अगर पैसों की तंगी से हैं परेशान तो गुरुवार के दिन करें ये उपाय, खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Guruwar ke Upay: गुरुवार को बृहस्पतिवार भी कहा जाता है और यह दिन भगवान बृहस्पति को समर्पित है। इस दिन विधि-विधान से भगवान बृहस्पति की पूजा की जाती है। बृहस्पति को सबसे बड़ा ग्रह माना जाता है, साथ ही इन्हे देवताओं का गुरु भी कहा जाता है। गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की भी पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करने और व्रत रखने से भगवान विष्णु शीघ्र प्रसन्न होते हैं। साथ ही बृहस्पति देव की कृपा से जातक के सभी कार्य आसान हो जाते हैं। गुरुवार के दिन बृहस्पति की पूजा करने से विवाह के रास्ते में आ रही बाधाएं दूर होती हैं। साथ ही गुरुदेव की कृपा से उच्च शिक्षा और अपार धन प्राप्ति के योग भी बनने लगते हैं। यदि आप भी सुखी गृहस्थ जीवन, नौकरी, धन और उच्च शिक्षा चाहते हैं तो आपको बृहस्पति भगवान की पूजा अवश्य करनी चाहिए। साथ ही कुछ उपाय करने चाहिए। आइए जानते हैं गुरुवार को किए जाने वाले कुछ आसान उपाय…

Guruwar ke Upay –

गुरुवार के दिन करें ये काम

इस दिन पीले रंग की चीजों का अधिक से अधिक प्रयोग करना चाहिए। प्रातः काल स्नान करने के बाद पीले रंग के वस्त्र पहने। इसके अतिरिक्त अगर आप व्रत रखते हैं तो पीले फल खाएं।

गुरुवार के दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान करना बहुत शुभ माना जाता है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन स्नान करने के बाद ‘ॐ बृ बृहस्पते नमः’ का जाप करने से धन में उन्नति होती है।

बृहस्पतिवार के दिन नारायण और लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी धन व वैभव के प्रतीक हैं। इस दिन गुरुवार की व्रत कथा भी पढ़ें। इससे आपका दांपत्य जीवन सुखमय बनता है साथ ही घर में सुख-समृद्धि बनी रहती है।

गुरुवार के दिन गाय को आटे में चने की दाल, गुड़ और हल्दी डालकर खिलाएं। इसके अलावा नहाने के दौरान पानी में एक चुटकी हल्दी मिलाएं। साथ ही इस दिन गरीबों को क्षमता के अनुसार चने की दाल, केला, पीले वस्त्र आदि का दान करें।

गुरुवार के दिन न तो कर्ज लेना चाहिए और न ही कर्ज देना चाहिए। कहा जाता है कि ऐसा करने से जातक की कुंडली में बृहस्पति की स्थिति खराब हो सकती है। जिससे व्यक्ति को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

बृहस्पति ग्रह को मजबूत करने के लिए प्रत्येक गुरुवार की पूजा के बाद हल्दी का एक छोटा सा टीका अपनी कलाई या गर्दन पर लगाएं। ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह बली होगा। साथ ही व्यक्ति को हर कार्य क्षेत्र में धन और लाभ की प्राप्ति होती है।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page