ऐसा कौन सा देश है जहां पर दिन नहीं होता, और ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती

ऐसा कौन सा देश है जहां पर दिन नहीं होता – हमारी दिनचर्या 24 घंटे के आसपास घूमती है, जिसमें लगभग 12 घंटे सूर्य की रोशनी और शेष घंटे रात में बीतती हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं ऐसा कौन सा देश है जहां पर दिन नहीं होता, और ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती?

आज के इस लेख में हम आपको दुनिया में ऐसा कौन सा देश है जहां दिन या रात नहीं होती के बारे में जानकारी देने वाले है। अगर आप यह जानकारी प्राप्त करना चाहते है तो आज के इस लेख को अंत तक अवश्य पढ़े। तो आइये जानते है –

ऐसा कौन सा देश है जहां पर दिन नहीं होता, ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती

दुनिया में ऐसा कोई देश नहीं है, जंहा कभी दिन या रात नहीं होती है। लेकिन दुनिया में ऐसे कई देश हैं जहां काफी दिनों तक तक सूरज नहीं डूबता, और काफी दिनों तक सूरज नहीं उगता। कुछ देश ऐसे है, जंहा कुछ दिनों, सप्ताह या महीनों के लिए दिन या रात नहीं होती है। तो आइये जानते है इनके बारे में –

1) अंटार्कटिका

पृथ्वी के अधिकांश भागों में लोगों का जीवन दिन-रात तथा चार ऋतुओं के अनुसार चलता है। जबकि अंटार्कटिका में केवल सर्दी और गर्मी होती है। अंटार्कटिका में अन्य स्थानों की तरह चार मौसम नहीं होते हैं। यहाँ केवल गर्मी और सर्दी होती है। इनमें सर्दी के छह महीनों में कभी कोई दिन नहीं होता। वहीं, गर्मी के छह महीनों में यहां कभी रात नहीं होती।

ये दोनों स्थितियाँ लोगों के लिए जीवनयापन की परिस्थितियों को कठिन बना देती हैं। दोनों ही समय स्थानीय लोगों को दैनिक जीवन में भारी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।

दिन के 24 घंटों के दौरान दिन या रात में किसी भी तरह का कोई बदलाव नहीं होता है। यह हिस्सा पूरे 6 महीने अंधेरे में डूबा रहता है। वैज्ञानिकों के अनुसार पृथ्वी के इस हिस्से में 6 महीने दिन और 6 महीने रात होने का कारण यह है कि पृथ्वी अपनी धुरी पर टेढ़ी घूमती है। वहीं, पृथ्वी के अन्य हिस्सों में ऐसा नहीं होता है और दिन के बाद रात और फिर दिन होता है।

2) नॉर्वे

नॉर्वे में सूरज आधी रात के बाद डूबता है और ठीक 40 मिनट बाद उग आता है। नॉर्वे पृथ्वी पर एकमात्र ऐसी जगह है जहां सूरज 12.43 बजे डूबता है और 40 मिनट बाद लगभग 1.30 बजे फिर से उग आता है। नॉर्वे में यह क्रम हर साल 76 दिनों तक चलता है। नॉर्वे में मई से जुलाई तक कोई रात नहीं होती। इसीलिए नॉर्वे को ‘आधी रात के सूरज की भूमि’ (लैंड ऑफ द मिड नाइट सन) भी कहा जाता है।

3) आइसलैंड

ग्रेट ब्रिटेन के बाद आइसलैंड यूरोप का सबसे बड़ा द्वीप है। यहां जून में सूरज कभी अस्त नहीं होता, 24 घंटे का दिन रहता है।

4) कनाडा

यह दुनिया का दूसरा सबसे बड़ा देश है। कनाडा का नुनावुत शहर बेहद खूबसूरत है, यहां 2 महीने तक सूरज नहीं डूबता। ऐसा कहा जाता है कि उत्तर-पश्चिमी इलाकों जैसी जगहों पर गर्मियों के दौरान लगभग 50 दिनों तक सूरज चमकता रहता है।

5) स्वीडन

स्वीडन भी बेहद खूबसूरत देश है। ऐसा कहा जाता है कि मई की शुरुआत से अगस्त के अंत तक, सूरज लगभग 24:00 बजे अस्त होता है और सुबह 4:30 बजे फिर से उग आता है। यह एक ऐसा देश है जहां 6 महीने तक सुबह होती है।

6) अलास्का

अलास्का भी उन देशों में से एक है जहां मई के अंत से जुलाई के अंत तक सूरज डूबता नहीं है। इसके बाद सर्दियों में यानी नवंबर की शुरुआत में यहां 1 महीने तक रात होती है, इस समय को पोलर नाइट्स कहा जाता है।

7) फिनलैंड

फिनलैंड की बात करें तो इसे झीलों और द्वीपों की भूमि कहा जाता है। इस क्षेत्र के अधिकांश हिस्सों में गर्मियों के दौरान केवल 73 दिनों के लिए सूर्य सीधे दिखाई देता है। इस दौरान लगभग 73 दिनों तक सूर्य चमकता रहता है, जबकि सर्दी के मौसम में सूर्य बिल्कुल भी दिखाई नहीं देता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको ऐसा कौन सा देश है जहां पर दिन नहीं होता (Esa Kaun Sa Desh Hai Janha Par Din Nahi Hota) के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख ऐसा कौन सा देश है जहां रात नहीं होती (Esa Kaun Sa Desh Hai Janha Par Raat Nahi Hota) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page