https://www.fapjunk.com https://fapmeister.com

घर में कछुआ किस धातु का रखना चाहिए, घर में कछुआ रखने से क्या होता है

घर में कछुआ किस धातु का रखना चाहिए – अक्सर लोगों के घरों में धातु का छोटा सा कछुआ होता है। यह कछुआ यु ही नहीं रखा जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार यह छोटा सा धातु का कछुआ घर में सुख-समृद्धि लाता है। लोग अपने घरों में क्रिस्टल, तांबा या चांदी जैसी धातुओं से बना कछुआ रखते हैं। ऐसा कहा जाता है कि जिस घर में यह कछुआ होता है वहां कभी भी धन की कमी नहीं होती है।आप चाहें तो इसे घर के अलावा ऑफिस या किसी दुकान में भी रख सकते हैं। इससे आपका मुनाफा भी दोगुना हो जाएगा, व्यापार में घाटा भी नहीं होगा, साथ ही काम में हमेशा सफलता भी मिलती है। तो आइये जानते है

घर में कछुआ किस धातु का रखना चाहिए (Ghar Mein Kacchua Kis Dhatu Ka Rakhna Chahiye)

घर में कछुआ क्रिस्टल कछुआ रखना शुभ माना जाता है। इससे धन संबंधी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसे घर में रखने से नकारात्मक ऊर्जा नष्ट हो जाती है। आप मंदिर में क्रिस्टल कछुआ रख सकते हैं। इससे परिवार पर कुबेर और लक्ष्मी जी की कृपा सदैव बनी रहती है, साथ ही घर में सकारात्मक ऊर्जा भी आती है। मंदिर में कछुआ रखने से स्वास्थ्य और धन संबंधी समस्याएं दूर होती हैं।

घर में कछुआ रखने से क्या होता है (Ghar Mein Kacchua Rakhne Se Kya Hota Hai)

कछुआ भगवान विष्णु का अवतार माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार, अगर घर में धातु कछुआ है तो देवी लक्ष्मी का वास होता है।

- Advertisement -

अगर आप कोई नया व्यवसाय या नई नौकरी शुरू कर रहे हैं तो अपनी दुकान या कार्यस्थल पर चांदी का कछुआ रखें। कहा जाता है कि इससे देवी लक्ष्मी आकर्षित होती हैं, और पैसो में स्थिरता बनी रहती है।

वास्तु के अनुसार स्टडी टेबल पर पीतल का कछुआ रखने से विद्यार्थियों का ध्यान भटकता नहीं है और उनका ध्यान अपनी पढ़ाई और लक्ष्य पर केंद्रित रहता है। यह बुरी नजर से भी बचाता है।

- Advertisement -

कछुए की पीठ सबसे मजबूत होती है. यह अधिक वजन सहने में सक्षम है। इसे घर में रखने से यह परिवार पर आने वाली बुरी शक्तियों को अपने अंदर समाहित कर लेता है। यह बुरी नजर से बचाने में कारगर है।

घर और ऑफिस में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। अगर किसी को धन संबंधी परेशानी है तो उसे क्रिस्टल वाला कछुआ रखना चाहिए। इससे धन और समृद्धि आती है। रुके हुए काम जल्द ही पूरे हो जाते हैं।

स्वभाव से संवेदनशील होने के कारण कछुआ कठिन समय में सबसे पहले सतर्क हो जाता है। इसके सकारात्मक गुण व्यक्ति के स्वभाव पर भी प्रभाव डालते हैं और उसे भविष्य में आने वाली समस्याओं का पहले से ही अंदाजा हो जाता है।

संतान पाने की इच्छा रखने वालो को घर में धातु का कछुआ रखना चाहिए जिसकी पीठ पर कछुए के बच्चे हों।

अगर घर में हमेशा क्लेश, लड़ाई-झगड़े आदि की स्तिथि बनी रहती है तो कछुए का जोड़ा रखने से माहौल सकारात्मक हो जाता है।

अगर घर में बीमारी का जाल फैला हुआ है और अक्सर स्वास्थ्य ठीक नहीं रहता है तो ऐसी स्थिति में मिट्टी का कछुआ बहुत फलदायी होता है।

कछुए की सही दिशा

इसे आपको अपने घर या ऑफिस की उत्तर दिशा में रखना चाहिए। कछुए का मुंह हमेशा अंदर की ओर होना चाहिए और इसे हमेशा अकेला ही रखना चाहिए, तभी यह शुभ फल देगा।

नया व्यवसाय शुरू करते समय अपनी दुकान या ऑफिस में चांदी का कछुआ रखना बहुत शुभ माना जाता है।

क्रिस्टल से बने कछुए को दक्षिण-पश्चिम या उत्तर-पश्चिम दिशा में रखें। लकड़ी से बने कछुए को पूर्व या दक्षिण-पूर्व दिशा में रखें।

नौकरी में सफलता के लिए पीतल का कछुआ उत्तर दिशा में रखें। इससे बिजनेस और करियर में प्रगति की संभावना बढ़ जाती है।

यदि कछुआ मिट्टी का बना है तो उसे उत्तर-पूर्व, मध्य या दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखना शुभ होता है।

अगर दिशा समझने में परेशानी हो तो घर के मुख्य द्वार पर कछुए का मुंह अंदर की ओर करके रखना सर्वोत्तम होता है। इससे मां लक्ष्मी की कृपा होगी और धन की आवक बढ़ेगी।

FAQs

घर के मंदिर में कौन सा कछुआ रखना चाहिए?
घर के मंदिर में तांबे या फिर क्रिस्टल का कछुआ रखना चाहिए।

पैसे के लिए कौन सा कछुआ अच्छा है?
पैसे के लिए क्रिस्टल कछुआ अच्छा है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको घर में कछुआ किस धातु का रखना चाहिए, घर में कछुआ रखने से क्या होता है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख घर में कछुआ किस धातु का रखना चाहिए (Ghar Mein Kacchua Kis Dhatu Ka Rakhna Chahiye) अच्छा लगा है तो इसे अपनों के साथ भी शेयर करे।

- Advertisement -

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay in Touch

spot_img

Related Articles

You cannot copy content of this page