित है।

- Advertisement -

बुरुंडी एक घनी आबादी वाला देश है और कई युवा अवसरों की तलाश में देश छोड़ देते हैं। इस देश में लगभग कोई औद्योगीकरण नहीं हुआ है। देश की 80 प्रतिशत श्रम शक्ति खेती में लगी हुई है।

3) मध्य अफ़्रीकी गणराज्य (Central African Republic)

मध्य अफ़्रीकी गणराज्य दुनिया के सबसे गरीब देशों में तीसरे स्थान पर है। सोना, तेल, यूरेनियम और हीरे से समृद्ध होने के बावजूद यह देश अपने नागरिकों की गरीबी दूर नहीं कर पाया है। बाढ़ और सूखे ने इस देश में हालात खराब कर दिए हैं।

4) सोमालिया (Somalia)

अफ्रीका के हॉर्न में स्थित सोमालिया 17 मिलियन लोगों की आबादी वाला देश है। सोमालिया दुनिया के सबसे गरीब देशों की सूची में चौथे स्थान पर है। विदेशों से अनाज आयात करने के बाद यह देश गंभीर संकट से जूझ रहा है।

5) कांगो (Congo)

1960 में बेल्जियम से स्वतंत्रता प्राप्त करने के बाद से कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य तानाशाही, राजनीतिक अस्थिरता और लगातार हिंसा से पीड़ित है। इस देश की तीन-चौथाई आबादी प्रति दिन दो डॉलर से कम खर्च करती है।

6) मोज़ाम्बिक (Mozambique)

मोज़ाम्बिक दुनिया का छठा सबसे गरीब देश है। यह देश प्राकृतिक संसाधनों से समृद्ध है और रणनीतिक रूप से स्थित है। मोज़ाम्बिक लंबे समय से इस्लामिक आतंकवादी समूहों का गढ़ रहा है। इस देश में लगातार हिंसा और अराजकता के कारण लोगों में भयंकर गरीबी है।

7) नाइजर

नाइजर दुनिया का सातवां सबसे गरीब देश है। इस देश की 80% भूमि सहारा रेगिस्तान से ढकी हुई है। इसकी तेजी से बढ़ती जनसंख्या लघु-स्तरीय कृषि पर निर्भर है। खाद्य असुरक्षा, साथ ही बीमारी और मृत्यु दर भी ऊंची है। इस्लामिक स्टेट और बोको हराम के हमलों के कारण लोगों के विस्थापन की दर भी बहुत अधिक है।

8) मलावी (Malawi)

अफ्रीका के सबसे छोटे देशों में से एक मलावी दुनिया के सबसे गरीब देशों में आठवें स्थान पर है। यह देश मुख्यतः वर्षा आधारित फसलों पर निर्भर है। ऐसे में ग्रामीण इलाकों में खाद्य असुरक्षा बहुत अधिक है। मलावी अफ़्रीका का एक ऐसा देश है जहाँ की 70 प्रतिशत से अधिक आबादी प्रतिदिन 170 रुपये से भी कम पर जीवन यापन करती है। यह देश अपनी कृषि पर भी निर्भर है।

9) चाड (Chad)

चाड दुनिया का नौवां सबसे गरीब देश है। चाड के पास अफ़्रीका का 10वां सबसे बड़ा तेल भंडार है। इसके बावजूद इस देश में बड़े पैमाने पर गरीबी है। चाड के शासक इदरीस डेबी की हत्या के बाद से यहां गृहयुद्ध चल रहा है।

10) लाइबेरिया (Liberia)

यह दुनिया का 10वां सबसे गरीब देश है। यह अफ़्रीका का सबसे पुराना गणतंत्र है। जब पूर्व फुटबॉल स्टार जॉर्ज वे 2018 में राष्ट्रपति बने, तो उम्मीदें बहुत अधिक थीं। लेकिन, उनकी सरकार भी उच्च मुद्रास्फीति, बेरोजगारी और नकारात्मक आर्थिक विकास को नहीं रोक सकी।

FAQs

पूरी दुनिया का सबसे गरीब देश नाम क्या है?
पूरी दुनिया में सबसे गरीब देश दक्षिण सूडान है।

दुनिया के 10 सबसे गरीब देश कौन कौन से हैं?
दुनिया के 10 सबसे गरीब देश – दक्षिण सूडान, बुरूंडी, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, सोमालिया, कांगो, मोज़ाम्बिक, नाइजर, मलावी, चाड और लाइबेरिया है।

5 सबसे गरीब देश कौन से हैं?
5 सबसे गरीब देश – दक्षिण सूडान, बुरूंडी, मध्य अफ़्रीकी गणराज्य, सोमालिया, कांगो है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको दुनिया में सबसे गरीब देश कौन सा है (Duniya Mein Sabse Garib Desh Kaun Sa Hai) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख दुनिया में 10 सबसे अमीर देश कौन से है (Duniya Mein 10 Sabse Garib Desh Kaun Se Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page