https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

ऑपरेशन के बाद अंडा खाना चाहिए या नहीं, ऑपरेशन के बाद मछली खाना चाहिए की नहीं

ऑपरेशन के बाद अंडा खाना चाहिए या नहीं – बीमारी, घाव या सर्जरी के बाद शरीर को ठीक होने के लिए दवाओं के साथ-साथ उचित आहार की भी जरूरत होती है। इसमें आपका खाना अहम भूमिका निभाता है। आप किसी बीमारी या सर्जरी से उबर रहे हों, आप जो आहार लेते हैं वह या तो आपके स्वास्थ्य को खराब कर सकता है या ठीक होने में मदद कर सकता है।

आज के इस लेख में हम आपको ऑपरेशन के बाद अंडा खाना चाहिए या नहीं, ऑपरेशन के बाद मछली खाना चाहिए की नहीं आदि के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

ऑपरेशन के बाद अंडा खाना चाहिए या नहीं (Operation Ke Bad Anda Khana Chahiye Ya Nahi)

ऑपरेशन के बाद अंडा खा सकते है। सर्जरी के बाद आपके शरीर को अधिक प्रोटीन की आवश्यकता होती है। इसलिए सर्जरी के बाद अपने आहार में प्रोटीन का स्तर बढ़ा देना चाहिए। अंडे न केवल अत्यधिक अवशोषित प्रोटीन का एक उत्कृष्ट स्रोत हैं, बल्कि पोषक तत्वों से भी भरपूर हैं जो प्रतिरक्षा स्वास्थ्य और घाव भरने में सहायता करते हैं।

- Advertisement -

अंडे में भरपूर मात्रा में प्रोटीन होता है. इसलिए यह ऑपरेशन के बाद आपके शरीर को जल्दी मजबूत बनाने में मदद करता है। इसलिए आप ऑपरेशन के बाद उबला हुआ अंडा खा सकते हैं। कई लोग स्वाद बढ़ाने के लिए अलग-अलग तरह की वेरायटी बनाकर खाते हैं। लेकिन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए, बल्कि उबले हुए अंडे ही खाने चाहिए।

जब वेरायटी बनाकर खाई जाती है तो उसमें तेल, मिर्च, मसाले आदि मिलाये जाते हैं। जो ऑपरेशन के बाद आपके लिए अच्छा नहीं है। इसलिए अगर आप ऑपरेशन के बाद अंडे खाना चाहते हैं तो उबले हुए अंडे ही खाएं।

- Advertisement -

इसके अलावा अंडे की प्रकृति गर्म मानी जाती है। यदि आपका ऑपरेशन गर्मी के मौसम में हुआ है, तो आपको अंडे का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि यह आपके पेट में अधिक गर्मी पैदा कर सकता है। और अगर आपका पेट का ऑपरेशन हुआ है तो अंडे को डॉक्टर की सलाह के बाद ही खाना चाहिए।

ऑपरेशन के बाद मछली खाना चाहिए की नहीं (Operation Ke Bad Machali Khana Chahiye Ki Nahi)

हां, ऑपरेशन के बाद मछली खा सकते है। ऑपरेशन के बाद मछली खाने से व्यक्ति की कमजोरी जल्दी दूर हो जाती है। लेकिन कुछ डॉक्टरों का मानना है कि अगर आपके पेट की सर्जरी या ऑपरेशन हुआ है तो आपको मछली खाने से बचना चाहिए।

ऑपरेशन कराने के बाद क्या क्या खाना चाहिए (Operation Karane Ke Bad Kya Kya Khana Chahiye)

  • ऑपरेशन के बाद आप सब्जियों और फलों में लौकी, कद्दू, रोटी, परवल, गाजर, पालक, मूली, तुरई और मीठे फलों का सेवन कर सकते हैं। इसके अलावा आप मीठे फलों का जूस बनाकर भी पी सकते हैं।
  • फलों में आप मौसमी फल जैसे पपीता, लीची, तरबूज, अनार, आम आदि का सेवन कर सकते हैं।
  • अगर आपको नॉनवेज खाना पसंद है तो ऑपरेशन के बाद आप अंडा, मछली, मटन, चिकन आदि का सेवन कर सकते हैं, लेकिन ये सभी अच्छी तरह से पका हुआ होना चाहिए। लेकिन पेट के ऑपरेशन के बाद चिकन और मटन खाने से बचना चाहिए।
  • अगर आप दाल खाना चाहते हैं तो ऑपरेशन के बाद आप मूंग दाल, मलका दाल और अरहर दाल खा सकते हैं। ये सभी दालें प्रोटीन से भरपूर होती हैं। जो आपको ताकत देता है।
  • अगर आप चाय पीना चाहते हैं तो ऑपरेशन के बाद ग्रीन टी पीना शुरू कर दें।
  • इसके अलावा आप ऑपरेशन के बाद दही, छाछ, शहद, नारियल पानी, फलों का जूस आदि का सेवन कर सकते हैं।

ऑपरेशन के बाद क्या परहेज करना चाहिए (Operation Ke Bad Kya Parhej Karna Chahiye)

ऐसी चीजों का सेवन न करें जिन्हें पचाना मुश्किल हो। भिंडी, मटर, राजमा, चना, अरबी, कटहल और अन्य भारी सब्जियों से बचें। क्योंकि आप पूरे समय बिस्तर पर आराम कर रहे हैं, इसलिए इन्हें पचाना बहुत मुश्किल होगा। सोया चंक्स उड़द दाल और टोफू आदि खाने से बचें।

मैदा और इससे बनी चीजें, तले हुए खाद्य पदार्थ, बाहर का खाना या फास्ट फूड का सेवन न करें। इन्हें न केवल पचाना मुश्किल होगा, बल्कि ये पेट दर्द, ऐंठन, कब्ज और फूड पॉइजनिंग का कारण भी बन सकते हैं। यदि खराब स्वास्थ्य के कारण शरीर में टांके लगे हों तो उनके खुलने का डर रहता है और संक्रमण भी हो सकता है। इसलिए इनका सेवन ना करें।

FAQs

क्या अंडा घाव के लिए खराब है?
नहीं, क्या अंडा घाव के लिए खराब नहीं है।

घाव होने पर क्या मैं अंडा खा सकता हूं?
हाँ, घाव होने पर अंडा खा सकते है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको ऑपरेशन के बाद अंडा खाना चाहिए या नहीं, ऑपरेशन के बाद मछली खाना चाहिए की नहीं आदि के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा, अगर आपको यह लेख ऑपरेशन कराने के बाद क्या क्या खाना चाहिए अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page