घर में शंख रखने के फायदे और नुकसान (Ghar Me Shankh Rakhne Ke Fayde Aur Nuksan)

घर में शंख रखने के फायदे और नुकसान – हिंदू धर्म में पूजा-पाठ के दौरान शंख का विशेष महत्व है। पूजा के बाद शंख बजाना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि घर में पूजा के दौरान शंख बजाने से सकारात्मक ऊर्जा आती है। शंख का प्रयोग केवल पूजा-पाठ के दौरान ही नहीं किया जाता, बल्कि इसे घर में रखने के भी कई फायदे हैं। शंख पूजा-पाठ में ही नहीं, बल्कि हमारे स्वास्थ्य और धन से जुड़े भी शंख के कई फायदे हैं। इसे घर में रखने से घर में मौजूद वास्तु दोष दूर हो जाते हैं। तो आइये जानते है –

घर में शंख रखने के फायदे और नुकसान (Ghar Me Shankh Rakhne Ke Fayde Aur Nuksan)

धार्मिक ग्रंथों में वर्णन मिलता है कि भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी जी दोनों ही शंख धारण करते हैं। ऐसी मान्यता है कि जिस घर में शंख होता है उस घर पर इन दोनों देवताओं की कृपा बनी रहती है।

कहा जाता है कि देवी लक्ष्मी को शंख बहुत प्रिय है, इसलिए अमीर बनने के लिए शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी की पूजा के बाद शंख बजाने से घर में सुख-समृद्धि आती है।

मान्यता अनुसार शंख में जल भरकर देवी लक्ष्मी का अभिषेक करना चाहिए। ऐसा करने से सभी इच्छाएं पूरी हो जाती हैं।

घर में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर करने के लिए शंख में जल भरकर पूरे घर में छिड़कने से स्थिति में सुधार आता है।

कहा जाता है कि शंख बजाने से फेफड़े मजबूत होते हैं, अस्थमा के रोगी को नियमित रूप से शंख बजाने से लाभ मिलेगा।

इतना ही नहीं, हड्डियों से जुड़ी समस्याओं से जूझ रहे लोगों को शंख में रखा पानी पीना चाहिए। ऐसा करने से काफी राहत मिलती है। कहा जाता है कि इस पानी में कैल्शियम, फास्फोरस और सल्फर होता है जो हड्डियों को मजबूत बनाता है।

ऐसी भी मान्यता है कि जिन घरों में वास्तुदोष होता है, वहां नियमित रूप से शंख बजाने से वास्तुदोष नष्ट हो जाते हैं, और खुशियां बढ़ती है।

धार्मिक ग्रंथों के अनुसार जिस घर में शंख होता है वहां देवी लक्ष्मी जी का वास होता है। शंख को देवी लक्ष्मी का भाई बताया गया है, क्योंकि शंख की उत्पत्ति देवी लक्ष्मी के समान हुई है। शंख की गिनती समुद्र मंथन से निकले चौदह रत्नों में होती है।

वैज्ञानिकों के अनुसार शंख की ध्वनि से वातावरण में मौजूद बैक्टीरिया व कीटाणु नष्ट हो जाते हैं।

शंख पूजा के दौरान बजाने से वातावरण शुद्ध होता है। इसकी ध्वनि की बात है तो इसे सुनने के बाद मन में सकारात्मक विचार उत्पन्न होते हैं।

शंख के जल से शिव, लक्ष्मी आदि का अभिषेक करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और उनका आशीर्वाद मिलता है।

शंख की ध्वनि लोगों को पूजा-पाठ के लिए प्रेरित करती है। मान्यता है कि शंख की पूजा करने से मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इससे बुरी आत्माएं निकट नहीं आतीं।

शंख से फेफड़ों का व्यायाम होता है। पुराणों में कहा गया है कि अगर सांस का मरीज नियमित तौर से शंख बजाए तो वह रोग से मुक्त हो सकता है।

शंख में रखे जल का सेवन करने से हड्डियां मजबूत होती हैं। यह दांतों के लिए भी फायदेमंद है कै,ल्शियम, फास्फोरस और गंधक के गुणों के कारण शंख बहुत फायदेमंद होता है।

घर में शंख रखने के नुकसान (Ghar Me Shankh Rakhne Ke Nuksan)

घर में शंख रखने के कोई नुकसान नहीं है, बस इस बात का ध्यान रखे की जिस शंख की आप पूजा करते है, उसे कभी बजाना नहीं चाहिए। इसके लिए दूसरे का प्रयोग करना चाहिए। जिस शंख को आप बजाते हैं उसे पूजा शुरू करने से पहले और पूजा करने के बाद बजाएं। इसके अलावा सूर्यास्त के बाद यानी रात के वक्त कभी भी शंख नहीं बजाना चाहिए, क्योकि इस समय सभी देवी-देवता सोने चले जाते हैं।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको घर में शंख रखने के फायदे और नुकसान के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख घर में शंख रखने के फायदे और नुकसान (Ghar Me Shankh Rakhne Ke Fayde Aur Nuksan) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

Leave a Comment

You cannot copy content of this page