https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

घर के मंदिर में नारियल रखने से क्या होता है, पूजा के बाद नारियल का क्या करें

घर के मंदिर में नारियल रखने से क्या होता है – हिंदू धर्म में नारियल को विशेष महत्व दिया गया है। नारियल के महत्व का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि हिंदू धर्म में किसी भी शुभ कार्य को शुरू करने से पहले नारियल फोड़ा जाता है। हिंदू धर्मग्रंथों में माना जाता है कि नारियल में त्रिदेव यानी भगवान ब्रह्मा, भगवान विष्णु और भगवान महेश का वास होता है।

नारियल का प्रयोग विशेष रूप से हवन और पूजा अनुष्ठान में किया जाता है। ऐसा माना जाता है कि घर में नारियल रखने से व्यक्ति को कई लाभ मिलते हैं। तो आइए जानते हैं कि घर के मंदिर में नारियल रखने से क्या होता है –

घर के मंदिर में नारियल रखने से क्या होता है (Ghar Ke Mandir Me Nariyal Rakhne Se Kya Hota Hai)

जिस घर में पूजा के स्थान पर या घर के मंदिर में नारियल, लघु नारियल या श्रीफल रखा जाता है, उस घर में धन की देवी माँ लक्ष्मी का वास होता है। इससे घर में बरकत और खुशियां आती हैं।

- Advertisement -

घर में पूजा वाला नारियल रखने से जातक की आर्थिक परेशानियां दूर हो सकती हैं। इसके साथ ही परिवार में सुख-समृद्धि बनी रहती है। यह भी माना जाता है कि नारियल का पेड़ घर के आंगन में लगाने से आर्थिक स्थिति मजबूत रहती है।

पूजा के बाद नारियल का क्या करें (Puja Ke Baad Nariyal Ka Kya Karen)

पूजा में इस्तेमाल किये जाने वाले नारियल का विशेष महत्व होता है। पूजा समाप्त होने के बाद इसे कलश से निकालकर लाल कपड़े में लपेटकर पूजा स्थल के पास रख देना चाहिए।

- Advertisement -

पूजा करने के बाद नारियल को कलश से निकालकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा करने से मां गंगा भी प्रसन्न होती हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है।

पूजा ख़त्म होने के बाद प्रसाद बांटा जाता है, वहीं, कलश में रखे नारियल को भी प्रसाद में शामिल किया जा सकता है।

ऐसा भी कहा जाता है की पूजा में इस्तेमाल किए गए नारियल को तोड़कर नहीं खाना चाहिए। ऐसे नारियल को किसी जल में प्रवाहित कर दें या किसी को दे दें। पूजा में इस्तेमाल किया गया नारियल कभी भी खुद को नहीं खाना चाहिए। नवरात्रि में प्रयोग होने वाले नारियल को तोड़कर कन्याओं में बांट दें।

कई बार पूजा के बाद भी सामग्री बच जाती है। इन सामग्रियों को बहते पानी में प्रवाहित करना सर्वोत्तम होता है। ऐसा करने से पूजा का पूरा फल मिलता है।

अगर आप अपना कारोबार बढ़ाना चाहते हैं तो पूजा में इस्तेमाल किए गए नारियल को लाल कपड़े में लपेटकर अपने ऑफिस या दुकान में रखें। इससे धन लाभ के योग बनने लगते हैं।

आशीर्वाद में मिले नारियल का क्या करें

आशीर्वाद में मिले नारियल में आचार्य और देवी-देवताओं के मंत्रों से यजमान को आशीर्वाद दिया जाता है। यह नारियल बहुत महत्वपूर्ण है, इसे आप लाल या पीले रंग के कपड़े में बांधकर अपनी तिजोरी या लॉकर में सुरक्षित रख सकते हैं।

अगर आप आशीर्वाद स्वरूप मिले नारियल को तिजोरी में नहीं रख रहे हैं तो इसे लाल कपड़े में बांधकर घर के मुख्य दरवाजे पर लटका दें। इससे आपके घर पर देवी-देवताओं की कृपा बनी रहेगी।

आशीर्वाद में मिले नारियल को कहीं भी रखने या टांगने के अलावा आप उस नारियल को भगवान को समर्पित कर सकते हैं और प्रसाद के रूप में बांट सकते हैं। इससे नारियल का अपमान भी नहीं होगा और प्रसाद भी सभी को वितरित हो जाएगा।

आपको बता दें कि लोग जाने-अनजाने में किसी को भी नारियल दे देते हैं। आशीर्वाद में मिला नारियल आपको आशीर्वाद के रूप में दिया जाता है, ऐसे में आप अपना आशीर्वाद किसी और को देकर नारियल और आशीर्वाद देने वाले का अपमान कर सकते हैं, इसलिए किसी को भी गलती से भी आशीर्वाद में मिला नारियल न दें।

पूजा-पाठ की व्यस्तता में अक्सर लोग आशीर्वाद में मिले नारियल को कहीं भी रखकर भूल जाते हैं। आशीर्वाद लेने के बाद नारियल को कहीं भी रखना और भूल जाना अपमान है इसलिए इसे संभालकर रखें।

नारियल के उपाय

गुरुवार के दिन एक नारियल लें और उसे पीले कपड़े में रखकर पवित्र धागे में लपेट लें। इसके बाद इस नारियल को पीली मिठाई के साथ किसी विष्णु मंदिर में चढ़ा दें। इस उपाय को करने से व्यक्ति को व्यापार में लाभ होने के योग बनते हैं।

अगर आपके घर में किसी बच्चे को बुरी नजर लग गई है तो एक नारियल को सिर से पैर तक 11 बार घुमाएं या उतारे। इसके बाद इस नारियल को किसी सुनसान स्थान पर या बहते जल में विसर्जित कर दें। ऐसा करने से बुरी नजर का प्रभाव खत्म हो जाता है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको घर के मंदिर में नारियल रखने से क्या होता है, पूजा के बाद नारियल का क्या करें के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख घर के मंदिर में नारियल रखने से क्या होता है (Ghar Ke Mandir Me Nariyal Rakhne Se Kya Hota Hai) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page