https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

एक मच्छर के कितने दांत होते हैं (डेंगू मच्छर के कितने दांत होते हैं) – Ek Machhar Ke Munh Mein Kitne Dant Hote Hain

Ek Machhar Ke Kitne Dant Hote Hain: अगर आपसे कहे कि डेंगू, मलेरिया जैसी घातक जानलेवा बीमारी फैलाने वाले मच्छरों के भी दांत होते हैं तो आपको इस बात पर हंसी आ सकती है, लेकिन यह बात 100 फीसदी सच है। सुनने में थोड़ा अचंभ हो सकता है, लेकिन आपको बता दें कि मच्छरों के मुंह में दांत होते हैं। तो आइये जानते है मच्छर के कितने दांत होते हैं ( Ek Machhar Ke Dant Kitne Hote Hain) –

मच्छर के मुंह में कितने दांत होते हैं इन हिंदी (Machhar Ke Munh Mein Kitne Dant Hote Hain)

आपको बता दें कि मच्छरों के मुंह में एक या दो नहीं बल्कि 47 दांत होते हैं। जिसका उपयोग मच्छर किसी भी जीव का शिकार करने के लिए करते हैं। मच्छर जब भी इंसान को काटते है तो वह दांतों की मदद से इंसान का खून चूस लेते है। मच्छर इस प्रक्रिया को इतनी तेजी से करते है कि इंसान की त्वचा के अंदर एक छेद हो जाता है। हालांकि छेद बहुत छोटा है, यह नग्न आंखों से दिखाई नहीं देता है।

लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कैसे एक मच्छर आपसे नजर बचाने के बाद चंद सेकेंड में ही आपकी त्वचा को भेद देता है? आपको बता दें की, इनके नुकीले 47 दांत मच्छरों की इसमें मदद करते हैं। दरअसल मच्छर अपने 47 दांतों की मदद से अपने शिकार पर हमला करते है।

- Advertisement -

इंसान का खून चूसते वक्त मच्छर इतनी तेजी से अपने दांतों का इस्तेमाल करते है कि इंसान की त्वचा में छेद हो जाता है। मच्छर के मुंह को प्रोबोसिस कहते है, जिसमें जिसमें सैतालिस (47) धारदार स्टालेट्स व 2 ट्यूब्स होती हैं।

किसी भी इंसान का खून चूसते समय मच्छर सबसे पहले अपनी पहली ट्यूब शरीर में इंजेक्ट करते है। यह पहली ट्यूब है जो व्यक्ति के शरीर में एंटी-कॉग्यूलेंट ड्रग छोड़ती है। बता दें, इंसान का खून हवा के संपर्क में आते ही जमने लगता है। लेकिन शरीर में इस ट्यूब के जरिए एंटी-कॉगुलेंट ड्रग के रिलीज होने की वजह से खून का थक्का नहीं जमता।

- Advertisement -

शरीर में एंटी-कॉग्यूलेंट ड्रग जाने के बाद मच्छर अपनी दूसरी ट्यूब व्यक्ति के शरीर में इंजेक्ट कर देते है, जिसकी मदद से वह इंसान का खून चूस लेते है। खास बात यह है कि मच्छर के खून चूसने की प्रक्रिया इतनी फ़ास्ट होती है कि मनुष्य को स्वयं भी पता नहीं चलता कि कोई उसके शरीर से उसका खून चूस रहा है। आपको बता दें कि मच्छर अपने वजन से तीन गुना ज्यादा खून चूस सकते हैं।

डेंगू मच्छर के कितने दांत होते हैं (Dengue Machhar Ke Kitne Dant Hote Hain)

डेंगू मच्छर के भी 47 दांत होते हैं, जो किसी का भी खून चूसने के लिए काफी है।

मच्छर की आयु कितनी होती है (Machhar Ki Aayu Kitni Hoti Hai)

अगर मच्छरों की उम्र की बात करें, की मच्छर की उम्र क्या होती है, तो आम तौर पर एक मच्छर करीब 2 महीने यानी 60 दिन तक जिंदा रह सकता है। कोई भी मच्छर 2 महीने से ज्यादा जीवित नहीं रह सकता है। आमतौर पर मच्छर 60 दिनों के भीतर किसी न किसी कारण से मर जाते है।

मच्छर इंसानों का खून क्यों पीते है (Machhar Insano Ka Khun Kyo Peete Hai)

वैज्ञानिक शोध के अनुसार पहले मच्छर खून नहीं पीते थे। इंसानों या अन्य जानवरों का खून पीने का यह बदलाव उनमें धीरे-धीरे आया। मच्छरों की कई प्रजातियां हैं जो खून नहीं पीती हैं और जीवित रहने के लिए अन्य चीजों का सेवन करती हैं। यह प्रचलित धारणा है कि यह बदलाव हजारों साल पहले मच्छरों के अंदर खून पीने के कारण आया है। जहां गर्मी अधिक होती है या सूखा स्थान रहता है, यानी जहां पानी की कमी होती है, वहां मच्छर खून नहीं पीते हैं। क्योंकि मच्छरों को पनपने के लिए नमी की जरूरत होती है। जहां पानी जमा हो जाता है, वहां मच्छरों को पनपने में दिक्कत नहीं होती। लेकिन जब उन्हें पानी की कमी महसूस होने लगती है तो वे इंसानों या अन्य जीवों का खून चूसने लगते हैं।

मच्छर के काटने से कौन-कौन से रोग होते हैं, मच्छर के काटने से कौन-कौन सी बीमारियां होती हैं?

आपको बता दें कि मच्छर के काटने से दर्जनों बीमारियां हो सकती हैं। अगर आपको मच्छर ने काट लिया है तो आपको डेंगू, चिकनगुनिया, मलेरिया और ग्रेट आर्थराइटिस जैसी गंभीर बीमारियां हो सकती हैं। कई बार ये तरह-तरह की बीमारियां जानलेवा भी साबित होती हैं। यदि किसी भी व्यक्ति को मादा एनोफिलीज मच्छर काट ले तो उसे मलेरिया जैसी गंभीर बीमारी हो जाती है। इस रोग से पीड़ित व्यक्ति को बुखार, थकान और बेचैनी जैसी कई समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा डेंगू की बीमारी भी मच्छर के कारण फैलती है। डेंगू रोग एक जानलेवा बीमारी है।

मच्छरों और उनसे फैलने वाली बीमारियों से बचने के लिए हमें घरों को साफ-सुथरा रखना चाहिए। ताकि मच्छर पैदा न हो सकें। मच्छर मुख्य रूप से उसी क्षेत्र में पैदा होते हैं जहां या तो गंदगी होती है या जहां पानी की मात्रा अधिक होती है या कई दिनों से पानी जमा रहता है। ऐसे में हमें साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना चाहिए।

मच्छरों की कितनी आंखें होती हैं?

मच्छरों की दो आंखें हैं। इससे उन्हें गहराई का अहसास होता है। यह विशेषता आर्थ्रोपोड्स में पाई जाती है।

क्या रंग मच्छरों को दूर भगाते हैं?

वाशिंगटन विश्वविद्यालय के शोधकर्ताओं के अनुसार, मच्छरों को भगाने के लिए सबसे अच्छे रंग सफेद, हरा, नीला और बैंगनी हैं। ऐसा इसलिए नहीं है कि मच्छर इन रंगों को पसंद नहीं करते हैं, बल्कि इसलिए कि वे गर्मी और प्रकाश को प्रतिबिंबित करते हैं, जो वास्तव में मच्छरों को पसंद नहीं है, इसलिए वे शाम को बाहर निकलते हैं।

मच्छरों को अंधेरा या रोशनी पसंद है?

मच्छर काले रंग के साथ-साथ गहरे और चमकीले रंगों की ओर आकर्षित होते हैं। चूंकि काला सबसे गहरा “रंग” है, इसलिए यह छाया उड़ने वाले कीड़ों को आकर्षित करेगी। हालांकि, अन्य गहरे व चमकीले रंग भी आकर्षित करेंगे।

निष्कर्ष

आज के इस लेख में हमने आपको एक मच्छर के कितने दांत होते हैं, के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख मच्छर के कितने दांत होते हैं (Ek Machhar Ke Kitne Dant Hote Hain) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page