गोवा में कौन सी भाषा बोली जाती है (Goa Me Kon Si Bhasha Boli Jati Hai)

Goa Mein Kaun Si Bhasha Boli Jaati Hai – गोवा भारतीय पर्यटकों के लिए सबसे पसंदीदा छुट्टियाँ बिताने की जगह है। यहां का मौसम ही नहीं बल्कि यहां की नाइटलाइफ़ और समुद्रतट भी लोगों को आकर्षित करते हैं। गोवा ही नहीं बल्कि आसपास के इलाकों में स्थित पर्यटन स्थल बेहद खूबसूरत हैं। अगर आप गोवा से 350 किमी दूर जाएं तो यहां कई हिल स्टेशन हैं।

लेकिन आज के इस लेख हम आपको गोवा में कौन सी भाषा बोली जाती है के बारे में जानकारी देने वाले है। तो आइये जानते है –

गोवा में कौन सी भाषा बोली जाती है (Goa Me Kon Si Bhasha Boli Jati Hai)

कोंकणी गोवा की की मुख्य भाषा है। गोवा में अधिकांश लोगों द्वारा कोंकणी भाषा बोली जाती है। इसके बाद मराठी सह-आधिकारिक भाषा है। गोवा की राजभाषा कोंकणी है। गोवा में कोंकणी और मराठी के अलावा हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, कन्नड़, गुजराती भी बोली जाती है।

गोवा के बारे में (About Goa In Hindi)

गोवा को भारत की मनोरंजन राजधानी यानी फन कैपिटल भी कहा जाता है। इसकी वजह – खूबसूरत समुद्र तट, होटल और रेस्तरां में होने वाली पार्टियां और ढेर सारी शराब और मौज-मस्ती की गतिविधियां।

यह अपने समुद्र तटों, रोमांचक नाइटलाइफ़ और पुराने स्मारकों और मंदिरों के लिए प्रसिद्ध है। यह भारत के सबसे लोकप्रिय और भीड़-भाड़ वाले पर्यटन स्थलों में से एक है, जहां दुनिया भर से कई लोग आते हैं और बस भी जाते हैं।

गोवा एक छोटा राज्य है, लेकिन अन्य राज्यों की तुलना में गोवा में शराब सस्ती होने के कारण यहां बड़ी संख्या में बार होना कोई आश्चर्य की बात नहीं है। गोवा में कुल मिलाकर लगभग 7000 बार हैं और उनमें से लगभग सभी के पास शराब परोसने का लाइसेंस है।

लेकिन जैसे ही आप गोवा में कदम रखते हैं, आसपास के लोग आपको लूटने के लिए तैयार हो जाते हैं। बाजार में कोई भी खरीदारी करते समय सावधान रहें, क्योंकि यहां लोग लोग 50 रु की चीज को 200 रु में बताते हैं। इसके अलावा, यदि आप समुद्र तट पर आराम कर रहे हैं, तो अपना सामनालावारिस न छोड़ें, क्योंकि यंहा कोई भी आपका सामान चोरी कर सकता है। .

इन बातों का रखे ध्यान –

अगर आप गोवा ट्रिप पर हैं तो ध्यान रखें कि आपको यहां कूड़ा नहीं फेंकना है। गोवा में समुद्र तट, खूबसूरत और प्राचीन किले, आलीशान रिसॉर्ट पसंद किए जाते हैं। अगर आप इस तरह की गंदगी फैलाएंगे तो यहां की खूबसूरती को काफी नुकसान पहुंच सकता है। साथ ही आप पर जुर्माना भी लगाया जा सकता है। यहां के समुद्र तटों के आसपास किसी भी प्रकार के रैपर और बीयर की बोतलें न छोड़ें। हर जगह कूड़ा फैलाने से बेहतर है कि कूड़े को कूड़ेदान में ही फेंक दिया जाए।

गोवा जैसी खूबसूरत जगह को हर शख्स अपने कैमरे में कैद करना चाहता है। लेकिन कई लोग अनजान लोगों की इजाजत के बिना ही अपने कैमरे से तस्वीरें खींच लेते हैं। किसी की अनुमति के बिना उसकी तस्वीरें लेना आपत्तिजनक और गैरकानूनी हो सकता है। अगर आप किसी व्यक्ति की तस्वीर अपने कैमरे में कैद करना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको उनकी इजाजत लेनी होगी।

गोवा अपने समुद्र तटों के लिए मशहूर है और यहां छोटे कपड़े पहनना काफी आम है। जब भी कोई दूसरे राज्य का व्यक्ति गोवा घूमने आता है तो वह समुद्र तटों पर बैठी छोटे कपड़ों में लड़कियों को घूरने लगता है। आपके देखने का तरीका सामने वाले को असहज महसूस करा सकता है, क्या पता शायद वह आपके व्यवहार पर आपत्ति जताए और आपको जेल भी भेज दे।

भारत के अलावा कई ऐसे देश हैं जहां समुद्र तट पर टॉपलेस होना आम बात है। लेकिन भारत में इसकी इजाजत नहीं है. वैसे तो गोवा एक बहुत ही अच्छी जगह है जहां रात की पार्टियां, शराब आदि सब चलता रहता है, लेकिन यहां के नियम भारत के अन्य हिस्सों की तरह ही हैं। हालाँकि, आप समुद्र तट पर अपनी इच्छानुसार सभी शॉर्ट्स और बिकिनी पहन सकती हैं, लेकिन आप यहां टॉपलेस नहीं हो सकती हैं।

FAQs

गोवा की मुख्य भाषा कौन सी है?
गोवा की मुख्य भाषा कोंकणी भाषा कौन सी है।

गोवा में कितनी भाषाएं बोली जाती है?
गोवा में कोंकणी, मराठी हिंदी, अंग्रेजी, उर्दू, कन्नड़, गुजराती भाषाएं बोली जाती है।

गोवा में हिंदी बोली जाती है?
हाँ, गोवा में हिंदी बोली जाती है।

निष्कर्ष (Conclusion)

आज के इस लेख में हमने आपको गोवा में कौन सी भाषा बोली जाती है के बारे में जानकारी दी है। हमे उम्मीद है आपको यह लेख अच्छा लगा होगा। अगर आपको यह लेख गोवा में कौन सी भाषा बोली जाती है (Goa Me Kon Si Bhasha Boli Jati Hai) अच्छा लगा है, तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयरजरूर करे।

1 thought on “गोवा में कौन सी भाषा बोली जाती है (Goa Me Kon Si Bhasha Boli Jati Hai)”

Leave a Comment

You cannot copy content of this page