https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

Fathers Day In India 2024: जानिए पिता को समर्पित इस खास दिन का इतिहास और महत्व और कैसे मनाएं

Fathers Day In India 2024: भारत समेत कई देशों में फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। इस दिन को मनाने की शुरुआत अमेरिका से हुई थी। 2024 में फादर्स डे 16 जून को मनाया जाएगा। यह दुनिया के कई देशों में अलग-अलग तारीखों और दिनों मनाया जाता है।

जिस तरह मदर्स डे मां के प्रति सम्मान और स्नेह दिखाने के लिए मनाया जाता है, उसी तरह पिता के प्रति प्यार और सम्मान दिखाने के लिए फादर्स डे मनाया जाता है। कई लोग इस दिन अपने पिता के साथ केक काटते हैं तो कई लोग अपने पिता को खास गिफ्ट देकर इस दिन को यादगार बनाते हैं।

परिवार को स्वस्थ और खुश रखने के लिए पिता की कुर्बानियों का कोई विकल्प नहीं है। आप उनके लिए एक दिन को खास कर फादर्स डे मना सकते हैं। पिता के प्रति आभार प्रकट करने के लिए प्रत्येक वर्ष एक विशेष अवसर होता है।

- Advertisement -

वैसे तो आभार का का कोई निश्चित समय, समय और काल नहीं है। बच्चों के जीवन में माता-पिता की भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता है। पिता किसी भी परिवार का अहम हिस्सा होता है। बच्चों के प्रति उनके प्यार और समर्पण की कोई सीमा नहीं है। बच्चों के लिए एक पिता अपनी सारी इच्छाएं कुर्बान कर देता है। वह परिवार के जीवन में खुशियां लाने के लिए कड़ी मेहनत करता है। इसलिए जरूरी है कि उनके निस्वार्थ प्रेम और अथक प्रयासों का सम्मान किया जाए।

फादर्स डे मनाने की तारीख साल दर साल बदलती रहती है। ज्यादातर देशों में फादर्स डे जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है। भारत में इस साल फादर्स डे 16 जून यानी रविवार को मनाया जाएगा।

फादर्स डे क्या है (Fathers Day Kya Hai)

- Advertisement -

फादर्स डे अपने पिता को स्पेशल फील कराने का दिन है। इस दिन बच्चे विभिन्न माध्यमों से अपने पिता के प्रति सम्मान प्रकट करते हैं। फादर्स डे एक अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मनाया जाने वाला दिन है, इसलिए इस दिन को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। फादर्स डे हर साल जून के तीसरे रविवार को मनाया जाता है।

फादर्स डे कब मनाया जाता है (Fathers Day Kab Manaya Jata Hai)

वर्तमान में यह दिन जून के तीसरे रविवार को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस साल पिता को समर्पित यह खास दिन फादर्स डे 16 जून 2024 को मनाया जाएगा।

फादर्स डे क्यों मानते हैं (Fathers Day Kyu Manate Hai)

पिता हर दिन अपने परिवार के लिए काम करता है और जो भी पूंजी उन्हें मिलती है। वह परिवार की खुशी के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं। सरल शब्दों में कहें तो पिता हमारे परिवार का एक महत्वपूर्ण आधार हैं। जो किसी भी तरह की समस्याओं से लड़ने के लिए तैयार रहते हैं। पिता के बारे में जितना कहा जाए कम है। पिता परिवार के महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक है। वह अपनी खुशी का त्याग कर अपने बच्चों और परिवार की खुशी का ख्याल रखता है। वह अपने बच्चों से भी प्यार करते है और उन्हें डांटता है अगर वे गलत काम करते हैं। पिता अपने बच्चों के बेहतर भविष्य और खुशी के लिए कड़ी मेहनत करने से कभी नहीं हिचकिचाते। इसलिए हर साल पिता के सम्मान में फादर्स डे मनाया जाता है।

यह दिन इसलिए भी मनाया जाता है क्योंकि जिन लोगों के पिता नहीं होते, उन्हें पिता की अहमियत और कमी का अहसास न हो। जिन लोगों के पिता का देहांत हो जाता है वे भी इस दिन को खूब मनाते हैं।

फादर्स डे मनाने की शुरुआत कैसे हुई (Fathers Day Ki Shuruvat Kaise Hui)

फादर्स डे को मनाने की शुरुआत के पीछे अलग-अलग मत हैं। एक मत ये भी है कि कि सोनोरा स्मार्ट डोड नाम की महिला ने इस खास दिन को सेलिब्रेट करना शुरू किया था। उनका पालन-पोषण उनके पिता ने पांच अन्य बच्चों के साथ सिंगलपैरेंट के रूप में किया था। उनकी मंशा पुरुषों के लिए मातृ दिवस के आधिकारिक समकक्ष की थी। 20 जून 1910 को वाशिंगटन ने इस दिन को फादर्स डे घोषित किया, लेकिन 1 मई 1972 को राष्ट्रपति रिचर्ड निक्सन ने फादर्स डे को राष्ट्रीय अवकाश घोषित किया। पहला आधिकारिक फादर्स डे कार्यक्रम 18 जून 1972 को मनाया गया था।

फादर्स डे का इतिहास (Fathers Day Ka Itihas)

फादर्स डे की शुरुआत सबसे पहले अमेरिका में हुई थी। 19 जून 1909 को पहली बार फादर्स डे मनाया गया था। माना जाता है कि सोनोरा डॉड ने इस दिन की शुरुआत वाशिंगटन के स्पोकेन शहर में अपने पिता की याद में की थी। इसके बाद साल 1916 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इस दिन को मनाने के प्रस्ताव को मंजूरी दी थी। 1924 में, राष्ट्रपति केल्विन कूलिज ने फादर्स डे को एक राष्ट्रीय कार्यक्रम घोषित किया। हालाँकि, जून के तीसरे रविवार को इसे मनाने का निर्णय राष्ट्रपति लिंडन जॉनसन ने 1966 में लिया था। 1972 में पहली बार इस दिन को नियमित अवकाश के रूप में घोषित किया गया था।

फादर्स डे कहाँ – कहाँ मनाया जाता है?

सभी देश एक ही तारीख को फादर्स डे नहीं मनाते हैं। भारत, अमेरिका और कुछ अन्य देशों में, फादर्स डे जून के तीसरे रविवारको मनाया जाता है। पुर्तगाल, स्पेन, क्रोएशिया और इटली समेत अन्य देशों ने 19 मार्च का दिन पिता को समर्पित किया है। जबकि ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, फिजी और पापुआ न्यू गिनी में सितंबर के महीने में फादर्स डे मनाया जाता है।

फादर्स डे का महत्व (Fathers Day Ka Mahatav)

समय बीतने के साथ आजकल लोग इतने व्यस्त हो गए हैं कि अपने सपनों के पीछे अपने घर को समय नहीं दे पा रहे हैं। हालाँकि वे अपने माता-पिता से बेहद प्यार करते हैं, पर उन्हें अपना प्यार दिखाने का वक्त नहीं मिल पाता है। तो यह एक दिन बहुत महत्वपूर्ण हो जाता है। इस दिन सभी बच्चे या तो अपने पिता के प्रति आभार व्यक्त करने के लिए औपचारिक अवकाश लेते हैं या फिर सरकार द्वारा ही अवकाश घोषित कर दिया जाता है। इस दिन बच्चे पूरा दिन अपने पिता के साथ बिताते हैं, जिससे उनके बीच दूरियां कम हो जाती हैं। इस दिन बच्चे भले ही विदेश में हों, लेकिन वे इस दिन के बहाने अपने घर लौट आते हैं। जिस तरह मदर्स डे मां के लिए मनाया जाता है और जीवन में इसका बहुत महत्व है। उसी तरह लोगों में भी इस दिन का महत्व बहुत अधिक है, इसलिए लोग इसे फादर्स डे के रूप में मनाते हैं।

पिता की अहमियत

हमारे जीवन में पिता का महत्व बहुत ही खास होता है। माँ हमेशा अपने प्यार को दर्शा देती है। लेकिन ऊपर से सख्त होने वाले पिता बहुत कम मौकों पर अपने प्यार का इजहार करते हैं। हम सभी के लिए पिता एक नारियल के समान होते हैं, जो बाहर से सख्त और अंदर से बहुत कोमल होते हैं। हमारे भविष्य को उज्ज्वल बनाने के लिए पिता भी अपने सपनों और ख्वाहिशों को भूल जाते हैं। पिता के त्याग और बलिदान को देखते हुए पूरी दुनिया में फादर्स डे मनाया जाता है।

फादर्स डे कैसे मनाएं (Fathers Day Kaise Manaye)

मां के बाद अगर कोई हमारे दिल के बेहद करीब है तो वह हमारे पिता हैं। पिता का प्यार माँ जैसा नहीं दिखता है, लेकिन पिता ही हमें अंदर से मजबूत बनाता है। पिता हमें दुनिया में अच्छे और बुरे की परख करना सिखाता है। कहा जाता है कि बेटियां अपने पिता के बेहद करीब होती हैं। बेटी हमेशा अपने पिता जैसा जीवनसाथी चाहती है। एक पिता के लिए उसकी बेटी हमेशा एक राजकुमारी होती है। बेटे भी अपने पिता को देखते हुए बड़े होते हैं, वही आदतें अपनाते हैं जो उनकी है। पिता अपनी खुशी छोड़कर अपने बच्चों के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। उनमें त्याग, सद्भावना की भावना होती है। जिस तरह हम मां के सम्मान के लिए मदर्स डे मनाते हैं, उसी तरह पिता के प्यार को सम्मान देने के लिए फादर्स डे  मनाया जाता है।

फादर्स डे मनाने के लिए आजकल लोग तरह-तरह के तरीके अपनाते हैं। फादर्स डे का दिन एक पिता के लिए जितना महत्वपूर्ण होता है, उतना ही अपने बच्चों के लिए भी। फादर्स डे पर अपना सम्मान दिखाने के लिए आप निम्न तरीके अपना सकते हैं।

आप इस दिन अपने पिता को एक सुंदर – सा फादर्स डे कार्ड देकर उनका मान बढ़ा सकते हैं। मार्किट में कई कार्ड की शॉप हैं, जहां से आपको फादर्स डे थीम पर अलग-अलग तरह के कार्ड मिल जाते हैं।

कई बार ऐसी स्थिति हो जाती है कि बच्चे पिता को वह सब बातें नहीं बता पाते जो वे अपने पिता के बारे में सोचते हैं। इसलिए इन कार्डों में आप अपने पिता के लिए अपने मन की बात भी लिख सकते हैं।

आप खुद भी तरह-तरह की शायरी और कविताएं लिखकर अपने पिता के प्रति अपने प्यार का इजहार कर सकते हैं। यह एक अनूठी प्रक्रिया होगी, जिसके तहत आपके सभी भाव सुंदर रूप में सामने आएंगे।

आप अपने जमा या अर्जित धन से अपने पिता को कोई उपहार दे सकते हैं। आपको पता होना चाहिए कि आपके पिता की पसंदीदा चीज या मिठाई आदि क्या है। आप इसे अपने पिता के लिए अपने पैसे से खरीद सकते हैं।

आप चाहें तो अपने पापा के लिए एक छोटी सी सरप्राइज पार्टी भी रख सकते हैं। इससे आपके पिता को भी यह पता चल जाएगा कि आप जिम्मेदार हैं।

आप अपने पिता को फादर्स डे  के दिन उनकी पसंदीदा जगह या फिर किसी ऐसी जगह घूमने के लिए ले जा सकते हैं जहां आपके पिता जाना चाहते हैं पर अभी तक नहीं जा पाए हैं। यह आपके और आपके पिता के लिए इस दिन को यादगार बना देगा।

भारत में फादर्स डे (Fathers Day In India In Hindi)

भारत में फादर्स डे पर कोई सार्वजनिक अवकाश नहीं होता है, लेकिन कुछ वर्षों से यह सोशल मीडिया के माध्यम से काफी लोकप्रिय हो गया है। इस दिन सभी अपने पापा के साथ फोटो शेयर कर उन्हें मैसेज के जरिए बधाई देते हैं। कुछ स्कूलों में फादर्स डे पर विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते हैं।

हर बच्चे के जीवन में उसके पिता का एक विशेष स्थान होता है। पिता वो पहले आदमी होते हैं जिन्हें बच्चे देखते हैं। हाथ पकड़कर चलना सीखते हैं। उनके साथ पहली बार स्कूल जाते है। जिनके पिता नहीं होते वे उनकी कमी को बखूबी समझ सकते हैं।

पिता को दे सकते हैं ये खास उपहार

एक जोड़ी अच्छे कपड़े – आप सोच रहे होंगे कि कपड़े भी भला क्या देने? वे हमेशा उनके पास होते ही है। लेकिन यहां यह जानना जरूरी है कि इसके पीछे दो खास कारण हैं। पहले तो कई पिताओं की आदत होती है कि वे घर में सबके लिए नए कपड़े बनाते हैं। लेकिन यह कहकर अपने लिए नए कपड़े नहीं लेते कि अभी मेरे पास पहले वाले हैं। वहीं दूसरी वजह यह है कि बच्चे द्वारा दिए गए कपड़े पिता के लिए बेहद खास होते हैं। तो इस फादर्स डे पर आप अपने पापा को उनकी पसंद की कोई भी ड्रेस गिफ्ट कर सकते हैं।

घड़ी – अक्सर देखा जाता है कि पापा को घड़ी पहनने का बहुत शौक होता है। वैसे तो आजकल कई तरह की स्मार्ट घड़ियां हैं, लेकिन पापा लोग लंबे समय से घड़ियां पहनते आए हैं। इस तरह घड़ी से उनके लगाव को समझा जा सकता है। तो इस फादर्स डे पर आप अपने पापा को नई कलाई घड़ी गिफ्ट कर सकते हैं।

वॉलेट – वॉलेट भी एक अच्छा उपहार हो सकता है। अगर आपके पापा को पर्स रखने का शौक है तो आप उन्हें एक अच्छा लेदर वॉलेट गिफ्ट कर सकते हैं और यकीन मानिए वो इसे पाकर बहुत खुश होंगे। एक काम आप यह भी कर सकते हैं कि इस वॉलेट में अपने माता-पिता की तस्वीर लगाएं। यह देखकर आपके पिता को न केवल आपसे प्यार हो जाएगा, बल्कि उन्हें आप पर गर्व भी होगा।

कॉफी मग – हमारे जीवन में मग ने बहुत ही कम समय में उपहार के रूप में अपनी जगह बना ली है। ऐसे में आप इस फादर्स डे पर अपने पापा को कॉफी मग गिफ्ट कर सकते हैं। आप इस मग पर उनकी तस्वीर लगा सकते हैं। जो उनकी पसंदीदा तस्वीर हो या आप माता-पिता की तस्वीर भी लगवा सकते हैं। आप एक प्यारा संदेश भी लिखवा सकते हैं।

गिफ्ट कार्ड – वैसे अगर आप बाजार में या ऑनलाइन पापा के लिए गिफ्ट खरीदने के लिए बाहर जाते हैं तो आपको कई तरह के गिफ्ट मिल जाएंगे। लेकिन पापा को कार्ड देने का अपना ही मजा है। आप चाहें तो घर पर ही कार्ड बना सकते हैं। इस कार्ड पर पिता के बारे में कुछ अच्छी बातें, कुछ खास बातें और कुछ प्यारी बातें लिखी जा सकती हैं। आप इस पर पापा की कुछ क्यूट तस्वीरें भी लगा सकते हैं।

निष्कर्ष

एक आदर्श व्यक्ति ही जीवन में पिता की भूमिका को समझ सकता है। पिता बनना आसान है लेकिन पिता का कर्तव्य निभाना हर किसी के बस की बात नहीं होती। इस फादर्स डे (Fathers Day) पर आइए हम अपने पिता के लिए कुछ ऐसा करें जो उन्हें जीवन भर याद रहेगा।

हमेशा सम्मान करना चाहिए। पिता दयालु और आदर्शवादी होते हैं। इसी भावना को बरकरार रखने के लिए फादर्स डे मनाया जाता है। पूरी दुनिया में फादर्स डे (Fathers Day) बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

पिता अपना पूरा जीवन बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने में लगा देते हैं। ऐसे में आज के आधुनिक युग में अगर आप अपने पिता से दूर हैं तो इस दिन उन्हें व्हाट्सएप मैसेज या किसी अन्य ऑनलाइन माध्यम से धन्यवाद दे सकते हैं।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page